SirsaDistrict.com

  • Home
  • SirsaDistrict.com

SirsaDistrict.com Sirsadistrict.com - सिरसा की डिजिटल आवाज़
आपकी अपनी डिजिटल आवाज़। 📢 सिरसा की हर खबर, मंडी के ताज़ा भाव 🌾 और नौकरियों की जानकारी एक ही जगह पर।

20/02/2026

सिरसा में पंचायत उप-चुनाव का बिगुल: 5 सरपंच और 26 पंच पदों के लिए जारी हुई अधिसूचना
सिरसा। जिले में पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, सिरसा में 5 सरपंच, 26 पंच और 3 ब्लॉक समिति सदस्यों के लिए उप-चुनाव करवाए जाएंगे। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) शांतनु शर्मा ने इस संबंध में विस्तृत कार्यक्रम और अधिसूचना जारी कर दी है।
इन गांवों में चुने जाएंगे नए 'जन प्रतिनिधि '
प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार, सरपंच पद के लिए बीरूवालागुढ़ा, मलड़ी, चिलकनी ढाब, बरुवाली द्वितीय और धमोड़ा थेड़ी ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे। इसके अलावा, ब्लॉक समिति के लिए ऐलनाबाद के वार्ड नंबर 19, ओढ़ां के वार्ड नंबर 1 और सिरसा ब्लॉक के वार्ड नंबर 8 में मतदान होगा।
मतदाता सूची का पूरा शेड्यूल
उपायुक्त ने बताया कि चुनाव से पूर्व मतदाता सूचियों को अपडेट करने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाएगा:
• 28 फरवरी: वार्ड वार ड्राफ्ट मतदाता सूची तैयार करने की अंतिम तिथि।
• 2 मार्च: ड्राफ्ट मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन।
• 9 मार्च: मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का अंतिम अवसर।
• 12 मार्च: प्राप्त आपत्तियों का निपटारा करने की समय-सीमा।
• 27 मार्च: मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन (फाइनल लिस्ट)।
पारदर्शिता पर जोर
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि मतदाता सूची तैयार करने से लेकर चुनाव संपन्न होने तक की पूरी प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ पूरी की जाए। निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर ही सभी कार्य पूर्ण होने चाहिए ताकि चुनाव प्रक्रिया में कोई विलंब न हो।

🙏 सुखद समाचार: समाज सेवी राजेश वर्मा सुरक्षित मिले 🙏आप सभी को सूचित किया जाता है कि समाज सेवी श्री राजेश वर्मा जी, राजस्...
09/02/2026

🙏 सुखद समाचार: समाज सेवी राजेश वर्मा सुरक्षित मिले 🙏
आप सभी को सूचित किया जाता है कि समाज सेवी श्री राजेश वर्मा जी, राजस्थान के नोहर तहसील के गांव राशनपुरा (दौलेवाला बास) से मिल गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपहरणकर्ता उन्हें कल रात्रि करीब 3 बजे वहां छोड़कर फरार हो गए। हालांकि, इस घटना के दौरान अपहरणकर्ता उनकी सोने की अंगूठी, कड़ा और मोटरसाइकिल लूट कर ले गए हैं।
ईश्वर का शुक्र है कि वे सुरक्षित हैं। प्रशासन से आग्रह है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

🚨 अत्यंत गंभीर व महत्वपूर्ण सूचना 🚨मानव संरक्षण कल्याण संगठन, ऐलनाबाद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्री राजेश वर्मा जी कल दिन...
09/02/2026

🚨 अत्यंत गंभीर व महत्वपूर्ण सूचना 🚨
मानव संरक्षण कल्याण संगठन, ऐलनाबाद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्री राजेश वर्मा जी कल दिनांक 8 फरवरी 2026, रात 9 बजे से लापता हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो अज्ञात युवकों द्वारा उन्हें जबरन वाहन सहित ले जाने की आशंका है। पुलिस प्रशासन द्वारा सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और उन्हें ढूंढने के प्रयास जारी हैं।
आप सभी सम्मानित सदस्यों और क्षेत्रवासियों से प्रार्थना है कि इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करें। यदि किसी को भी उनके बारे में कोई सूचना मिले, तो तुरंत नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें।
📞 संपर्क सूत्र: 8168364805, 8814011614

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी विनोद विक्टर बने अखिल भारतीय सेवा संघ के अध्यक्ष! 💐ऐलनाबाद के सुप्रसिद्ध पत्रकार और समाजसेवा...
08/02/2026

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी विनोद विक्टर बने अखिल भारतीय सेवा संघ के अध्यक्ष! 💐
ऐलनाबाद के सुप्रसिद्ध पत्रकार और समाजसेवा के कार्यों में सदैव तत्पर रहने वाले भाई विनोद विक्टर जी को अखिल भारतीय सेवा संघ, शाखा ऐलनाबाद का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। ✍️🤝
आज हरचंद का बास स्थित एडवोकेट सुरेंद्र भागीराम जी के कार्यालय में चुनावी बैठक संपन्न हुई। बैठक में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्र गोयल जी और प्रांतीय महासचिव मुकेश वर्मा जी की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया। विनोद विक्टर जी के नाम का प्रस्ताव विशेष रूप से सेवा रत्न एवं पूर्व अध्यक्ष राम किशन कम्बोज जी ने रखा, जिसका अनुमोदन सचिव जांगिड़ जी और पूर्व अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी जी ने किया।
इस मौके पर नई टीम की भी घोषणा की गई:
🔸 महासचिव: प्रवीण शर्मा जी
🔸 कोषाध्यक्ष: रणजीत सिंह सिद्धू जी
साथ ही, पूर्व अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी जी और महेश बंसल जी को 'सेवा रत्न' से सम्मानित किए जाने पर बहुत-बहुत बधाई। 🏅
नई कार्यकारिणी और सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उज्ज्वल कार्यकाल की ढेरों शुभकामनाएँ। हमें पूर्ण विश्वास है कि विनोद जी के नेतृत्व में संघ समाज सेवा के नए आयाम स्थापित करेगा।

07/02/2026

भारत भाषणों से नहीं, आचरण से 'विश्वगुरु' बनेगा: मोहन भागवत
• संघ प्रमुख ने परिभाषित की 'भारतीयता', कहा- भारत में रहने वाला हर व्यक्ति भारतीय, चाहे वह मुस्लिम हो या ईसाई।
• देश में चार तरह के हिंदू; 'धर्मनिरपेक्ष' सही शब्द नहीं, असली शब्द 'पंथनिरपेक्ष' है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने मुंबई में आयोजित 'आरएसएस व्याख्यानमाला' में हिंदुत्व, भारतीयता और राजनीति पर खुलकर अपने विचार रखे। उन्होंने स्पष्ट किया कि संघ का गठन सत्ता हासिल करने के लिए नहीं हुआ है।
कौन है हिंदू? चार श्रेणियों में बताया:
मोहन भागवत ने कहा कि देश में हिंदुओं की चार तरह की मानसिकताएं देखने को मिलती हैं:
1. गर्वित हिंदू: जो गर्व से कहते हैं कि हम हिंदू हैं।
2. सामान्य हिंदू: जो मानते हैं कि हिंदू होना सामान्य बात है, इसमें गर्व कैसा।
3. संकोची हिंदू: जो 'हम हिंदू हैं' यह सार्वजनिक रूप से बोलने में हिचकिचाते हैं।
4. विस्मृत हिंदू: जो अपनी पहचान भूल चुके हैं या जिन्हें भुला दिया गया है। उन्होंने आगाह किया कि कुछ ताकतें ऐसे लोगों को हाशिये पर डालने की कोशिश कर रही हैं।
संघ प्रमुख ने 'भारतीयता' को परिभाषित करते हुए कहा कि भारत में रहने वाला हर व्यक्ति इस देश का हिस्सा है। चाहे वह मुसलमान हो या ईसाई, 'भारतीयता' ही उसकी पहचान है। उन्होंने कहा कि भारत में भाषाएं, पूजा पद्धतियां और खान-पान अलग हो सकते हैं, लेकिन एक 'सांस्कृतिक पहचान' (हिंदू) सबको जोड़ती है।
उन्होंने कहा कि 'धर्मनिरपेक्षता' (Secularism) शब्द सही नहीं है, सही शब्द 'पंथनिरपेक्षता' होना चाहिए।
राजनीति और संघ के संबंधों पर स्थिति साफ करते हुए भागवत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या भाजपा के नेता 'संघ के लोग' नहीं, बल्कि 'स्वयंसेवक' हैं। भाजपा एक राजनीतिक दल है, जबकि संघ एक सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन है जिसका उद्देश्य समाज को संगठित करना है।

भाजपा नेता व पार्षद सत्यनारायण पांडिया की माता कलावती देवी का निधन, 92 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांसऐलनाबाद/रिसालियाखेड़ा...
07/02/2026

भाजपा नेता व पार्षद सत्यनारायण पांडिया की माता कलावती देवी का निधन, 92 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
ऐलनाबाद/रिसालियाखेड़ा।
ऐलनाबाद के वार्ड नंबर 7 के पार्षद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण पांडिया की माता श्रीमती कलावती देवी का उनके पैतृक गांव रिसालियाखेड़ा में निधन हो गया। वे करीब 92 वर्ष की थीं और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
कलावती देवी के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित विनोद शर्मा और राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने गहरा दुख व्यक्त किया है। इसके अलावा, ब्राह्मण महासभा ऐलनाबाद के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण दास सारस्वत, सारस्वत ब्राह्मण सभा के पूर्व अध्यक्ष परमजीत शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र पारीक सहित अनेक गणमान्य लोगों, सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

07/02/2026

डायल 112 की टक्कर से घायल बिजली कर्मी की बेटी की हिसार में मौत, परिवार में कोहराम
ऐलनाबाद/सिरसा।
शहर के नोहर रोड स्थित खोसा स्टेडियम के पास हुए सड़क हादसे में घायल बिजली निगम कर्मचारी की बेटी ने हिसार के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से मृतक बच्ची के परिवार में गहरा शोक है। वहीं, गंभीर रूप से घायल पिता का इलाज अभी भी जारी है।
जानकारी के अनुसार, हादसा 4 फरवरी 2026 की शाम करीब 5:45 बजे हुआ। वार्ड नंबर 16, बगीची मोहल्ला निवासी राजकुमार (40), जो बिजली विभाग ऐलनाबाद में कार्यरत हैं, अपने बेटे और बेटी के साथ जा रहे थे। तभी नोहर रोड पर शेरावाली ढाणी रोड और हुड्डा कॉलोनी मोड़ (अंडर ब्रिज के पास) पर डायल 112 पुलिस वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि हादसा डायल 112 पुलिस वाहन की लापरवाही के कारण हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों (पिता, पुत्र और पुत्री) गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को आनन-फानन में ऐलनाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए सिरसा रेफर कर दिया गया। सिरसा से भी राजकुमार और उनकी बेटी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हिसार के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहाँ कई दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद बच्ची की दुखद मृत्यु हो गई।

सिरसा में मौसम का मिजाज: दिन में खिली धूप तो सुबह-शाम ठिठुरन, 8 फरवरी के बाद बारिश के आसारसिरसा।जिले में मौसम लगातार करव...
07/02/2026

सिरसा में मौसम का मिजाज: दिन में खिली धूप तो सुबह-शाम ठिठुरन, 8 फरवरी के बाद बारिश के आसार
सिरसा।
जिले में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। जहाँ एक ओर दोपहर में तेज धूप खिलने से तापमान 22 डिग्री तक पहुँच रहा है, वहीं सुबह और शाम के समय ठिठुरन अभी भी बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में 8 फरवरी के बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। घने बादलों के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे एक बार फिर ठंड और ठिठुरन बढ़ सकती है।
धुंध की मार, रफ़्तार पर ब्रेक:
ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी घनी धुंध का प्रकोप जारी है। बुधवार सुबह दृश्यता (Visibility) 5 मीटर से भी कम रही, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। धुंध का असर रेल यातायात पर भी पड़ा है। गोरखधाम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से ढाई घंटे, श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 54 मिनट और किसान एक्सप्रेस 45 मिनट की देरी से सिरसा पहुंची। यात्री रोडवेज और निजी बसों का सहारा लेने को मजबूर हैं।
फसलों के लिए सोना साबित हो रही ठंड:
भले ही धुंध आमजन के लिए परेशानी का सबब बनी हो, लेकिन किसानों के लिए यह राहत की खबर है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, यह धुंध और ठंड गेहूँ, सरसों, जौ और चने की फसल के लिए बेहद लाभदायक है। इससे फसलों की पैदावार बढ़ने की उम्मीद है।
तापमान का हाल:
बुधवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहरी क्षेत्रों में सुबह 8 बजे के बाद धूप खिलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली और लोग पार्कों व दुकानों के बाहर धूप सेकते नजर आए।

अब घर बैठे 15100 डायल कर पा सकेंगे मुफ्त कानूनी सलाह, 14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालतसिरसा।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्...
07/02/2026

अब घर बैठे 15100 डायल कर पा सकेंगे मुफ्त कानूनी सलाह, 14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
सिरसा।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) ने आम नागरिकों को सुलभ और त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से एक नई पहल शुरू की है। अब नागरिक घर बैठे ही टोल-फ्री नंबर 15100 पर कॉल कर अपनी कानूनी समस्याओं का समाधान और मुफ्त सलाह प्राप्त कर सकते हैं।
24 घंटे उपलब्ध रहेगी सेवा:
अधिवक्ता बलवीर कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह हेल्पलाइन सेवा 24 घंटे उपलब्ध है। देश के किसी भी हिस्से से जरूरतमंद व्यक्ति इस नंबर पर संपर्क कर सकता है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर, वंचित और असहाय वर्गों को बिना किसी भेदभाव के न्याय तक समान पहुंच सुनिश्चित करना है। इसके माध्यम से लोग अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगे और उन्हें मुफ्त कानूनी सहायता आवेदन प्रक्रिया की भी जानकारी मिलेगी।
14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत:
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) प्रवेश सिंगला ने बताया कि हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानुसार 14 मार्च को न्यायालय परिसर सिरसा, उपमंडल न्यायालय परिसर डबवाली और ऐलनाबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
कैसे ले सकते हैं लाभ:
सीजेएम ने बताया कि लोक अदालत में नागरिक स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से केसों के निपटारे के लिए आवेदन कर सकते हैं। लोक अदालत की प्रक्रिया बेहद संक्षिप्त और साधारण होती है, जिसमें दोनों पक्षों की आपसी सहमति से विवाद का निपटारा किया जाता है। इसके अलावा, नागरिक फ्रंट ऑफिस में आकर भी दो नियुक्त अधिवक्ताओं से सलाह ले सकते हैं।

07/02/2026

पीएम-श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 और 11 की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न
सिरसा, 7 फरवरी।
सिरसा जिले के ओढां स्थित पीएम-श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9 और कक्षा 11 की पार्श्व प्रवेश परीक्षा (Lateral Entry Selection Test) शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विद्यालय के प्राचार्य ललित कालड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 11 की प्रवेश परीक्षा का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय, ओढां के परिसर में ही किया गया। इस परीक्षा के लिए कुल 177 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 99 विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
वहीं, कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा के लिए सिरसा शहर में दो परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। डीएवी स्कूल सिरसा में नामांकित 336 विद्यार्थियों में से 241 विद्यार्थी और आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिरसा में 318 नामांकित विद्यार्थियों में से 227 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस प्रकार कक्षा 9 में प्रवेश के लिए कुल 654 आवेदकों में से 468 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।
मार्च और जून में आएंगे परिणाम:
प्राचार्य ललित कालड़ा ने बताया कि कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा का परिणाम मार्च 2026 के अंतिम सप्ताह में घोषित किया जाएगा। वहीं, कक्षा 11 की प्रवेश परीक्षा का परिणाम दसवीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम आने के बाद जून 2026 में जारी किया जाएगा।

Address


125102

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SirsaDistrict.com posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

  • Want your organization to be the top-listed Government Service?

Share