Babu Singh Kushwaha Fan Club

Babu Singh Kushwaha Fan Club जन अधिकार पार्टी आपके हक अधिकार की लड़ाई लड़ रही है आइए इसे मिलकर मजबूत करें 😊👏

आज  ा के थाना सैया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बाग किशोरा बिराई निवासी श्री कपूर चंद कुशवाहा जी (मंडल उपाध्यक्ष जाप) के भतीजे ...
09/01/2026

आज ा के थाना सैया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बाग किशोरा बिराई निवासी श्री कपूर चंद कुशवाहा जी (मंडल उपाध्यक्ष जाप) के भतीजे #नरेंद्र_कुशवाहा पुत्र श्री ओमवीर कुशवाहा जी के आवास पर पीड़ित परिवार से मिलने जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शिवकन्या कुशवाहा जी पहुंचीं।

पीड़ित परिवार ने बताया कि दिनांक 2 जनवरी 2026 को नरेंद्र कुशवाहा दूध देने के लिए टेंपो से जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस चौकी जीवनी मंडी के दरोगा रवि कुमार सहित चार अन्य पुलिसकर्मी उनके पास पहुंचे और टेंपो को चौकी ले चलने को कहा। प्रार्थी द्वारा यह बताने पर कि टेंपो कोई अन्य व्यक्ति (धीरज) चलाता है, इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें जबरन पकड़कर चौकी ले जाकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, नाखून उखाड़े, तथा गंभीर शारीरिक चोटें पहुंचाईं। इसके बाद पीड़ित के विरुद्ध झूठा चालान भी कर दिया गया।
यह घटना मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन है और प्रशासन की अमानवीय व आपराधिक कार्यप्रणाली को दर्शाती है, जो किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शिवकन्या कुशवाहा जी ने कहा कि यह मामला अत्यंत गंभीर है और सरकार व उच्च प्रशासन से मांग की, कि इस प्रकरण का संज्ञान लेकर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
जन अधिकार पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

Address

Farrukhabad

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Babu Singh Kushwaha Fan Club posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share