दैनिक भास्कर

Call Contact the organization

दैनिक भास्कर Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from दैनिक भास्कर, ASOTHAR Road THARIYAON, Fatehpur.

📰 दैनिक भास्कर | पत्रकारिता
📍 स्थानीय से राष्ट्रीय खबरों तक
✍️ सही खबर • सटीक खबर • निष्पक्ष खबर
🎥 ग्राउंड रिपोर्ट | जनसमस्याएं | ताजा अपडेट
🤝 जनता की आवाज़, जनता के बीच
हर दिन, हर पल आपके साथ।

28/09/2026

माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख तथा घायलों को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है.।। Dainik Bhaskar Rajat Singh Deo Fatehpur

28/09/2026

माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख तथा घायलों को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है.।।
Dainik Bhaskar Rajat Singh Deo Fatehpur दैनिक भास्कर

28/09/2026

मलवां कस्बे में तेज धमाके से मकान ढहा, चार की मौत, तीन घायल;

-डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

*फतेहपुर, 28 सितंबर।* थाना मलवां क्षेत्र के मलवां कस्बे में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। खाना बनाते समय हुए तेज धमाके के बाद एक मकान भरभराकर गिर गया। मलबे में सात लोग दब गए, जिन्हें पुलिस, फायर सर्विस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। सभी को मेडिकल कॉलेज फतेहपुर भेजा गया, जहां चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायलों का इलाज चल रहा है। एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया और रेस्क्यू टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। धमाके के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

Fatehpur-फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा जमीनी विवाद मामले के दौरान गोली चलाने के मामले में एसपी अभिमन्यु मांगलि...
19/09/2026

Fatehpur-फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा जमीनी विवाद मामले के दौरान गोली चलाने के मामले में एसपी अभिमन्यु मांगलिक की ओर से बड़ी कार्यवाही की गई है, जहां मुख्य अभियुक्त भाजपा नेता रिंकू सिंह लोहारी उर्फ अजय सिंह को 5 साथियों के साथ पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर मामला दर्जकर कार्यवाही की गई है जहां घटना में इस्तेमाल की जाने वाली बंदूक स्कार्पियो कार आदि बरामद कर कार्यवाही के बाद सभी को न्यायालय भेजा गया है,एसपी की कार्यवाही से अपराध व अपराधियों पर डर का माहौल बनता नजर आ रहा है। Deo Fatehpur

फतेहपुर गोंली कांड
17/09/2026

फतेहपुर गोंली कांड

जिला पंचायत सदस्य रिंकू लोहारी समेत 9 पर...

17/09/2026

*कल हाईवे पर हुई दिन दहाड़े फायरिंग की घटना ने जिले में कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए थे, वही फतेहपुर पुलिस के लिए आज का दिन भी चुनौतीपूर्ण रहने की सम्भावना जताई जा रही थी, हुसैनगंज में भाजपा के दो दिग्गजों के बीच जमकर नूराकुश्ती चल रही है, प्रधानमंत्री के जन्मदिन के पर दोनों पक्षों ने अलग अलग कार्यक्रम की घोषणा की थी, एक तरफ जहां जिला पंचायत अध्य्क्ष अभय प्रताप सिंह द्वारा विधानसभा में भव्य यात्रा निकलना प्रस्तावित है तो दूसरी तरफ पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह के करीबी समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया में किए गए पोस्ट के मुताबिक इस पक्ष द्वारा चौकी चौराहे में भव्य कार्यक्रम प्रस्तावित है, विदित हो कि दोनों पक्षों में दशकों से वर्चस्व को लेकर तनातनी का माहौल रहता है,*
*ऐसे में फतेहपुर पुलिस ने कोई रिस्क लेना उचित नहीं समझा और जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह की यात्रा को निकलने से पहले ही रोक दिया, मीडिया के सामने अभय सिंह और उनके बड़े भाई उदय प्रताप सिंह इसका कारण पूछते रहे पर खागा कोतवाल संजय पांडे कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए....अब इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है...

Address

ASOTHAR Road THARIYAON
Fatehpur
212622

Telephone

7905538502

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when दैनिक भास्कर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to दैनिक भास्कर:

Shortcuts

Share