Vikassheel Insaan Party

Vikassheel Insaan Party वीआईपी एक बेहतर उत्तर प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। वीआईपी से जुड़कर उन्नत उत्तर प्रदेश का सपना साकार करें।

उत्तर प्रदेश के आगरा में संकल्प यात्रा के तहत वीआईपी पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक भाई बंधुओं को संबो...
21/08/2026

उत्तर प्रदेश के आगरा में संकल्प यात्रा के तहत वीआईपी पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक भाई बंधुओं को संबोधित किया।

सभी ने एकसाथ हाथ में गंगाजल लेकर अपने पूर्वजों को साक्षी मानकर संकल्प लिया कि यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अगर भाजपा निषाद समाज को आरक्षण नहीं देती है तो भाजपा को वोट नहीं देंगे।

यह संकल्प निषाद समाज के आरक्षण सहित हक-अधिकार एवं आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए है। अब निषाद समाज अपने संवैधानिक अधिकार के लिए पूरी मजबूती से खड़ा है और अपने अधिकार से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगा।

संकल्प एक है, आवाज एक है—आरक्षण नहीं तो भाजपा को वोट नहीं!
Mukesh Sahani
Vikassheel Insaan Party
VIP PARTY BIHAR
निषाद योध्दा
Dr.Sanjay Kumar Nishad

14/08/2026

12 अगस्त को डॉ. संजय निषाद जी द्वारा प्रयागराज मंडल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें मंडल के चार जनपद शामिल हैं। वहीं, उसी दिन फतेहपुर जनपद में श्री मुकेश सहनी जी की बैठक आयोजित हुई।

तस्वीरें और उमड़ा जनसैलाब खुद गवाही दे रहा है कि चार जनपदों को मिलाकर भी डॉ. संजय निषाद जी की बैठक में जुटी भीड़, फतेहपुर के एक ही जनपद में श्री मुकेश सहनी जी की बैठक में उमड़ी भीड़ के बराबर नहीं पहुंच सकी। श्री मुकेश सहनी जी की बैठक में कई गुना अधिक संख्या में निषाद समाज के लोग उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश में श्री मुकेश सहनी जी के प्रति निषाद समाज का यह अथाह स्नेह, विश्वास और समर्थन स्पष्ट रूप से बता रहा है कि निषाद समाज अब पूरी मजबूती से वीआईपी पार्टी के साथ खड़ा है।

यह जनसैलाब सिर्फ भीड़ नहीं, बल्कि निषाद समाज के अटूट विश्वास, एकजुटता और अपने हक-अधिकार एवं आरक्षण के लिए बुलंद होती आवाज का प्रमाण है।

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद स्थित आनंद विहार गार्डेन रिसॉर्ट में वीआईपी पार्टी के पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं...
12/08/2026

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद स्थित आनंद विहार गार्डेन रिसॉर्ट में वीआईपी पार्टी के पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण संवाद किया।

सभी ने एकसाथ हाथ में गंगाजल लेकर अपने पूर्वजों को साक्षी मानकर संकल्प लिया कि यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अगर भाजपा निषाद समाज को आरक्षण नहीं देती है तो भाजपा को वोट नहीं देंगे।

यह संकल्प निषाद समाज के आरक्षण सहित हक-अधिकार एवं आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए है। अब निषाद समाज अपने संवैधानिक अधिकार के लिए पूरी मजबूती से खड़ा है और अपने अधिकार से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगा।

संकल्प एक है, आवाज एक है—आरक्षण नहीं तो भाजपा को वोट नहीं!
Mukesh Sahani
Vikassheel Insaan Party
VIP PARTY BIHAR निषाद योध्दा
Hum Sab Ki baat 𝐆𝐆 𝐁𝐡𝐨𝐣𝐩𝐮𝐫𝐢𝐲𝐚
Er Hariom Nishad

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी जनपद स्थित गोल्डन स्क्वायर रिसॉर्ट में संवाद एवं रात्रि प्रवास कार्यक्रम के तहत पार्टी के प...
08/08/2026

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी जनपद स्थित गोल्डन स्क्वायर रिसॉर्ट में संवाद एवं रात्रि प्रवास कार्यक्रम के तहत पार्टी के पदाधिकारियों, सामाजिक भाई-बंधुओं एवं माता-बहनों को संबोधित किया।
संवाद कार्यक्रम के दौरान मिले अभूतपूर्व जनसमर्थन ने निषाद आरक्षण सहित समाज के हक-अधिकार की आवाज को और बुलंद करने का काम किया है। निषाद आरक्षण के लिए वीआईपी पार्टी के पदाधिकारी एवं निषाद समाज के भाई-बंधु तथा माता-बहनें हाथ में पवित्र गंगाजल लेकर संकल्पित हो चुके हैं कि “आरक्षण नहीं, तो भाजपा को वोट नहीं।”
Vikassheel Insaan Party
VIP PARTY BIHAR
Ram Bharat Nishad
Suraj Nishad
एडवोकेट रविन्द्र निषाद

08/08/2026

गोंडा में हजारों गाड़ियों का काफिला निकलता है, लेकिन जब गरीब, पिछड़े और वंचित समाज अपनी आवाज़ उठाता है तो प्रशासन रोकने लगता है।

यह भेदभाव और दोहरा मापदंड नहीं होना चाहिए।अधिकारी जनता के सेवक हैं, मालिक नहीं।
Vikassheel Insaan Party
VIP PARTY BIHAR

वीआईपी सुप्रीमो श्री Mukesh Sahani  जी का गोंडा जनपद से बहराइच जनपद स्थित जिला अधिकारी कार्यालय जाने के क्रम में पार्टी ...
07/08/2026

वीआईपी सुप्रीमो श्री Mukesh Sahani जी का गोंडा जनपद से बहराइच जनपद स्थित जिला अधिकारी कार्यालय जाने के क्रम में पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया
आप सभी कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार।
Vikassheel Insaan Party
VIP PARTY BIHAR
Ram Bharat Nishad Er Hariom Nishad निषाद योध्दा Adv Indrajeet Nishad अधिवक्ता आकाश निषाद Rajkumar Nishad

05/08/2026

उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर के हैंसर बाजार निवासी श्री नंदलाल सहनी की पुत्री सोनम सहनी की बीते दिनों अपराधियों द्वारा की गई निर्मम हत्या अत्यंत दुखद और निंदनीय है। पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना देने जाने के क्रम में वीआईपी सुप्रीमो श्री Mukesh Sahani जी को संतकबीर पुलिस द्वारा बसवारी गांव स्थित पुलिस चौकी पर रोकने का प्रयास किया जा रहा है। शोकाकुल परिवार से मिलने और उनका दुःख बाँटने से रोकना न केवल अमानवीय है, बल्कि इंसानियत और लोकतंत्र की भावना के भी खिलाफ है।

Vikassheel Insaan Party

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हमारी पार्टी का संवाद कार...
02/08/2026

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हमारी पार्टी का संवाद कार्यक्रम आयोजित है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रशासन कुछ जिलों में कार्यक्रम करने दे रहा है, जबकि कुछ जिलों में बिना किसी स्पष्ट कारण अनुमति नहीं दी जा रही है। लोकतांत्रिक देश में सरकार का ऐसा रवैया बिल्कुल भी उचित नहीं है।

हमें लगातार परेशान किया जा रहा है, लेकिन हम इससे घबराने वाले नहीं हैं। हम संविधान और कानून को मानने वाले लोग हैं। इसलिए हम प्रशासन से विधिवत अनुमति लेकर ही अपने कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

यदि अनुमति नहीं दी जाएगी, तो हम न्यायालय का दरवाज़ा खटखटाएंगे और कोर्ट के आदेश के अनुसार अपना कार्यक्रम करेंगे। इसके बावजूद भी यदि हमें कार्यक्रम करने से रोका गया, तो संविधान द्वारा प्रदत्त अपने मौलिक अधिकारों के तहत शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन करेंगे।

हम लोकतंत्र, संविधान और कानून में अटूट विश्वास रखते हैं तथा अपने अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से लड़ते रहेंगे।

हम निषाद समाज के हक, अधिकार और संवैधानिक आरक्षण की लड़ाई आख़िरी दम तक लड़ते रहेंगे। निषाद समाज के सम्मान, अधिकार और संवैधानिक आरक्षण के लिए हमने मंत्री पद तक का त्याग कर दिया, क्योंकि हमारे लिए सत्ता और पद से बढ़कर समाज का स्वाभिमान और अधिकार है। आज निषाद समाज किसी परिचय का मोहताज नहीं है, बल्कि देश-दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। आज पूरा देश "सन ऑफ़ मल्लाह" के नाम से जानता और पहचानता है।

हमारा संकल्प स्पष्ट है—सत्ता नहीं, बल्कि निषाद समाज का सम्मान, अधिकार और न्याय। जब तक समाज को उसका संवैधानिक अधिकार नहीं मिल जाता, तब तक हमारा संघर्ष लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से निरंतर जारी रहेगा।

रोहतास के देहरी-ऑन-सोन में महर्षि वेदव्यास ट्रस्ट द्वारा आयोजित 'महर्षि वेदव्यास पूजा सह जयंती' समारोह में सम्मिलित होकर...
29/07/2026

रोहतास के देहरी-ऑन-सोन में महर्षि वेदव्यास ट्रस्ट द्वारा आयोजित 'महर्षि वेदव्यास पूजा सह जयंती' समारोह में सम्मिलित होकर पूजा-अर्चना की तथा महर्षि वेदव्यास जी के श्रीचरणों में श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात विशाल जनसभा को संबोधित किया।

महर्षि वेदव्यास जी के विचार हमारी भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं। उनका जीवन और विचार हमें ज्ञान, सत्य, संस्कार और मानवता का संदेश देते हैं। उनके आदर्शों को आत्मसात करना ही एक सशक्त, समरस, संस्कारित और विकसित राष्ट्र के निर्माण की सबसे बड़ी प्रेरणा है।

निषाद योध्दा

Address

Faizabad Airport Area

Telephone

+919956462535

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vikassheel Insaan Party posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share