01/06/2026
एटा नगर पालिका की बोर्ड बैठक में ध्वनिमत से पारित हुए 67.25 लाख के विकास कार्य
____________
आगरा रोड चुंगी से प्रिंटिंग, पटियाली गेट से मारहरा गेट शीतलपुर तिराहे तक होंगे मार्ग निर्माण ____________
30 सदस्यीय बोर्ड में 28 सभासदों ने की बोर्ड बैठक में भागीदारी
____________
एटा। शहर के घंटाघर गांधी मूर्ति, हाथी गेट और परशुराम चौक जल्द ही लेजर लाइटों से जगमग दिखेंगे। एटा नगर पालिका परिषद की सोमवार को हुई बोर्ड मीटिंग में 67.25 लाख की धनराशि से विकास कार्यों को ध्वनिमत से मंजूरी मिल गई।
नगर पालिका की बोर्ड बैठक सोमवार को पालिका सभागार में अध्यक्ष सुधा गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विकसित भारत अभियान के अंतर्गत जहां 67.25 लाख की धनराशि से शहर के विकास संबंधी कार्यों को ध्वनिमत से मंजूरी मिली। वहीं लेजर लाइटों से नगर में घंटाघर गांधी मूर्ति, हाथी दरवाजा और परशुराम चौक को जगमग करने का भी शहरवासियों को भरोसा दिलाया। इसके लिए शहर के सभी 25 वार्डों के सभासदों सहित शासन द्वारा नामित सदस्यों ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
दरअसल पालिका की बोर्ड बैठक इस बार खासी महत्वपूर्ण रही, नगरीय विकास से लेकर 409 ऐसे प्रस्ताव भी शामिल हुए, जिससे शहर की सुंदरता में और चार चांद लग जाएंगे। कई मार्ग नए सिरे से निर्मित कराकर व्यवस्थित किए जाएंगे तो नाली-खड़ंजे और गलियों को भी निर्मित कराया जाएगा। शहर के मुख्यतः आगरा रोड चुंगी से प्रिंटस गर्ल्स इंटर कॉलेज के अलावा पथवारी माता मंदिर से अंधी मोड़ मार्ग और पटियाली गेट चौराहे से मारहरा दरवाजा व शीतलपुर रोड की अव्यवस्थाएं भी दूर की जाएगी।
ताकि आवागमन में उत्पन्न होने वाली बाधाएं नागरिकों की दूर हो सके। इसके अलावा नगरीय विकास सहित पालिका की विभिन्न स्रोतों से आय में वृद्धि के साथ-साथ 409 प्रस्तावों को बोर्ड के सदस्यों ने ध्वनिमत से मंजूरी दी।
इस दौरान विधायक सदर विपिन वर्मा डेविड, अधिशासी अधिकारी निहाल सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं प्रतिनिधि पंकज गुप्ता एडवोकेट, कर निर्धारण अधिकारी जगजीवन राम, राजस्व निरीक्षक राकेश कुमार गौरव, एसआई अमित कुमार के अलावा सभी 23 वार्डों के प्रमुख सभासदों में सभासद कफील अहमद, सुमन देवी, रूबी देवी, माधव यादव, महेंद्रपाल सिंह, शाइस्ता बेगम, हेमलता, आकाश चौहान, सुनील यादव, विकास यादव, सरोज, चंद्रप्रभा शर्मा, इंद्राज सिंह, शांतनु चौहान, राजेश कुमार, फरहान, अनुज जैन, कोमल शर्मा, विजेंद्र गुप्ता बब्बू, राजेश कुमार, हिमांशु शर्मा, पुष्पेंद्र कुशवाहा, अखिलेश दीक्षित और सभासद प्रतिनिधि मोहित शर्मा भी मौजूद रहे।