Shyam Sharma

Shyam Sharma Shyam Sharma Ji, a dedicated social worker and seasoned leader, has been associated with the Bharatiya Janata Party (BJP) for over 35 years.

MLA Hari Nagar, Delhi, Chairman committee:-Standing Committee on Development Affairs
(Development, Rural Development, Urban Development, Agricultural Marketing, Revenue, Land & Buildings, and Industries) Ex-Mayor South Delhi Municipal Corporation His journey in public service reflects integrity, commitment, and a deep connection with the people. MLA, Hari Nagar Assembly Constituency
Former Mayor,

South Delhi Municipal Corporation (SDMC)
Ex-Chairman, Standing Committee (SDMC)

From grassroots activism to leading key positions, Shyam Sharma Ji has consistently worked to serve society, empower citizens, and drive development. His vision is to create a progressive, inclusive, and prosperous community for all.

जनता की सेवा, मेरा संकल्प 🙏आज कार्यालय में क्षेत्रवासियों एवं अन्य गणमान्य लोगों से आत्मीय मुलाकात हुई। सभी की समस्याओं ...
24/08/2026

जनता की सेवा, मेरा संकल्प 🙏

आज कार्यालय में क्षेत्रवासियों एवं अन्य गणमान्य लोगों से आत्मीय मुलाकात हुई। सभी की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों से बात कर उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की।

साथ ही कई मित्रों एवं शुभचिंतकों का निमंत्रण प्राप्त हुआ। आप सभी के स्नेह और विश्वास के लिए हृदय से धन्यवाद।

आपकी समस्या — मेरा प्रयास, हर संभव समाधान।

ViksitDelhi HariNagarVidhansabha

आज संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समरसता संकल्प अभियान कार्यक्रम में हरिनगर वि...
24/08/2026

आज संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समरसता संकल्प अभियान कार्यक्रम में हरिनगर विधानसभा की शानदार सहभागिता रही।

सुभाष नगर मंडल (वार्ड 98), हरिनगर मंडल (वार्ड 99) एवं फतेहनगर मंडल (वार्ड 100) के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने मंडल की जिम्मेदारी निभाते हुए बसों के माध्यम से कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

मैं हर मंडल के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और साथियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। आप सभी की मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा ने न केवल हरिनगर विधानसभा का मान बढ़ाया, बल्कि संगठन की गरिमा को भी मजबूती दी।

आप सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं साधुवाद। 🙏

#गुरु_रविदास_महाराज #गुरु_रविदास_जयंती #समरसता_संकल्प_अभियान #हरिनगरविधानसभा #सुभाषनगरमंडल हरिनगरमंडल फतेहनगरमंडल कार्यकर्ता BJPDelhi BJP समरसता सेवा_ही_संकल्प

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, दिल्ली प्रदेश द्वारा आयोजित स...
24/08/2026

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, दिल्ली प्रदेश द्वारा आयोजित समरसता संकल्प अभियान कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर गुरु रविदास महाराज जी की जन्मस्थली वाराणसी से लाई गई पावन माटी कलश वंदन एवं वितरण कार्यक्रम में भी सहभागिता की।

गुरु रविदास जी ने समाज को समानता, समरसता और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी हमें भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट समाज के निर्माण की प्रेरणा देते हैं।

संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी को कोटि-कोटि नमन। 🙏

#समरसता_संकल्प_अभियान #संत_गुरु_रविदास BJPDelhi ViksitDelhi

कल हरिद्वार की पावन धरती पर आयोजित 116वें श्री मुल्तान जोत महोत्सव में शामिल होने का सौभाग्य मिला।अपने मित्र श्री महेंद्...
24/08/2026

कल हरिद्वार की पावन धरती पर आयोजित 116वें श्री मुल्तान जोत महोत्सव में शामिल होने का सौभाग्य मिला।

अपने मित्र श्री महेंद्र नागपाल जी के स्नेहपूर्ण निमंत्रण पर इस भव्य आयोजन में उपस्थित होकर मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया। हर की पौड़ी पर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से भरा वातावरण मन को अत्यंत आनंदित करने वाला था।

वर्ष 1911 से चली आ रही यह परंपरा मां गंगा के प्रति आस्था, सुख-शांति, भाईचारे और सामाजिक एकजुटता का सुंदर संदेश देती है। मुल्तानी समाज द्वारा अपनी संस्कृति एवं परंपराओं को निरंतर आगे बढ़ाना अत्यंत सराहनीय है।

इस पावन आयोजन के लिए सभी आयोजकों एवं समस्त मुल्तानी समाज को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

हर-हर गंगे! 🙏🚩

MultaniSamaj ShyamSharma HariNagar DharmNagri Aastha Parampara

आस्था एवं श्रद्धा का पावन अवसरमेरे मित्र सरदार श्री मनमोहन सिंह जी के स्नेहपूर्ण निमंत्रण पर आयोजित सुखमणी साहिब पाठ एवं...
23/08/2026

आस्था एवं श्रद्धा का पावन अवसर

मेरे मित्र सरदार श्री मनमोहन सिंह जी के स्नेहपूर्ण निमंत्रण पर आयोजित सुखमणी साहिब पाठ एवं कीर्तन में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस पावन अवसर पर संगत सहित गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर वाहेगुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। कीर्तन एवं गुरबाणी से मन को अद्भुत शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा मिली।

सरदार श्री मनमोहन सिंह जी एवं समस्त आयोजकों का हृदय से धन्यवाद।

आज नगर एकत्रीकरण (सुभाष नगर) कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं क्ष...
23/08/2026

आज नगर एकत्रीकरण (सुभाष नगर) कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात हुई और संगठनात्मक विषयों पर संवाद किया। ऐसे कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वय एवं संगठन की मजबूती को और अधिक बढ़ाते हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों एवं सभी कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार।

स्थान: केशव शाखा, राजौरी गार्डन
दिनांक: 23 अगस्त 2026

आज ब्रह्माकुमारीज़, R-4, हरि नगर में राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित ‘विश्व बंधुत्व रक्...
23/08/2026

आज ब्रह्माकुमारीज़, R-4, हरि नगर में राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित ‘विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान’ में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर रक्तदान जैसे महान सेवा कार्य के माध्यम से मानवता और विश्व बंधुत्व का संदेश दिया गया। सभी रक्तदाताओं एवं आयोजन से जुड़े समस्त भाई-बहनों को इस नेक पहल के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।

रक्तदान – महादान, मानव सेवा ही सच्ची सेवा।

#रक्तदानमहादान #विश्वबंधुत्व #ब्रह्माकुमारीज #हरिनगर #मानवसेवा सेवाकार्य ShyamSharma

आज जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र में श्री श्याम बालाजी सेवा समिति (रजि.) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर प्...
22/08/2026

आज जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र में श्री श्याम बालाजी सेवा समिति (रजि.) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में आमंत्रित करने एवं आत्मीय सम्मान देने के लिए समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का हृदय से धन्यवाद।

ऐसे सामाजिक एवं सेवा कार्यों से जुड़ना सदैव आत्मीय अनुभूति देता है। समिति द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।

आज हरिनगर स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनें हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मेरे ...
22/08/2026

आज हरिनगर स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनें हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मेरे निवास स्थान पर आईं और स्नेहपूर्वक राखी बाँधी।

मेरे निवास स्थान के बिल्कुल समीप ही ब्रह्माकुमारी का विशाल केंद्र है। इस स्थान से मेरा बचपन से ही आत्मीय जुड़ाव रहा है। पिछले लगभग 30 वर्षों से रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहनों से राखी बँधवाने की यह सुंदर परंपरा निरंतर चली आ रही है।

आज बहनों से मिलकर पुरानी आत्मीय स्मृतियाँ भी ताज़ा हुईं। उनके स्नेह, शुभकामनाओं और रक्षाबंधन के इस पवित्र भाव के लिए मैं हृदय से उनका धन्यवाद करता हूँ।

यह पावन पर्व हम सभी के जीवन में प्रेम, शांति, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए।

ॐ शांति। 🙏

#रक्षाबंधन प्रेम शांति सद्भाव

आज लाजवंती गार्डन स्थित सनातन धर्म मंदिर में आयोजित भव्य ‘नमक चमकम् महरुद्राभिषेकम्’ कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभा...
22/08/2026

आज लाजवंती गार्डन स्थित सनातन धर्म मंदिर में आयोजित भव्य ‘नमक चमकम् महरुद्राभिषेकम्’ कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया और आयोजन में उपस्थित श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट की।

श्री राम चरित मानस प्रचार मंडल, लाजवंती गार्डन एवं समस्त आयोजकों का हृदय से धन्यवाद एवं आभार, जिन्होंने मुझे इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन में आमंत्रित कर सेवा का अवसर प्रदान किया।

भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे।
ॐ नमः शिवाय। हर हर महादेव! 🙏🚩

Address

Delhi

Telephone

+918130892109

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shyam Sharma posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share