Harendra Kumar

Harendra Kumar Legal & Tax consultant

24/08/2026
23/08/2026

.. तय हम सबको मिलकर करना है कि...यह आज तनाव चेहरे पर और आजु बाजू दिख रहा है...इसका जिम्मेदार मोबाइल तो नहीं है... हम उसका इस्तेमाल कर रहे है..की वह..?

एक बार नहीं बार बार गहरे भाव से जरूर सोचे।

22/08/2026

हुनरमंद को चालाकियां की जरूरत नहीं होती

कल यानि 21 अगस्त को मुझे भारत मंडपम DJ EXPO 19-21 अगस्त 2026.... में जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कल सुबह भी मेरा शरीर का तापमान 101 डिग्री के आए पास ही था...पूरा दिल्ली वायरल के चपेट मे है...मन शरीर दोनों का सोच अलग अलग...एक का कहना था जाना है दूसरे का नहीं...। सुबह डॉक्टर के पास और .... दोपहर बाद काम।
.मुझे पहले ऐसा लगता था कि गदहे की तरह मेहनत करने से सफलता मिलती है...3 एम्पलाई रखने के बाद भी सारा काम मुझे ही करना होता था...लेकिन अब नहीं।
. न्यूज और पॉडकास्ट को नए तरीके से शुरू करना है उसके लिए कुछ इंस्ट्रूमेंट चाहिए था...मुझे लगा DJ EXPO से बेहतर जगह नहीं हो सकता ...और इतनी तेज फीवर में भी गया और अपने लिए, अपने सपने के लिए...एक कंपनी से कुछ प्रोडक्ट्स खरीदा... उनके कैटलॉग लिया....ऐसा लगा ..मेरे जरूरत और गुणवत्ता के हिसाब से यह कंपनी....मेरी आने वाले प्रोजेक्ट के लिए जरूरते पूरी कर देगी।

सोचा था बहुत सारे...लीड पर बात करूंगा... लेकिन...मात्र 10 मिनट निकाल कर डिजिटल मार्केटिंग टीम के लिए कुछ लीड पर बात किया... चुकी शरीर साथ नहीं दे रहा था....रिस्पोंस अच्छा मिला.. और एक कंपनी ने साथ जुड़ने का वादा किया।

वहां जाने के बाद कई नई आइडिया मिला... हमारे सभी स्टार्टअप में मदद मिलेगा ऐसा मेरा विश्वास है।..एक ने तो जुड़कर कर AI स्टार्टअप में साथ होने के लिए आग्रह किया....यह मात्र और मात्र 10 मिनट का लीड था.. शरीर साथ देता तो शायद...बहुत लीड पर बात करता...।
. अगले EXPO के लिए मैने अपने डिजिटल मार्केटिंग टीम को तैयारी करने के लिए बोल दिया।
..अब घूम कर देखता हूं तो लगता है काम बहुत है, जगह भी बहुत है.... काम के बदले पैसा भी बहुत है....बस काम करने वाले अच्छे लोग मिल जाएं... चालाकियां करने वाला नहीं।
. आखिरी लाइन बस यही कहूंगा....
थोड़ा समय जरूर लगता है हुनरमंद को खड़े होने के लिए.....हुनरमंद को चालाकियां की जरूरत कभी नहीं होती..

#प्रेरणा
#स्वरोजगार

 #स्वरोजगार
19/08/2026

#स्वरोजगार

.. अपने काम को लगातार करते रहो...एक समय आयेगा...जब पता भी नहीं चलेगा और इस प्रोसेस से आप सफल हो जायेंगे.., यह तभी संभव ह...
16/08/2026

.. अपने काम को लगातार करते रहो...एक समय आयेगा...जब पता भी नहीं चलेगा और इस प्रोसेस से आप सफल हो जायेंगे.., यह तभी संभव हैं जब आप खुद पर भरोसा करेंगे।

माँ, माटी और परम्परा को आगे बढ़ाते हुए Gen Y पीढ़ी मुझे याद है जब एक छोटी सी छत पर उस छत की औकात से ज्यादा लोग सोते थे .....
15/08/2026

माँ, माटी और परम्परा को आगे बढ़ाते हुए Gen Y पीढ़ी

मुझे याद है जब एक छोटी सी छत पर उस छत की औकात से ज्यादा लोग सोते थे ...तब लेदरा (पुराने कपड़े को तह करके सिलाई... धागे के गहरी बुनाई, सिलाई) और लेदरा का खोल (कवर) साड़ी या धोती....हुवा करता था।

तब बाजार से कुछ भी खरीदने की क्षमता नहीं के बराबर हुआ करता था लगभग सभी परिवारों का। स्वेटर बुनना और वही स्वेटर जब तक शरीर का साइज न बदले तब तक पहनना....फिर धीरे धीरे लुधियाना और सूरत ने देश में ख़रीदारी का दौर बदल दिया.. सस्ती चीजें... फैंसी चीजें।
.मैने इस महीने नोटिस किया कि घर में चार पांच पायदान.... यानि घर में प्रवेश से लेकर रूम में प्रवेश तक ... बाजार से खरीदे हुए पायदान गायब है और .. श्रीमती जी के हाथ से बने हुए पायदान दिख रहे है....वही खोल (कवर) जो फट चुके थे उसका भी उपयोग... बुनने के बार पायदान के रूप में...हो चुका है।

यूटयूब से ..अलग अलग भोजन विधि में पारंगत होने के बाद.....यह एक नई हुनर है।
. चुकी यह साड़ी से बना हुआ है तो.. धोने के बाद सूखने में भी ज्यादा समय नहीं लेता ...और घर को सुन्दर बनाने में मदद भी करता है।

मुझे बहुत खुशी हुई, दिल्ली जैसे महानगर में रहते हुए .. गांवों के माँ, माटी और परम्परा को आगे बढ़ाने में मदद करते हुए श्रीमती जी ने मुझे गांवों से जोड़कर रखा हुआ है....यही हुनर कदर करवाता है और पैसे बचाता है।
. दो शब्द लिखने से मै अपने आप को रोक नहीं पाया।

आभार श्रीमती जी।

.. अपने सपने पूरे नहीं करोगे तो... नौकर बनकर किसी दूसरे के सपने साकार करोगे.... मुर्दा बनना है कि मर्द...यह आपके दर्द तय...
15/08/2026

.. अपने सपने पूरे नहीं करोगे तो... नौकर बनकर किसी दूसरे के सपने साकार करोगे.... मुर्दा बनना है कि मर्द...यह आपके दर्द तय करेंगे।

15/08/2026

जय हिंद, जय भारत

80वाँ स्वंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर ...तीन संकल्प ले और विकसित भारत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए... ।जय हिंद, जय भारत...
14/08/2026

80वाँ स्वंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर ...
तीन संकल्प ले और विकसित भारत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए... ।

जय हिंद, जय भारत।

Address

E 2/2 Shastri Nagar Delhi110052
Delhi
110052

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Harendra Kumar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Harendra Kumar:

Shortcuts

Share

Category