BCCL Block-2 Area

BCCL Block-2 Area Block-II Area is one of the coal-producing areas under Bharat Coking Coal Limited (BCCL), a subsidiary of Coal India Limited (CIL).

दिनांक 09.04.2026 को महाप्रबंधक, ब्लॉक II क्षेत्र, श्री कुमार रंजीव की अध्यक्षता में क्षेत्रीय प्रबंधक भू-संपदा सह नोडल ...
09/04/2026

दिनांक 09.04.2026 को महाप्रबंधक, ब्लॉक II क्षेत्र, श्री कुमार रंजीव की अध्यक्षता में क्षेत्रीय प्रबंधक भू-संपदा सह नोडल पदाधिकारी, जेएमपी, ब्लॉक II क्षेत्र, श्रीमति सोनम सिन्हा, श्री इंद्र लाल यादव, सहायक प्रबंधक, (खनन ), श्री रमेश रवानी(RI ), श्री जितेंद्र कुमार(ARI ) के द्वारा, श्री मुकेश कुमार (प्रबंधक सिविल, JRDA) ,श्री रवीश रावत (सहायक प्रबंधक सिविल) एवं श्री अनिल कुमार के मार्गदर्शन में बेलगड़िया टाउनशिप का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान वहाँ पुनर्वासित परिवारों से सीधे सम्बंध स्थापित कर उनके अनुभवों, आवश्यकताओं tatha वर्तमान जीवन स्थितियों की जानकारी प्राप्त की गयी। जिससे पुनर्वास की स्थिति की वास्तविकता का आकलन करने में सहायता मिली ।

निरीक्षण के दौरान दल द्वारा जेआरडीए साइट्स से स्थानांतरित LTH एवं Non-LTH परिवारों/प्रभावितों के लिए उपलब्ध आवास, सड़क, पानी, बिजली, स्किल डेवलपमेंट विंग्स, ओवरहेड टैंक, पानी टंकी, स्ट्रीट लाइट एवं कौशल विकास से सम्बंधित सुविधाओं का अवलोकन किया गया।

इसी क्रम में सोनी वर्मा एवं अन्य दीदियों द्वारा संचालित मशरूम उत्पादन एवं अन्य आजीविका गतिविधियों का भी निरीक्षण किया गया। इस क्रम में दीदियों से संवाद स्थापित कर उनके कार्यों की सराहना की गई तथा उनके द्वारा निर्मित
उत्पादों को घरेलू उपयोग हेतु क्रय किए गए।

यह निरीक्षण समग्र रूप से अत्यंत उपयोगी रहा, जिससे पुनर्वासित क्षेत्र में चल रही योजनाओं एवं निवासियों के जीवन में आए परिवर्तनों की बेहतर समझ प्राप्त हुई। प्राप्त निष्कर्षों के आधार पर संबंधित अधिकारियों ने अपने क्षेत्रों के JMP साइट पर निवासरत परिवारों को प्रेरित करने तथा उनके शीघ्र पुनर्वास हेतु आवश्यक पहल सुनिश्चित करने का संकल्प व्यक्त किया।

आज दिनांक 08 अप्रैल 2026 को ब्लॉक-II क्षेत्र के हरिना बागान कॉलोनी स्थित सुभाष भवन में महाप्रबंधक श्री कुमार रंजीव की अध...
08/04/2026

आज दिनांक 08 अप्रैल 2026 को ब्लॉक-II क्षेत्र के हरिना बागान कॉलोनी स्थित सुभाष भवन में महाप्रबंधक श्री कुमार रंजीव की अध्यक्षता में त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई।
बैठक में डीजीएमएस के वरिष्ठ अधिकारियों, आईएसओ प्रतिनिधियों तथा क्षेत्रीय सुरक्षा समिति के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के स्वागत, राष्ट्रगान एवं कॉरपोरेट गीतों के साथ हुई तथा दिवंगत कर्मवीरों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया।
बैठक के दौरान खदानों में कार्यरत कामगारों की सुरक्षा, एसओपी के पालन एवं सेफ्टी कल्चर को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया गया। माननीय डीजीएमएस के निदेशक महोदय ने “Zero Harm” लक्ष्य की दिशा में निरंतर प्रयास करने एवं ग्रीन माइनिंग को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
ब्लॉक-II क्षेत्र द्वारा लगातार दूसरे वर्ष बिना किसी दुर्घटना के उत्पादन एवं प्रेषण लक्ष्य प्राप्त करना सुरक्षा के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है।

5 Million and counting. Behind every tonne is a committed team.Celebrating 5 Million tonne of coal production. Kishan Re...
20/03/2026

5 Million and counting. Behind every tonne is a committed team.
Celebrating 5 Million tonne of coal production.

Kishan Reddy Gangapuram Satish Chandra Dubey Coal India Limited Bharat Coking Coal Limited

आज दिनांक 16.02.2026 को दो दिवसीय वार्षिक बीसीसीएल अतंर-क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025-26 का उद्घाटन ब्लॉक-II क्षेत...
16/02/2026

आज दिनांक 16.02.2026 को दो दिवसीय वार्षिक बीसीसीएल अतंर-क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025-26 का उद्घाटन ब्लॉक-II क्षेत्र के रवींद्र सदन में महाप्रबधंक, ब्लॉक-II क्षेत्र, श्री कुमार रंजीव एवं मुख्यालय से उपस्थित विभागाध्यक्ष (कल्याण), श्रीमती किरण रानी नायक द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में बीसीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों से सिगंल्स वर्ग में 54, डबल्स में 29 तथा 9 महिला खिलाड़ियों ने
भाग लिया। इस अवसर पर परियोजना पदाधिकारी एबीओसीपी, श्री पी.एस.के. सिन्हा, क्षेत्रीय वित्त प्रबधंक श्री शशांक जायसवाल, क्षेत्रीय प्रबधंक (मा.स.) श्री अनिल कुमार, क्षेत्रीय प्रबधंक (प्रशासन) श्री प्रवीण झा,
सहायक प्रबधंक (मा.स.) श्रीमती स्नेहा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
कार्यक्रर्यम का शुभारंभ विश्वविख्यात कवि रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत पुस्पगुच्छ भेंट कर किया गया तथा कोल इंडिया कॉर्पोरेट गीत प्रस्ततु किया गया।
महाप्रबधंक एवं विभागाध्यक्ष (कल्याण) ने खिलाड़ियों एवं रेफरी से परिचय प्राप्त कर एक प्रारंभिक खेल खेलकर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभरांभ किया।

Vendor Development Program 2025, Block -II Area,BCCLविक्रेता विकास कार्यक्रम 2025 का सफल आयोजनक्षेत्रीय सामग्री प्रबंधन ...
20/12/2025

Vendor Development Program 2025, Block -II Area,BCCL
विक्रेता विकास कार्यक्रम 2025 का सफल आयोजन

क्षेत्रीय सामग्री प्रबंधन विभाग, ब्लॉक II क्षेत्र द्वारा 19/12/2025 को विक्रेता विकास कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय क्षेत्रीय प्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) महोदय ने की।
इस अवसर पर संगठन और विक्रेताओं के बीच पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं दीर्घकालिक सहयोग को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम के दौरान विक्रेताओं को क्रय प्रक्रिया, गुणवत्ता मानकों, प्रलेखन एवं GeM पोर्टल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं।
संवाद सत्र के माध्यम से विक्रेताओं के प्रश्नों का समाधान किया गया तथा उनके सुझावों को भी सुना गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन और विक्रेताओं के बीच विश्वास एवं सहयोग को और अधिक मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

19/12/2025
25/11/2025

Labour code workshop for spreading awareness among workers

25/11/2025

A transformative Step Towards Workers Welfare and Economic Growth !

New labour reforms will ensure social security, fair wages, safer workplaces, and reduced compliance burdens, Modi Government has empowered our workforce and strengthened our industries.

#श्रमेव_जयते

24/11/2025

नई श्रम संहिताओं में छोटे उल्लंघनों का डी-क्रिमिनलाइजेशन और पहली बार के मामलों में संयोजन की व्यवस्था कानून को अधिक सहयोगात्मक बनाएगी । इसी दिशा में सरकार ने चार श्रम संहिताओं को लागू कर दिया है |
#श्रमेव_जयते

24/11/2025

आज देश में दशकों के अवरोध के बाद श्रम शक्ति के संवर्धन की राहें खुली हैं। श्रम शक्ति के सम्मान और सामाजिक सुरक्षा की गारंटी के अतिरिक्त महिलाओं को समान वेतन, सुरक्षित कार्यस्थल, और बेहतर अवसर, इस नई श्रम संहिताओं की विशेष बात रही है। इस सुधार से महिलाएं आर्थिक सशक्तिकरण का नया अध्याय लिखेंगी। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री जी का यह कदम कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी को
अभूतपूर्व ऊँचाई देगा।
#श्रमेव_जयते

Address

Dhanbad

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 1:30pm

Telephone

+919470596115

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BCCL Block-2 Area posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share