SadarPolice-GGC

SadarPolice-GGC सेवा के लिए प्रतिबद्ध

29/12/2025
29/12/2025

डिजिटल युग में आपकी सतर्कता ही आपका सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।

साइबर अपराधी नए-नए तरीकों से आपको ठगने का प्रयास करते हैं, लेकिन सजग रहकर आप उन्हें मात दे सकते हैं।

क्या करें (Do's):
​हर अकाउंट का पासवर्ड अलग और कठिन रखें। सोशल मीडिया और बैंकिंग के लिए 'टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन' (2FA) ऑन करें।मोबाइल सॉफ्टवेयर और एंटीवायरस को हमेशा अपडेट रखें।

क्या न करें (Don'ts):
​अपना OTP, PIN या पासवर्ड कभी किसी को न बताएं। लॉटरी, भारी डिस्काउंट या बिना मांगे आए 'ऑफर' वाले लिंक पर क्लिक न करें। सार्वजनिक वाई-फाई (Public Wi-Fi) पर बैंकिंग लेनदेन न करें। 'केवाईसी अपडेट' या 'अकाउंट ब्लॉक' होने वाले डराने वाले संदेशों पर बिना जांचे भरोसा न करें।

साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं, तुरंत 1930 डायल करें या cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। राजस्थान पुलिस आपकी सहायता के लिए 24x7 उपलब्ध है।

29/12/2025

जागरूकता ही आपका सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है!

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर, Rajasthan Police आप सभी को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश देती है। किसी भी तरह की खरीदारी में ठगी या धोखाधड़ी का शिकार होने पर डरे नहीं, आवाज़ उठाएं।

हर खरीदारी के समय 'पक्का बिल' अवश्य लें। यह आपके उपभोक्ता होने का प्राथमिक प्रमाण है।

​लुभावने विज्ञापनों और 'भारी छूट' के झांसे में आकर अपनी बैंकिंग जानकारी किसी से साझा न करें।

​ऑनलाइन शॉपिंग करते समय केवल विश्वसनीय वेबसाइट्स का ही उपयोग करें।

​राजस्थान पुलिस केवल अपराध नियंत्रण ही नहीं, बल्कि आपके आर्थिक हितों की सुरक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध है।

​"राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस" पर संकल्प लें कि हम न ठगी सहेंगे, न ठगी होने देंगे।

सजग उपभोक्ता, सुरक्षित राजस्थान।

29/12/2025

राजस्थान पुलिस युवाओं के भविष्य और पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में वैधानिक प्रक्रिया और निष्पक्षता के प्रति पूर्ण सजग है। हम योग्यता और पारदर्शिता का सम्मान करते हैं। कोई भी अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक खबरों से व्यथित नहीं हो।

हम जानते हैं कि वर्दी की चाहत में अभ्यर्थी कड़ी मेहनत और प्रयास करता है। राजस्थान पुलिस वचनबद्ध है कि आपकी मेहनत और आपके भरोसे के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होगा। अंतिम चयन केवल आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति और योग्यता के आधार पर ही होगा।

राजस्थान पुलिस पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ भर्ती प्रक्रिया संपन्न कराने हेतु प्रतिबद्ध है।

भर्ती संबंधी जारी परिणाम 'अस्थाई' (Tentative) है। श्रेणीवार चयन का अंतिम निर्णय दस्तावेज सत्यापन (DV), चरित्र सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षण के बाद ही होगा।

​भर्ती से जुड़ी आधिकारिक जानकारी के लिए केवल अधिकृत वेबसाइट http://police.rajasthan.gov.in पर ही विश्वास करें।

29/12/2025

"कम उम्र, पर हौसले अमर थे - धर्म और सत्य के लिए हँसते-हँसते शहीद हुए गुरु के लाल।"

​आज #वीर_बाल_दिवस पर दशमेश पिता #गुरु_गोबिंद_सिंह जी के साहिबजादों, #बाबा_जोरावर_सिंह जी और #बाबा_फतेह_सिंह जी के अदम्य साहस और सर्वोच्च #बलिदान को #राजस्थान_पुलिस का कोटि-कोटि नमन।

#साहिबजादों का जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध अडिग रहने और सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। राजस्थान पुलिस भी उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए समाज में भयमुक्त वातावरण और न्याय की स्थापना के लिए कटिबद्ध है।

​आइए, महापुरुषों के इन उच्च आदर्शों को अपने जीवन में उतारें और एक सुरक्षित व जागरूक समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।






29/12/2025

सवा लाख से एक लड़ाऊं, चिड़िया ते मैं बाज़ तुड़ाऊं...

​अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, त्याग और अटूट साहस के प्रतीक, सिखों के 10वें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई।

​गुरु साहिब का जीवन हमें निर्बलों की रक्षा और धर्म (कर्तव्य) के मार्ग पर निडर होकर चलने की प्रेरणा देता है।

राजस्थान पुलिस उनके इन्हीं आदर्शों को आत्मसात कर आपकी सुरक्षा और सेवा के लिए सदैव तत्पर है।
​आइए, समाज में प्रेम, सद्भाव और न्याय को सुदृढ़ करने का संकल्प लें।


Address

Aliganj Choraha Ke Pass, Jaipur Bypass
Gangapur City
322201

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SadarPolice-GGC posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share