Ravi Kumar Raut

Ravi Kumar Raut महापौर (मेयर) ,देवघर नगर निगम

(Official Page Mayor Deoghar)

सुश्री सुलोचना मीणा जी को देवघर नगर आयुक्त का पदभार ग्रहण पर शुभकामनाएं एवं बधाई दिया।बाबा वैद्यनाथ की पावन नगरी को स्वच...
23/06/2026

सुश्री सुलोचना मीणा जी को देवघर नगर आयुक्त का पदभार ग्रहण पर शुभकामनाएं एवं बधाई दिया।

बाबा वैद्यनाथ की पावन नगरी को स्वच्छ ,सुंदर और सुरक्षित बनाने में नगर निगम के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सुझाव और सहयोग प्राप्त होता रहेगा।

*दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को मरणोपरांत 'पद्म भूषण' मिलना पूरे झारखंड के लिए ऐतिहासिक और गौरव का क्षण: -- रवि कुमार राउत ...
23/06/2026

*दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को मरणोपरांत 'पद्म भूषण' मिलना पूरे झारखंड के लिए ऐतिहासिक और गौरव का क्षण: -- रवि कुमार राउत (महापौर)*

"आदरणीय गुरुजी को मिला यह राष्ट्रीय सम्मान उनके द्वारा आदिवासी समाज के हक-अधिकारों, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और पृथक झारखंड राज्य निर्माण के लिए आजीवन किए गए ऐतिहासिक संघर्षों का प्रतिफल है। गुरुजी केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि वे झारखंड की अस्मिता और चेतना के प्रतीक थे। आज जब राष्ट्रपति भवन में उनकी धर्मपत्नी आदरणीय रूपी सोरेन जी ने इस सम्मान को ग्रहण किया, तो हर झारखंडी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।"

"महाजनी प्रथा के खिलाफ संघर्ष से लेकर आदिवासियों में शिक्षा की अलख जगाने के लिए रात्रि पाठशाला चलाने तक, और शराबबंदी जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन में गुरुजी का योगदान अतुलनीय रहा है। देवघर (बाबा नगरी) की समस्त जनता की ओर से मैं महामहिम राष्ट्रपति महोदया के प्रति इस सम्मान के लिए आभार प्रकट करता हूँ।

हालांकि, झारखंड के जन-मानस में गुरुजी का स्थान सर्वोच्च है और हमारी यह मांग हमेशा रहेगी कि आदरणीय गुरुजी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से भी नवाजा जाए, जिसके वे पूर्णतः हकदार हैं।"⭐🩵

Hemant Soren Office of Chief Minister, Jharkhand
News18 Jharkhand Zee News Aaj Tak

दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को पद्मभूषण सम्मान! 🎖️संताल परगना से लेकर पूरे झारखंड में आदिवासियों को संगठित कर एक नई पहचान द...
23/06/2026

दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को पद्मभूषण सम्मान! 🎖️

संताल परगना से लेकर पूरे झारखंड में आदिवासियों को संगठित कर एक नई पहचान दिलाने वाले जननेता शिबू सोरेन जी के ऐतिहासिक संघर्षों को देश का सलाम।
शत-शत नमन! 🙏

देवघर के शंकरपुर में नवनिर्मित माँ काली मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सभी को शुभकामनाएं ए...
23/06/2026

देवघर के शंकरपुर में नवनिर्मित माँ काली मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सभी को शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं दीं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के सम्मानित माताएँ ,बहनें शकरपुर से तिलजोरी तक पवित्र कलश सह शोभा यात्रा में उपस्थित रहीं।

माँ भगवती सभी का कल्याण करें।

ाँ_काली 🙏

मोहनपुर प्रखंड के प्रमुख प्रतिनिधि श्री रंजीत यादव जी के भतीजे ऋषि के विवाह समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ...
22/06/2026

मोहनपुर प्रखंड के प्रमुख प्रतिनिधि श्री रंजीत यादव जी के भतीजे ऋषि के विवाह समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस शुभ अवसर पर नवविवाहित दंपति से भेंट कर उन्हें वैवाहिक जीवन के नए अध्याय के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं शुभाशीर्वाद प्रदान किया।

विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि दो परिवारों के आत्मीय संबंधों का भी पवित्र सूत्र है। यह सामाजिक एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने वाला महत्वपूर्ण संस्कार है, जो प्रेम, विश्वास, सहयोग और जिम्मेदारियों के साथ जीवन को नई दिशा प्रदान करता है।

मैं नवदंपति के सुखद, सफल एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना करता हूं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए शुभेच्छाएं प्रेषित करता हूं।

आज अपने गृह वार्ड संख्या 28 में ,अपने वार्डवासियों , परिवारजनों ,युवा साथियों से क्षेत्र भ्रमण में मुलाकात किया। उनकी सम...
22/06/2026

आज अपने गृह वार्ड संख्या 28 में ,अपने वार्डवासियों , परिवारजनों ,युवा साथियों से क्षेत्र भ्रमण में मुलाकात किया। उनकी समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से सुना, देखा और निराकरण की पहल की।

#देवघर #मेयर #समाधान

झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष ,बड़े भाई संजय शर्मा जी के आवास पर पूज्यनीय माताजी के श्राद्ध कार्यक्रम की हो रही तैय...
21/06/2026

झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष ,बड़े भाई संजय शर्मा जी के आवास पर पूज्यनीय माताजी के श्राद्ध कार्यक्रम की हो रही तैयारियों पर विचार विमर्श में शामिल हुआ।

इस अवसर पर पोड़ैयाहाट के लोकप्रिय विधायक श्री प्रदीप यादव जी एवं पार्टी के सांगठनिक पदाधिकारियों , समर्थकों एवं ग्रामवासियों से सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई।

देवघर नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 35 में लगातार लो वोल्टेज और ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायतें माननीय पार्षद प्रदीप चौ...
21/06/2026

देवघर नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 35 में लगातार लो वोल्टेज और ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायतें माननीय पार्षद प्रदीप चौधरी एवं स्थानीय व्यक्ति से मिल रही थी। हमने SDO को इसमें सुधार के लिए निर्देशित किया था। आज ट्रांसफार्मर को ठीक कर दिया गया हैं।

इस भीषण गर्मी में हमारे वार्ड के निवासी को पेयजल एवं अन्य बिजली संबधित संकटों का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए हमारी नजर व्यवस्थाओं पर बनी हुई हैं। कही कोई त्रुटि दिखे अविलंब सूचना दें।

#देवघर #मेयर #बिजली #समाधान

मोहनपुर (देवघर)  निवासी, झामुमो के कर्मठ युवा साथी केदार जी के यहाँ उनकी बहन के शुभ विवाह समारोह में सम्मिलित होकर नवदंप...
21/06/2026

मोहनपुर (देवघर) निवासी, झामुमो के कर्मठ युवा साथी केदार जी के यहाँ उनकी बहन के शुभ विवाह समारोह में सम्मिलित होकर नवदंपति को सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान किया।

इस शुभ अवसर पर परिवारजनों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों से आत्मीय भेंट एवं संवाद का अवसर प्राप्त हुआ।

ईश्वर से प्रार्थना है कि नवविवाहित जोड़े का जीवन प्रेम, विश्वास, सुख-समृद्धि एवं खुशियों से परिपूर्ण रहे।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयुष समिति देवघर द्वारा इनडोर स्टेडियम ...
21/06/2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयुष समिति देवघर द्वारा इनडोर स्टेडियम एवं भारत स्वाभिमान न्यास द्वारा केकेएन स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता किया।

योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। आइए, योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर निरोग, ऊर्जावान और सकारात्मक जीवन की ओर कदम बढ़ाएँ।
"करें योग, रहें निरोग"।

योग से स्वस्थ तन, शांत मन और सशक्त राष्ट्र का निर्माण करें।

#अंतर्राष्ट्रीय_योग_दिवस

Address

Deoghar Municipal Corporation
Deoghar
814112

Telephone

7277018190

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ravi Kumar Raut posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Ravi Kumar Raut:

Share

Category