18/09/2026
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चलाए जा रहे 'सेवा पखवाड़ा' के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM), धनबाद महानगर द्वारा बाईपास बलियापुर रोड स्थित जेपी हॉस्पिटल के प्रांगण में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन धनबाद के पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता युवा मोर्चा धनबाद महानगर के जिलाध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने की। शिविर में जेपी ग्रुप के ऑफ़ इंस्टिट्यूशन चेयरमैन सह भाजपा जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप मंडल, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सह जेपी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के मैनेजिंग डायरेक्टर नित्यानंद मंडल सहित कई युवाओं ने रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान जेपी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के अध्यक्ष सह भाजपा जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप मंडल ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा कार्यक्रमों के तहत ही आज यह रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में यह अभियान पूरे देश में धूमधाम और सेवा भाव के साथ मनाया जा रहा है। रक्तदान के इस महादान से हम जरूरतमंद मरीजों की सहायता करने के लिए संकल्पित हैं।
भारतीय जनता युवा मोर्चा धनबाद महानगर के जिलाध्यक्ष और जेपी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर नित्यानंद मंडल ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में पूरे देश की तरह धनबाद में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से शुरू हुआ यह सेवा पखवाड़ा महीने भर जारी रहेगा और इसके तहत युवाओं को रक्तदान जैसी पवित्र सेवा से जोड़कर सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरा करने की प्रेरणा दी जा रही है।
वहीं धनबाद के पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सेवा पखवाड़ा' कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की है, जिसमें रक्तदान शिविर को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में रक्तदान करते हैं, जिससे एकत्र हुआ रक्त को जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने के काम आता है। नित्यानंद मंडल की अध्यक्षता में जेपी हॉस्पिटल में आयोजित यह शिविर अत्यंत प्रेरणादायक है। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशहित और गरीबों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं, वहीं हम सभी उनके दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए इस तरह के सामाजिक कार्यों के माध्यम से जनता की सेवा में जुटे हैं।इस दौरान माननीय विधायक श्री राज सिन्हा जी ,मानस प्रसून, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण राय, रूपेश सिन्हा, राजाराम दत्ता और नीरज शर्मा , आमोद साहू, शुभम बनर्जी,साकेत श्रीवास्तव,हिमांशु सिंह,सिंटू मुखर्जी, विधुत हजारी आदि युवा साथीगण उपस्थित रहें।।
#सेवापखवाड़ा
BJYM Jharkhand
Shashank Raj
Karmveer Singh