03/09/2026
बीती रात सैकड़ों मरीजो की जान बचाने वाले और अल फलाह फाउंडेशन (ब्लड डोनेट ग्रुप) के संस्थापक जनाब ज़ाकिर हुसैन साहब ने अल फलाह के मज़बूत साथी अबू शहमा माहुली साहब और अल फलाह की टीम के साथ ना इंसाफी और ज़ुल्म ज़्यादती के खिलाफ संघर्ष करने वाली पार्टी राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल के राष्ट्रीय प्रवक्ता जनाब तल्हा रशादी साहब से उनके आवास आजमगढ़ मदरसा जामियातुर्राशाद में मुलाकात की।इस अवसर पर उनके साथ अल फलाह फाउंडेशन (ब्लड डोनेट ग्रुप) माहुल यूनिट के नगर अध्यक्ष जनाब उस्मान हाशमी साहब,जनाब अमीर आलम साहब,संजरपुर अल फलाह से मुहम्मद अशरफ साहब, वकार साहब, कौसर साहब मौजूद रहे।वहीं राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल के सेक्रेटरी जनाब मुहम्मद नसीम साहब, जनाब शाहबाज़ रशादी साहब भी मौजूद रहे।इस मौके पर जाकिर हुसैन साहब ने जनाब तल्हा रशादी साहब और वहां मौजूद शख्सियात से अल फलाह ब्लड ग्रुप के खिदमात और मक़सद के बारे में बताया।
इस मौके पर अल फलाह की तरफ से 5 नौजवानों ने ब्लड डोनेट किया और 2 मरीज़ों को ब्लड मुहैय्या कराया गया।
इसके बाद अल फलाह आजमगढ़ शहर के जनाब मुहम्मद आसिफ साहब और जनाब शहज़ाद कुरैश साहब से मुलाकात कर आने वाले 28 सितंबर (स्थापना दिवस) के प्रोग्राम की तैयारी को लेकर चर्चा की गई।प्रोग्राम होने वाली जगह का भी जायज़ा लिया गया
रिपोर्ट:मुहम्मद अरमान
3 सितंबर 2026 #شکریہ