26/05/2026
क्रांतिकारी जय भीम साथियो 🙏🙏🙏
कल रांची प्रेस क्लब में आयोजित समीक्षा बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमें संगठन की मजबूती, आगामी रणनीति, सामाजिक न्याय, युवाओं की भागीदारी एवं जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित साथियों ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने तथा मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन में सक्रिय एवं ईमानदारी से कार्य करने वाले साथियों को जिम्मेदारी दी जाएगी तथा समीक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाएगा ताकि पार्टी और मिशन दोनों को मजबूती मिल सके।सभी क्रांतिकारी साथियों का दिल से आभार जिन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम को सफल बनाया
जय भीम • जय संविधान • जय भारत
#देवघर