Hardeep Singh Gill

Hardeep Singh Gill Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Hardeep Singh Gill, National Commission for Safai Karamcharis"B" Wing, 4th Floor, Lok Nayak BhawanKhan Market, New Delhi/, Delhi.

ਵਾਈਸ-ਚੇਅਰਮੈਨ, ਨੈਸ਼ਨਲ ਕਮਿਸ਼ਨ ਫ਼ਾਰ ਸਫਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀ, (ਭਾਰਤ ਸਰਕਾਰ) ਸਫਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰਾਂ, ਸਨਮਾਨ ਅਤੇ ਭਲਾਈ ਲਈ ਸਮਰਪਿਤ। ਸਮਾਜਿਕ ਨਿਆਂ, ਬਰਾਬਰੀ, ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਕਾਰਜ-ਸਥਿਤੀਆਂ ਅਤੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਦੇ ਸਰਵਪੱਖੀ ਵਿਕਾਸ ਲਈ ਲਗਾਤਾਰ ਯਤਨਸ਼ੀਲ।
“ਸੇਵਾ, ਸਮਰਪਣ ਹੀ ਸੱਚੇ ਰਾਸ਼ਟਰ ਨਿਰਮਾਣ ਦਾ ਆਧਾਰ ਹੈ।

कानपुर प्रवास के दौरान जिलाधिकारी (DM), कानपुर एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा समुदाय के सम्मानित प्रतिनिधियों से आत्मीय...
21/08/2026

कानपुर प्रवास के दौरान जिलाधिकारी (DM), कानपुर एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा समुदाय के सम्मानित प्रतिनिधियों से आत्मीय मुलाकात हुई।

🔛इस अवसर पर समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों, जनहित के मुद्दों, सामाजिक न्याय तथा वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों से संबंधित विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

👇जमीनी स्तर की समस्याओं को समझने और उनके समाधान की दिशा में सामूहिक प्रयासों को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। सामाजिक एवं सामुदायिक प्रतिनिधियों से मिले सुझावों और सहयोग के लिए हृदय से आभार।

जनसेवा, सामाजिक न्याय और सम्मान के लिए संवाद एवं प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

आज दिल्ली पुलिस के DGP श्री रॉबिन हिबू, IPS विशेष पुलिस आयुक्त (HRD), ने National Commission for Safai Karamcharis में श...
20/08/2026

आज दिल्ली पुलिस के DGP श्री रॉबिन हिबू, IPS विशेष पुलिस आयुक्त (HRD), ने National Commission for Safai Karamcharis में शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में उनके साथ सफाई कर्मियों एवं समाज के वंचित वर्गों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक एवं महत्वपूर्ण संवाद हुआ।

विशेष रूप से सफाई कर्मियों की गरिमा, सम्मान, सुरक्षा, सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण तथा उनके अधिकारों के प्रभावी संरक्षण को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

श्री रॉबिन हिबू जी के साथ हुई यह भेंट आपसी समन्वय, सहयोग और सामाजिक न्याय के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूत करने वाली रही।

सफाई कर्मियों का सम्मान और अधिकारों की रक्षा—हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता। 🇮🇳🙏

🧹 सफाई कर्मियों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता!👉कानपुर में अधिकारियों के साथ बैठक कर सफाई कर्मियों की सुरक्षा,...
19/08/2026

🧹 सफाई कर्मियों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता!

👉कानपुर में अधिकारियों के साथ बैठक कर सफाई कर्मियों की सुरक्षा, कल्याण और कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों की समीक्षा की। सफाई कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जोखिमपूर्ण है—इसलिए सुरक्षा मानकों के पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

👉सफाई कार्य के दौरान हादसे में जान गंवाने वाले स्वर्गीय मोहम्मद आबिद एवं स्वर्गीय मोहम्मद जावेद के परिजनों को मैन्युअल स्कैवेंजिंग अधिनियम, 2013 के प्रावधानों के तहत ₹30-30 लाख के चेक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

👉पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को सफाई कर्मियों की सुरक्षा एवं कल्याण से जुड़े प्रावधानों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सफाई कर्मी केवल कर्मचारी नहीं—हमारे समाज के सम्मानित और आवश्यक योद्धा हैं। उनकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। 🙏

SocialJustice SanitationWorkers

Narendra Modi 🇮🇳 माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दक्षिण दिल्ली के अलीगंज, लोधी रोड में स्वतंत्रत...
15/08/2026

Narendra Modi 🇮🇳 माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दक्षिण दिल्ली के अलीगंज, लोधी रोड में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र को नमन किया।

तिरंगा फहराने के बाद बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस का उत्साहपूर्वक उत्सव मनाया और उनके साथ देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम एवं उज्ज्वल भारत के सपनों को साझा किया।

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग, भारत सरकार के उपाध्यक्ष के रूप में इस अवसर पर बच्चों के साथ समय बिताना मेरे लिए विशेष और भावुक अनुभव रहा।

इस अवसर पर श्री अनिल वाल्मीकि जी, एनडीएमसी सदस्य, नई दिल्ली भी उपस्थित रहे।

बच्चों के चेहरे की मुस्कान और हाथों में तिरंगा—यही हमारे स्वतंत्र भारत की सबसे खूबसूरत तस्वीर है। 🇮🇳❤️

जय हिंद! 🇮🇳
वंदे मातरम्! 🇮🇳

#स्वतंत्रतादिवस #दक्षिणदिल्ली #लोधीरोड #तिरंगा #नरेंद्रमोदी राष्ट्रीयसफाईकर्मचारीआयोग राष्ट्रसेवा वंदेमातरम् जय हिंद

14/08/2026

भगवान वाल्मीकि महाराज के प्रति आपत्तिजनक शब्दावली के मामले में कार्रवाई हुई। 🙏
भगवान वाल्मीकि महाराज के प्रति कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दावली के मामले में प्राप्त शिकायत पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए, माननीय गृह मंत्रालय द्वारा संबंधित मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश/प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।

वीडियो में हरदीप सिंह गिल जी इसी विषय पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए गृह मंत्रालय के स्तर पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। यह संदेश स्पष्ट है कि भगवान वाल्मीकि महाराज और वाल्मीकि समाज की आस्था एवं सम्मान के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

NCSK

Narendra Modi 🇮🇳 माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायी आह्वान पर हर घर तिरंगा 2026 अभियान में सहभागिता...
14/08/2026

Narendra Modi 🇮🇳 माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायी आह्वान पर हर घर तिरंगा 2026 अभियान में सहभागिता करना मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है।

इस राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत अभियान में भागीदारी के लिए भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा प्राप्त Certificate of Appreciation मेरे लिए विशेष सम्मान है। 🇮🇳

तिरंगा हमारी शान, एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है।

आइए, माननीय प्रधानमंत्री जी के ‘हर घर तिरंगा’ के संदेश को जन-जन तक पहुँचाएं और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

वंदे मातरम्! 🇮🇳
जय हिंद! 🙏

NationFirst JaiHind

🇮🇳 वाल्मीकि समाज के गौरव, एकता और अधिकारों की आवाज़ को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक आयोजन!उत्तर प्रदेश के कानपुर में मेरे प्...
13/08/2026

🇮🇳 वाल्मीकि समाज के गौरव, एकता और अधिकारों की आवाज़ को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक आयोजन!

उत्तर प्रदेश के कानपुर में मेरे प्रिय मित्र श्री राजू वाल्मीकि जी द्वारा आयोजित वाल्मीकि सम्मेलन में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। वाल्मीकि समाज के उत्थान, सम्मान और अधिकारों के लिए ऐसे आयोजन निश्चित रूप से समाज को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।

श्री राजू वाल्मीकि जी को इस भव्य एवं सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। Narendra Modi Amit Shah

SocialUnity SamajikSamrasta UP

🙏 गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर विशेष आयोजन 🙏दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के मंदिर में गुरु पूर्ण...
12/08/2026

🙏 गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर विशेष आयोजन 🙏

दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के मंदिर में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धा एवं भक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर भगवान महर्षि वाल्मीकि जी का आशीर्वाद प्राप्त कर समाज की एकता, सद्भाव और कल्याण की कामना की गई। 🙏

जय महर्षि वाल्मीकि जी! 🚩
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।

GuruPurnima2026

Address

National Commission For Safai Karamcharis"B" Wing, 4th Floor, Lok Nayak BhawanKhan Market, New Delhi/
Delhi
110003

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hardeep Singh Gill posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share