Deendayal Jan Aajiveka Yojna - Deoghar Nagar Nigam

Deendayal Jan Aajiveka Yojna - Deoghar Nagar Nigam देवघर नगर निगम

06/08/2026
02/08/2026

01 The Local Legends

"स्वच्छता के लिए बड़े संसाधनों की नहीं, बस अच्छी नीयत और साफ़ सोच की ज़रूरत होती है।"

रात का समय था... सड़कें शांत थीं और ISBT, बस स्टैंड में कुछ श्रद्धालु/यात्री भाई दिनभर की थकान मिटाने के लिए सड़क किनारे विश्राम कर रहे थे।

​तभी नज़र एक साइकिल पर गई... एक साधारण सा चलंत पथ विक्रेता (Mobile Street Vendor), जो दिन-रात मेहनत करके अपना और अपने परिवार का पेट पालता है। उसकी साइकिल पर खाने-पीने के बर्तन बंधे थे, लेकिन जो चीज़ सबसे अलग और खास थी, वो था—"साइकिल पर टंगा एक हरा डस्टबिन (कूड़ेदान)"।

​उस छोटे से वेंडर के पास कोई बड़ी गाड़ी नहीं थी, न ही कोई बड़ा बजट। लेकिन उसके पास एक चीज़ बहुत बड़ी थी—उसकी सोच और नागरिक फर्ज़ (Civic Sense)।

​अक्सर हम शिकायत करते हैं कि सड़कों पर डस्टबिन नहीं हैं, नगर निगम काम नहीं कर रहा, या कचरा उठाने वाला कोई नहीं है। लेकिन इस Mobile Street Vendor ने बिना किसी शिकायत के अपनी खुद की ज़िम्मेदारी समझी। उसने तय किया कि वह जो बेचेगा, उसका कचरा भी वही संभालेगा—ताकि हमारी सड़कें और शहर गंदे न हो।

चलो कुछ हम भी थोड़ी जिम्मेवारी उठाते है -

*अगर यह मेहनत करने वाला पथ विक्रेता अपनी साइकिल पर डस्टबिन रख सकता है, तो हम अपनी गाड़ी या बैग में एक छोटा सा रैपर/कपड़े का थैला क्यों नहीं रख सकते?

*​सफ़ाई सिर्फ सरकार की नहीं, हम सबकी साझी ज़िम्मेदारी है।

​देवघर नगर निगम ऐसे सभी पथ विक्रेताओं को दिल से सलाम करता है... जो बिना किसी शोर-शराबे के हमारे समाज और देश को खूबसूरत बनाने में योगदान दे रहे हैं!
Dc Deoghar
Deoghar prd
IPRD Jharkhand
PM SVANidhi
Swachh Bharat Mission - Urban
PMO India
Jharkhand Tourism



देवघर नगर निगम कार्यालय परिसर में 'दीदी कैफेटेरिया' का उद्घाटनमहिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी और सशक्त बनाने की दिशा ...
14/07/2026

देवघर नगर निगम कार्यालय परिसर में 'दीदी कैफेटेरिया' का उद्घाटन

महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी और सशक्त बनाने की दिशा में देवघर नगर निगम ने एक और सराहनीय कदम उठाया है। नगर आयुक्त, देवघर नगर निगम के विशेष प्रयास और पहल से निगम कार्यालय परिसर में 'दीदी कैफेटेरिया' का विधिवत उद्घाटन किया गया।

महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई यह अपने आप में एक अनोखी और प्रेरणादायक पहल है।
स्वयं सहायता समूह की दीदियों को मिला नया मंच
इस दीदी कैफेटेरिया का संचालन शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित 'रानी स्वयं सहायता समूह' की महिलाओं द्वारा किया जाएगा। इस पहल से न केवल नगर निगम कार्यालय आने वाले आगंतुकों और कर्मियों को स्वच्छ व पौष्टिक खान-पान की सुविधा मिलेगी, बल्कि समूह की दीदियों की आजीविका में भी सुधार होगा और वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगी।

समारोह के विशेष अवसर पर नगर निगम के कई वरीय अधिकारी और टीम के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहायक नगर आयुक्त, नगर मिशन प्रबंधक,
नगर प्रबंधक, सामुदायिक संगठनकर्ता कुमारी, CRPs सहित नगर निगम के अन्य कर्मी और स्वयं सहायता समूह की महिलाएँ उपस्थित थीं।

नगर आयुक्त ने इस अवसर पर समूह की महिलाओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि शहरी गरीब महिलाओं को रोजगार के मुख्यधारा से जोड़ने के लिए नगर निगम आगे भी इस तरह के प्रयास जारी रखेगा।

नगरीय प्रशासन निदेशालय,झारखंड
Dc Deoghar
Deoghar prd
IPRD Jharkhand
Ministry of Housing and Urban Affairs
Deendayal Antyodaya Yojana - National Urban Livelihoods Mission
Office of Chief Minister, Jharkhand

देवघर नगर निगम के सभागार में नगर आयुक्त की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री श्रमिक योजना (MSY) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 ...
01/07/2026

देवघर नगर निगम के सभागार में नगर आयुक्त की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री श्रमिक योजना (MSY) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आवंटित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्र के अकुशल श्रमिकों को ससमय रोजगार की गारंटी प्रदान करना है। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं की जाएगी।

निकाय क्षेत्र में होने वाले शहर के सौंदर्यीकरण, वृक्षारोपण, ड्रेनेज या अन्य किसी भी प्रकार के सिविल कार्य में अनिवार्य रूप से MSY जॉबकार्डधारियों को ही कार्य पर लगाया जाए। योजना में अकुशल श्रमिकों के रूप में केवल मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत निबंधित जॉबकार्डधारियों को ही रखेंगे।
नगर आयुक्त ने सफाई शाखा और स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) को निर्देशित किया कि मेलों के दौरान नियोजित किए जाने वाले सभी अतिरिक्त मानवबल (मैनपावर) को अनिवार्य रूप से MSY योजना से संबद्ध करने के बाद ही कार्य में लगाया जाए। इससे स्थानीय अकुशल श्रमिकों को बड़े पैमाने पर रोजगार की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित होगी। विशेष सफाई अभियान और जीर्णोद्धार कार्यों का खाका तैयार करने का निर्देश शहरी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निम्नलिखित कार्यों के लिए तत्काल विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने का टास्क सौंपा है:

विशेष सफाई अभियान: वार्डों में सघन स्वच्छता अभियान चलाना।

रात्रि पाली में सफाई: व्यावसायिक क्षेत्रों और मुख्य मार्गों पर रात में झाड़ू एवं कचरा उठाव सुनिश्चित करना।

झाड़ी कटाई: सड़कों के किनारे और सार्वजनिक स्थलों पर उगी झाड़ियों की छंटनी।

जल निकायों का संरक्षण: शहर के विभिन्न तालाबों के जीर्णोद्धार और साफ-सफाई का कार्य।

नगरीय प्रशासन निदेशालय,झारखंड
Ravi Kumar Raut
Dc Deoghar

देवघर नगर निगम कार्यालय के सभागार में आज 'स्वनिधि महोत्सव' का गरिमामयी आयोजन किया गया। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य शहर ...
29/06/2026

देवघर नगर निगम कार्यालय के सभागार में आज 'स्वनिधि महोत्सव' का गरिमामयी आयोजन किया गया। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य शहर के रेहड़ी-पटरी (स्ट्रीट वेंडर्स) व्यवसायियों को आर्थिक मजबूती और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर निगम के माननीय महापौर, उप महापौर, नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, नगर मिशन प्रबंधक, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि (बैकर्स), सामुदायिक संगठनकर्त्ता एवं CRPs उपस्थित थीं।

*लोक कल्याण मेले की सफलता और ऋण वितरण*: नगर निगम द्वारा 01 जून 2026 से 30 जून 2026 तक आयोजित 'लोक कल्याण मेला' के तहत रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को बड़े पैमाने पर आर्थिक सहायता दी गई । मेले के दौरान कुल 27,20,000.00 रुपये (27.20 लाख) की राशि वितरित की गई,
जिसके तहत : 113 पथ विक्रेताओं को प्रथम किस्त (15,000 रुपये प्रति लाभार्थी) प्रदान की गई।
15 पथ विक्रेताओं को द्वितीय किस्त हस्तांतरित की गई।
11 पथ विक्रेताओं को तृतीय किस्त प्रदान की गई ।

*अब तक 12.38 करोड़ रुपये का लाभ:* कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर आयुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत देवघर नगर निगम क्षेत्र के शत-प्रतिशत पथ विक्रेताओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य है। उन्होंने आंकड़ों को साझा करते हुए कहा कि निगम द्वारा अब तक 6,117 विक्रेताओं को प्रथम किस्त,1,484 विक्रेताओं को द्वितीय किस्त, और 288 विक्रेताओं को तृतीय किस्त प्रदान की जा चुकी है। विभिन्न बैंकों के माध्यम से अब तक कुल 12.38 करोड़ रुपये की ऋण राशि सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाई गई है । इसके साथ ही, स्ट्रीट वेंडर्स को आधुनिक बैंकिंग से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए Credit Card भी प्रदान किए जा रहे हैं, जो उनके व्यापार के लिए एक वरदान साबित होगा।

*सफलता की कहानियाँ और नए अवसर:* महोत्सव के दौरान स्थानीय व्यवसाई श्री टिंकू कुमार साह, श्रीमती पुष्पा कुमारी एवं श्री रासिस प्रसाद वर्मा ने अपनी सफलता की कहानियाँ साझा कीं। उन्होंने बताया कि कैसे पीएम स्वनिधि योजना से मिले लोन ने उनके डूबते व्यापार को नई जिंदगी दी। इसके अतिरिक्त, नगर निगम परिसर में SHG महिलाओं के रोजगार के लिए 'दीदी कैफेटेरिया' खोलने की प्रक्रिया चल रही है। इस व्यापार में रुचि रखने वाले इच्छुक स्वयं सहायता समूह की महिलाएँ अपना आवेदन सीधे निगम कार्यालय में जमा कर सकती हैं।

*डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ेंगे देवघर के उत्पाद*: माननीय उप महापौर ने अपने संबोधन में कहा कि देवघर के पथ विक्रेताओं के संघर्ष और सफलता की गूंज पूरे देश में होनी चाहिए। अब इन विक्रेताओं को Online Platform से जोड़ा जाएगा ताकि देश-विदेश के लोग भी देवघर के स्थानीय उत्पादों को देख और खरीद सकें, जिससे उनकी बिक्री में भारी वृद्धि होगी।

माननीय महापौर ने पथ विक्रेताओं की ऊर्जा की सराहना करते हुए कहा कि इस योजना के तहत अधिकतम 50,000 रुपये का ऋण दिया जा रहा है, लेकिन यदि किसी व्यवसाय को इससे अधिक राशि की आवश्यकता होगी, तो उन्हें अन्य सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। उन्होंने उपस्थित बैंक अधिकारियों को बैंकिंग प्रणाली में तेजी लाने और लोन प्रक्रिया को सरल बनाने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के समापन पर सहायक नगर आयुक्त द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों, बैंकर्स और वेंडर्स को धन्यवाद ज्ञापन दिया गया ।

नगरीय प्रशासन निदेशालय,झारखंड
Deoghar prd
Ravi Kumar Raut
PM SVANidhi

देवघर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत 'लोक कल्याण मेला' के तहत आवेदन करने वाले पथ विक्रेताओं को वित्तीय सहायता और ऋण प्रदान ...
19/06/2026

देवघर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत 'लोक कल्याण मेला' के तहत आवेदन करने वाले पथ विक्रेताओं को वित्तीय सहायता और ऋण प्रदान करने की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। पथ विक्रेताओं को बिना किसी मानसिक व कागजी परेशानी के यथाशीघ्र ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम के सी.आर.पी. दीदी द्वारा विभिन्न बैंकों में विशेष शिविर (कैंप) लगाए जा रहे हैं।
​इस विशेष अभियान के तहत, नगर निगम के CRPs बैंकों में मौजूद रहकर आवेदन करने वाले विक्रेताओं के जरूरी दस्तावेजों (Documents) को पूरा कराने में उनका सीधा सहयोग कर रहे हैं।

​मुख्य आकर्षण एवं उद्देश्य:

​दस्तावेज सत्यापन में मदद: शिविरों में आवेदकों के आधार, बैंक पासबुक, वेंडिंग सर्टिफिकेट और अन्य आवश्यक कागजातों को मौके पर ही दुरुस्त किया जा रहा है।
​त्वरित निष्पादन (Fast Processing): बैंकों के समन्वय से आवेदनों का ऑन-स्पॉट वेरिफिकेशन कर ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया को गति दी जा रही है।

​आत्मनिर्भरता को बढ़ावा: इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहर के छोटे और सीमांत दुकानदारों व पथ विक्रेताओं को समय पर आर्थिक संबल देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

देवघर ​नगर निगम प्रशासन की अपील:
नगर निगम प्रशासन ने 'लोक कल्याण मेला' के तहत आवेदन करने वाले सभी पथ विक्रेताओं से अपील की है कि वे अपने नजदीकी संबंधित बैंक शाखा में आयोजित हो रहे इन शिविरों का लाभ उठाएं। अपने साथ सभी आवश्यक मूल दस्तावेज जरूर लाएं ताकि मौके पर ही आपके ऋण की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा सके।

नगरीय प्रशासन निदेशालय,झारखंड
Ravi Kumar Raut
Dc Deoghar
Deendayal Antyodaya Yojana - National Urban Livelihoods Mission
PM SVANidhi
Deoghar prd

जन-कल्याणकारी योजना PM SVANidhi को धरातल पर उतारने और अंतिम पायदान के लाभार्थियों को सीधे लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से आय...
17/06/2026

जन-कल्याणकारी योजना PM SVANidhi को धरातल पर उतारने और अंतिम पायदान के लाभार्थियों को सीधे लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित 'लोक कल्याण मेला' के तहत एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत् निगम क्षेत्र के विभिन्न बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर जाकर पथ विक्रेताओं को लगातार मोबिलाइज और जागरूक कर रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद इस योजना का लाभ उठा सकें।

सामुदायिक संगठनकर्ता एवं CRPs के द्वारा छोटे दुकानदारों और फुटपाथ दुकानदारों को ऋण योजनाओं की सरल प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है और मौके पर ही उनके फॉर्म भरने में सहायता की जा रही है। सात दिवसीय कैंप में प्राप्त हुए आवेदनों की त्वरित कार्रवाई हेतु बैंकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए पथ विक्रेताओं को बैंक ले जाया जा रहा है।

इस अभियान के मुख्य विशेषताएं :

ग्राउंड लेवल मोबिलाइजेशन: जगह-जगह बाजारों में जाकर पथ विक्रेताओं को जागरूक और प्रेरित करने का कार्य जारी।

आत्मनिर्भरता को बल: फुटपाथ दुकानदारों और छोटे व्यवसायियों को सशक्त बनाने के लिए आर्थिक सहायता।

इस अभियान का मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र पथ विक्रेता या छोटा उद्यमी जानकारी के अभाव में ऋण लाभ से वंचित न रहे।

नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर आम जनता और स्थानीय व्यापारियों की सुविधा के लिए 'लोक कल्याण मेला' का आयोजन ...
09/06/2026

नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर आम जनता और स्थानीय व्यापारियों की सुविधा के लिए 'लोक कल्याण मेला' का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मेले का मुख्य उद्देश्य स्थानीय पथ विक्रेताओं (स्ट्रीट वेंडर्स) को आर्थिक रूप से सशक्त, सुदृढ़ और आत्मनिर्भर बनाना है।
​इस मेले के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पथ विक्रेताओं तक पहुँचाया जा रहा है। पथ विक्रेताओं को उनके व्यवसाय के विस्तार और सुचारू संचालन के लिए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण के ऋण की सुविधा बेहद आसान प्रक्रियाओं के साथ प्रदान की जा रही है।
​आधुनिक बैंकिंग सेवाओं से जुड़ेंगे वेंडर्स, मौके पर ही क्रेडिट कार्ड से जोड़ा जाएगा। अब पथ विक्रेता भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करेंगे। छोटे व्यापारी भी वित्तीय रूप से सशक्त होकर स्वाभिमान के साथ अपना जीविकोपार्जन कर सकें और उन्हें किसी भी आकस्मिक पूंजी की आवश्यकता के लिए दूसरों पर निर्भर न रहना पड़े।

यह 'लोक कल्याण मेला' आगामी 30 जून 2026 तक निरंतर चलाया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र के सभी प्रमुख स्थलों पर शिविर लगाकर वेंडर्स को लाभान्वित किया जा रहा है।
​नगर आयुक्त ने नगर निगम क्षेत्र के सभी स्थानीय पथ विक्रेताओं और छोटे व्यापारियों से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। वे अपने नजदीकी मेला स्थल पर पहुँचकर ऋण एवं क्रेडिट कार्ड संबंधी प्रक्रियाओं को पूरा करें और नगर निगम की इस कल्याणकारी मुहिम का हिस्सा बनकर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाएं।

नगरीय प्रशासन निदेशालय,झारखंड
Dc Deoghar
Deoghar prd
Deoghar
Ravi Kumar Raut
PM SVANidhi
Deendayal Antyodaya Yojana - National Urban Livelihoods Mission

देवघर नगर निगम में 'सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान' (CLAP) के निर्माण हेतु महत्वपूर्ण फोकस ग्रुप डिस्कशन (FGD) संपन्न।  इस ब...
20/05/2026

देवघर नगर निगम में 'सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान' (CLAP) के निर्माण हेतु महत्वपूर्ण फोकस ग्रुप डिस्कशन (FGD) संपन्न। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नगरीय प्रशासन निदेशालय, झारखण्ड (राँची) द्वारा नियोजित 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन अर्बन प्लानिंग एंड डिजाइन, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), कालीकट' के सहयोग से देवघर शहर के लिए एक मजबूत आजीविका योजना का खाका तैयार करना था। इसके अंतर्गत देवघर नगर निगम में शहरी गरीबों और कमजोर वर्ग के लिए रोजगार, स्वरोजगार और कौशल विकास के नए अवसर पैदा करने हेतु शहर में आजीविका की वर्तमान स्थिति और कमियों की पहचान कर उन्हें दूर करने के लिए एक ठोस कार्य योजना तैयार करने पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
​बैठक में शहर के विभिन्न हितधारकों और असंगठित क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने खुलकर अपनी बातें और सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे। चैम्बर ऑफ कॉमर्स, देवघर के उपाध्यक्ष श्री पीयूष जायसवाल ने स्थानीय व्यापारिक ढांचे को मजबूत करने और स्थानीय युवाओं के नियोजन पर बल दिया। वहीं, देवघर फुटपाथ दुकानदार हॉकर्स संघ के अध्यक्ष श्री दिलीप वर्णवाल एवं देवघर जिला फुटकर व्यापार संघ के सचिव श्री पंकज कुमार ने छोटे वेंडर्स की आजीविका को सुरक्षित और व्यवस्थित करने की मांग रखी। महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जुड़ाव को रेखांकित करते हुए दुर्गा स्वयं सहायता समूह की श्रीमती राखी देवी और सामुदायिक संसाधन सेवी (CRP) श्रीमती रीता देवी ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और महिलाओं की आर्थिक सहभागिता बढ़ाने का सुझाव दिया।
​इस मंथन में पहली बार श्रम और सेवा क्षेत्र के अंतिम पायदान पर खड़े कामगारों को भी सीधा मंच मिला। गिग वर्कर (Gig Worker) श्री रंजन कुमार साह और राजमिस्त्री श्री राजेश साह ने अपने क्षेत्र के श्रमिकों की सुरक्षा, न्यूनतम मजदूरी और कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने में आने वाली व्यावहारिक दिक्कतों को साझा किया। नगर निगम के वरीय सफाई निरीक्षक श्री सदाशिव जजवाड़े ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ पर्यावरण-अनुकूल आजीविका के अवसरों पर प्रकाश डाला। नगर मिशन प्रबंधक की उपस्थिति में यह रणनीति भी बनाई गई कि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का जमीनी स्तर पर बेहतर समन्वय कैसे सुनिश्चित किया जाए। अंत में, माननीय महापौर एवं उपमहापौर ने संयुक्त रूप से कहा कि एनआईटी कालीकट जैसी प्रतिष्ठित संस्था के तकनीकी सहयोग से बनने वाला यह 'CLAP' मॉडल देवघर के हर गरीब और जरूरतमंद के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में मील का पत्थर साबित होगा और आज प्राप्त सभी बहुमूल्य सुझावों को इस ठोस कार्य योजना में प्राथमिकता से शामिल किया जाएगा।
नगरीय प्रशासन निदेशालय,झारखंड
Ravi Kumar Raut
Dc Deoghar
Deoghar prd
chatterjee

देवघर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह (SHG) के सदस्यों के साथ साप्ताहिक बैठक की जाती है। बैठक सिर्फ चर्च...
17/04/2026

देवघर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह (SHG) के सदस्यों के साथ साप्ताहिक बैठक की जाती है। बैठक सिर्फ चर्चा तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह आत्मनिर्भरता की ओर एक और मजबूत कदम की ओर बढ़ाती है।

​बैठक के मुख्य बिंदु:
✅ स्वरोजगार के नए रास्तों की पहचान।
✅ आर्थिक प्रबंधन और बचत को बढ़ावा।
✅ स्थानीय उत्पादों को बाजार तक पहुँचाने की रणनीति।
​जब एक महिला सशक्त होती है, तो वह पूरे समाज की नींव मजबूत करती है। इन दीदियों के आत्मविश्वास को सलाम।

नगरीय प्रशासन निदेशालय,झारखंड
Dc Deoghar
Deoghar prd
Deoghar Nagar Nigam

​ #देवघर #नारी_शक्ति #आत्मनिर्भर_भारत

Address

Deoghar

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Deendayal Jan Aajiveka Yojna - Deoghar Nagar Nigam posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share