Alok Sharma

Alok Sharma Congressman | spokesperson of congress Party
(6)

सभी देशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुश...
04/09/2026

सभी देशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।

आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे, यही मंगलकामना है।

03/09/2026

मंदिर में कौन जाएगा, ये सवाल भी खूब है,
नज़र भक्तों पर कम, चढ़ावे पर ज़्यादा खूब है।
पहले बुलाते हैं आस्था के नाम पर,
फिर हिसाब पूछो तो चेहरों पर खामोशी खूब है।

01/09/2026

आज प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित सचिवालय घेराव में शामिल होकर जनहित और लोकतंत्र की आवाज़ बुलंद की।

राहुल गांधी जी पर मुक़दमा करके भाजपा ने शायद इतिहास की सबसे बड़ी राजनीतिक भूल कर दी है।
जिस आवाज़ को दबाने की कोशिश की जा रही है, वही आवाज़ अब पूरे देश में और बुलंद होगी।

उत्तराखंड की जनता सब देख रही है, सब समझ रही है।
अब भाजपा के अहंकार और जनविरोधी नीतियों का अंत तय है।

🔥 राहुल गांधी जी पर हमला, भाजपा की विदाई का ऐलान है।
अब प्रदेश से भाजपा को जाने से कोई नहीं रोक सकता।

#सचिवालय_घेराव

01/09/2026

विदेश यात्राओं का शौक भी बरकरार,
और जनता को सलाह, विदेश मत जाना यार;
साहब, ये कैसी विडंबना है,
आपके लिए सफर, जनता के लिए सीख का बाजार।

31/08/2026

सवाल सीधा था… जवाब फिर भी नहीं दे पाए भाजपा प्रवक्ता!

मैंने पूछा—
👉 आज तक RSS का एक भी महिला सरसंघचालक बना है? नाम बताइए।
❌ जवाब नहीं।

फिर पूछा—
👉 भाजपा की कितनी महिलाएं राष्ट्रीय अध्यक्ष बनी हैं? संख्या बताइए।
❌ इसका भी जवाब नहीं।

बस सवाल से बचते रहे, इधर-उधर की बातें करते रहे और मुद्दा घुमाते रहे।

जब महिलाओं को बराबरी देने की बात सिर्फ भाषणों में हो, तो ऐसे सवालों के जवाब देना मुश्किल ही होगा।

सवाल से भागने से सवाल खत्म नहीं होता।
जवाब दीजिए… देश देख रहा है! 🔥

नवोदय नगर की बदहाल सड़क और जल निकासी व्यवस्था को लेकर आज जिलाधिकारी हरिद्वार को ज्ञापन सौंपा।रानीपुर विधानसभा के नवोदय न...
31/08/2026

नवोदय नगर की बदहाल सड़क और जल निकासी व्यवस्था को लेकर आज जिलाधिकारी हरिद्वार को ज्ञापन सौंपा।
रानीपुर विधानसभा के नवोदय नगर क्षेत्र में लगभग 9–10 हजार परिवार निवास करते हैं। पिछले 2–3 वर्षों से मुख्य मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त है और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आम जनता, स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और विशेषकर गर्भवती महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश के दौरान जलभराव की समस्या और भी गंभीर हो जाती है। सड़क के दोनों ओर जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी जमा रहता है, जिससे सड़क लगातार खराब हो रही है और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
जनता की इस गंभीर समस्या को लेकर आज कांग्रेसजनों के साथ जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित जी को ज्ञापन सौंपा और सड़क के शीघ्र निर्माण तथा जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की।
जिलाधिकारी जी ने अधिकारियों को मौके पर भेजकर निरीक्षण कराने और समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
जनता की बुनियादी सुविधाओं और अधिकारों के लिए हमारी आवाज़ लगातार मजबूती से उठती रहेगी।
— आलोक शर्मा
राष्ट्रीय प्रवक्ता, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

आज रानीपुर कोतवाली, हरिद्वार में एक गंभीर और संवेदनशील मामले को लेकर तहरीर दी।दिनांक 08 अगस्त 2026 को हल्द्वानी के रामली...
31/08/2026

आज रानीपुर कोतवाली, हरिद्वार में एक गंभीर और संवेदनशील मामले को लेकर तहरीर दी।
दिनांक 08 अगस्त 2026 को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने जनसभा को संबोधित किया था। इसके महज दो दिन बाद उसी रामलीला मैदान में यज्ञ/गंगाजल छिड़ककर तथाकथित शुद्धिकरण किया गया।
यह सिर्फ एक व्यक्ति का अपमान नहीं, बल्कि दलित समाज, सामाजिक समरसता और भारत के संविधान की मूल भावना का अपमान है। सार्वजनिक स्थान को किसी व्यक्ति की जाति के आधार पर ‘अशुद्ध’ बताना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और आपत्तिजनक है।
इस मामले में रानीपुर में मैंने कांग्रेसजनों संग पुलिस से SC/ST एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
संविधान ने हर नागरिक को समान सम्मान और अधिकार दिया है। जाति के नाम पर भेदभाव और अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

31/08/2026

आज वो कहावत फिर दोहराना चाहता हूं—

RSS वालों को अरे भई, कहना क्या चाहते हो? 🤷

टीवी पर बैठकर सिर्फ झूठ और भ्रामक बातें फैलाने वाले इन RSS के माफीवीरों से कुछ सीधे सवाल हैं—

अंकिता भंडारी केस पर इनके मुंह से एक शब्द क्यों नहीं निकलता?
खरगे जी के जाने के बाद मंच का शुद्धिकरण क्यों किया गया, इस पर चुप्पी क्यों है?

सवालों का जवाब नहीं, मुद्दों पर चर्चा नहीं—बस टीवी स्टूडियो में बैठकर बयानबाजी और झूठ का प्रचार।

सच से भागना और सवालों से बचना ही इनकी राजनीति बन गई है।

जनता अब सब देख रही है, सब समझ रही है।

30/08/2026

प्रोफेसर साहिबा, नारी शक्ति वंदन कानून लागू करवाइए—आपको भी संसद जाने और सांसद बनने का अवसर मिलेगा।

अंकिता भंडारी जैसे गंभीर मामलों पर भी खुलकर बोलिए। भाजपा और RSS के राजनीतिक चक्कर में मत पड़िए, नारी शक्ति के साथ खड़े होकर सच के लिए आवाज़ उठाइए।

30/08/2026

दुर्भाग्य यह है
- संसद में आ नहीं सकते
- अंकिता भंडारी केस पर जवाब नहीं दे सकते
- NCRB के आंकड़ों को पढ़ नहीं सकते
- नीति आयोग के आंकड़ों पर एक शब्द नहीं बोल सकते
- राम मंदिर की डकैती पर कुछ नहीं बोल सकते

Address

Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Alok Sharma posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Alok Sharma:

Shortcuts

Share