Abhishek Jain Bittu

Abhishek Jain Bittu जिम्मेदार समाज का जिम्मेदार नागरिक This page relates to latest information and contact details of Abhishek Jain Bittu.

Abhishek Jain Bittu, known for his modern style of The Social And Political have brought a massive section of Global audiences to his following through his unmatched mesmerism. This page aims to host a huge collection of Abhishek Jain Bittu' The Social And Political Activities Text, Still Visual, Audio and Video formats.

18/08/2026

प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 18 अगस्त 2026

शिक्षा मंत्री स्कूलों की दुर्दशा ठीक नहीं कर पा रहे तो आवाज उठाने वालों की आवाज बंद करने के बजाय स्कूल ही बंद करवा दें — संयुक्त अभिभावक संघ

--- अभिषेक जैन बिट्टू बोले— स्कूलों की कमियां उजागर करना अपराध नहीं, बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना हर नागरिक की जिम्मेदारी

जयपुर। प्रदेशभर में सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति लगातार सामने आ रही है। इन समस्याओं का समाधान करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने के बजाय शिक्षा विभाग द्वारा आवाज उठाने वालों पर शिकंजा कसने वाला आदेश जारी करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। संयुक्त अभिभावक संघ सरकार के इस रवैये का कड़ा विरोध करता है।

संघ का कहना है कि जिस प्रकार शिक्षा विभाग ने आनन-फानन में यह आदेश जारी किया है, वह प्रदेश के अभिभावकों, शिक्षाविदों, मीडिया और करोड़ों विद्यार्थियों के अधिकारों पर सीधा प्रहार है। कल तक अभिभावकों की आवाज �

15/08/2026

जयपुर के झोटवाड़ा स्थित महाराणा प्रताप सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12 वीं कक्षा 17 वर्षीय छात्र की स्कूल कैंटीन से पेटीज खाने के चलते तबियत खराब हो गई और उसके बाद स्कूल प्रशासन द्वारा गंभीर लापरवाही दिखाते हुए 45 मिनट देरी करने के चलते छात्र की मृत्यु हो गई। घटना के संदर्भ और परिवार पर आए दुखों के पहाड़ पर अपनी बात बताती हुई छात्र प्रिंस सोनी की माता श्रीमती निर्मला देवी सोनी

15/08/2026

राजधानी जयपुर के झोटवाड़ा स्थित महाराणा प्रताप सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 12 वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र प्रिंस सोनी पुत्र अमित सोनी की स्कूल कैंटीन में सड़ी गली पेटीज खाने के कारण तबीयत बिगड़ गई और स्कूल संचालकों की गंभीर लापरवाही के चलते परिवार का बच्चा और देश, समाज का भविष्य हम सभी से 12 अगस्त को दूर हो गया। जिसके विरोध और स्कूल संचालक, प्रिंसिपल और व्यवस्थापक के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर पीड़ित परिवार और संयुक्त अभिभावक संघ के आह्वान पर शुक्रवार, 14 अगस्त को सायं 6 बजे से कैंडल मार्च निकाल कर अपनी मांग रखी, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों, अभिभावकों और छात्रों ने भाग लिया।

15/08/2026

संयुक्त अभिभावक संघ के तत्वाधान में शनिवार, 15 अगस्त 2026 को प्रातः 11 बजे राजधानी जयपुर के जेएलएन मार्ग स्थित शिक्षा संकुल के मुख्य द्वार पर ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान कर " स्वतंत्रता दिवस पर्व " मनाया गया। इस अवसर पिछले 140 दिनों से RTE में चयनित होने के बावजूद शिक्षा से वंचित चल रहे नन्हे बच्चों ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान अभिभावकों संग छात्रों ने भी आयोजन में भाग लिया।

14/08/2026

अगर महाराणा प्रताप स्कूल झोटवाड़ा, जयपुर प्रिंस सोनी के 45 मिनट बर्बाद नहीं करता, अपनी जिम्मेदारी को निभाता और समय से बच्चे को 100 मीटर दूरी पर स्थित हॉस्पिटल में ले जाकर इलाज करवा देते तो प्रिंस सोनी आज जिंदा होता। आज प्रदेशभर में जिस प्रकार निजी स्कूल संचालक अभिभावकों और विद्यार्थियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे है, केवल अभिभावकों फीस वसूलने मात्र की जिम्मेदारी निभा रहे है वह बेहद निंदनीय कृत है जिस पर सरकार और प्रशासन को ठोस एवं कठोर कार्यवाही को अंजाम देना ही होगा।

आखिरकार अभिभावक क्या अपने बच्चे को निजी स्कूलों में पढ़ने भेज रहे है या मरने - अभिषेक जैन बिट्टू

निजी स्कूलों जिम्मेदारी और सरकार व प्रशासन की जवाबदेही तय कौन करेगा - संयुक्त अभिभावक संघ

13/08/2026

मुँह मांगी फीस लेने के बावजूद निजी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा तय क्यों नहीं है, नीरजा मोदी स्कूल मामले में नन्ही अमायरा को अभी तक इंसाफ नहीं मिला और अब राजधानी जयपुर के झोटवाड़ा स्थित महाराणा प्रताप स्कूल का मामला सामने आया, शिक्षा मंत्री Madan Dilawar अब तो नींद से जागो कब तक निजी स्कूलों में बच्चों को मरवाते रहोगे, अब तो निजी स्कूलों की मनमानी पर कार्यवाही करो ?

Bhajanlal Sharma Vinod Mittal Vijay Sharma Dr. Ram Bhajan Kumawat BJP Rajasthan Arvind Agarwal Arvind Palawat Swapnil Vairagi Ashutosh Ranka

13/08/2026

इसलिए Aaj Tak को गोदी मीडिया के नाम से संबोधित किया जाता है, इन्होंने जो खबर दिखाई वह सही है किंतु इस खबर में कौन जिम्मेदार उसे दिखाने से बचते नजर आए। आज पूरे देश में गरीब, अनाथ और जरूरतमंद बच्चों के साथ इतना भेदभाव हो रहा है कि कोई इन बच्चों की सुध तक लेने को तैयार नहीं है। देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi 2047 तक विकसित भारत का सपना दिखा रहे है, किंतु मेरा सवाल है क्या बच्चों को शिक्षा से वंचित कर, उन्हें मार कर या उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने वाले कृत्यों से देश विकसित भारत की श्रेणी में आ जाएगा ?

79 साल की आज़ादी… लेकिन सवाल आज भी वही!जब देश गुलाम था, तब भी लोग शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार को महत्वपूर्ण मानते थे।जब द...
12/08/2026

79 साल की आज़ादी… लेकिन सवाल आज भी वही!

जब देश गुलाम था, तब भी लोग शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार को महत्वपूर्ण मानते थे।
जब देश आज़ाद हुआ, तब भी लोगों की प्राथमिकता शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार ही थी।
और आज, जब देश अपनी आज़ादी की 79वीं वर्षगांठ मना रहा है, तब भी आम जनता की सबसे बड़ी जरूरतें शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार ही हैं।
79 वर्षों में साल बदलते रहे, हालात बदलते रहे, चेहरे बदलते रहे…लेकिन क्या बदला?
गरीब और जरूरतमंद आज भी अपने बच्चों की अच्छी शिक्षा, बेहतर चिकित्सा और सम्मानजनक रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
पता है क्यों?
क्योंकि कहीं न कहीं जिम्मेदार हम खुद भी हैं।
हमने अपने वास्तविक मुद्दों को पीछे छोड़कर अपने-अपने स्वार्थों को आगे रखा।शिक्षा पर सवाल करने के बजाय धर्म पर सवाल करने लगे,रोजगार मांगने के बजाय नफरत के मुद्दों में उलझ गए,चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल उठाने के बजाय एक-दूसरे से सवाल करने लगे।
राजनीति करने वालों ने भी वही मुद्दे उठाए, जिन पर जनता सबसे ज्यादा बंट सकती थी।
और परिणाम हमारे सामने है—
आजादी के 79 साल बाद भी हम शिक्षा मांग रहे हैं,बेहतर चिकित्सा मांग रहे हैं,रोजगार मांग रहे हैं।
सवाल यह नहीं कि कौन सा धर्म बड़ा है?
सवाल यह है कि हमारे बच्चों का भविष्य कितना बेहतर है?
सवाल यह नहीं कि
कौन किससे नफरत करता है?
सवाल यह है कि युवाओं के हाथ में रोजगार कब होगा?
सवाल यह नहीं कि हम किस पहचान पर गर्व करें?
सवाल यह है कि गरीब और जरूरतमंद को सम्मान के साथ शिक्षा और चिकित्सा कब मिलेगी?

देश धर्म से नहीं,शिक्षा से मजबूत होगा।देश नफरत से नहीं,रोजगार से मजबूत होगा।देश विवादों से नहीं,बेहतर चिकित्सा और बेहतर व्यवस्था से मजबूत होगा।
इस स्वतंत्रता दिवस पर एक सवाल खुद से जरूर पूछिए—

हमने आज़ादी तो हासिल कर ली…

लेकिन क्या हमने अपने असली मुद्दों से भी आज़ादी हासिल की?

सोचिए… क्योंकि बदलाव की शुरुआत जनता से ही होती है। 🇮🇳

#स्वतंत्रता_दिवस #79वीं_वर्षगांठ #शिक्षा #चिकित्सा #रोजगार जनता_के_मुद्दे भारत

Abhishek Jain Bittu
X Twitter - Abhishek Jain Bittu
Facebook - Abhishek Jain Bittu
Instagram - Abhishek Jain Bittu
WhatsApp - Abhishek Jain Bittu

Address

Delhi

Telephone

+91-9352219855

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Abhishek Jain Bittu posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Abhishek Jain Bittu:

Shortcuts

Share