22/05/2026
जनपद सिद्धार्थनगर के नगरीय क्षेत्रों के विकास एवं आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु लगातार प्रयास जारी हैं।
नगर विकास विभाग से संबंधित विभिन्न जनहित एवं विकास कार्यों के लिए नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर एवं नगर पंचायत बाँसी, डुमरियागंज, भारतभारी, बढ़नी बाजार, उसका बाजार, शोहरतगढ़ एवं कपिलवस्तु में आवागमन, जल निकासी एवं पथ प्रकाश व्यवस्था के विकास हेतु पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना अंतर्गत वित्तीय स्वीकृति प्रदान किए जाने संबंधी प्रस्तावों पर आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रमुख सचिव, नगर विकास विभाग को पत्र प्रेषित किया गया है।
इसके साथ ही नगर पंचायत उसका बाजार, कपिलवस्तु, शोहरतगढ़ एवं बढ़नी में नगरीय सीवरेज एवं जल निकासी, पेयजल व्यवस्था तथा झील/तालाब/पोखर विकास योजनाओं हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान किए जाने संबंध में भी आवश्यक कार्यवाही हेतु पत्र प्रेषित किया गया है।
वहीं नगर पंचायत डुमरियागंज के वार्ड संख्या-16 एवं 01 में सीसी रोड एवं इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य हेतु मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना अंतर्गत वित्तीय स्वीकृति प्रदान किए जाने संबंधी विषय भी अग्रसारित किया गया है।
जनपद सिद्धार्थनगर के सर्वांगीण विकास एवं जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी हैं।
माननीय मंत्री श्री ए.के. शर्मा जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद। 🙏🚩
#सिद्धार्थनगर #नगरविकास #जनहित #विकास_कार्य #जनसेवा #सिद्धार्थनगर_विकास #पं_दीनदयाल_उपाध्याय_नगर_विकास_योजना #मुख्यमंत्री_नगरीय_विकास िकासी #पेयजल ्रकाश #सीवरेज_विकास #सीसी_रोड #इंटरलॉकिंग #बाँसी #डुमरियागंज #भारतभारी #बढ़नी_बाजार #उसका_बाजार #शोहरतगढ़ #कपिलवस्तु #जगदम्बिका_पाल #सांसद_सिद्धार्थनगर 🙏🚩
Cut and paste