अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल महासभा (पंजी0) की स्थापना वर्ष 1879 खुर्जा में हुई थी। परन्तु विधिवत स्थापना ई. 1950 (वर्ष 1994) बड़ौत, जिला मेरठ में हुई। प्रथम अध्यक्ष कुँवर जगदीश राय व आचार्य जुगल किशोर मंत्री निर्वाचित हुए। विभिन्न दौर से गुजरते हुए महासभा पूरे भारत वर्ष में कार्य करती रही। प्रति वर्ष अधिवेशन, तृतीय वर्ष में महा अधिवेशन की परम्परा कायम की गई। वर्ष 1910 मे राय फतेह चन्द, अध्यक्ष व सोह
न लाल मंत्री बने। इसके पश्चात् सेठ बद्री प्रसाद मैसूर निवासी अध्यक्ष व श्री भानू प्रसाद मित्तल को मंत्री का पद सौंपा गया। इसके पश्चात अलीगढ़ अधिवेशन में श्री बद्री प्रसाद व ललित मोहन मित्तल रहे। इसके पश्चात् श्री ला0 अयोध्या प्रसाद एवं श्री ज्वाला प्रसाद अनिल महामंत्री रहे। इसके पश्चात ज्वाला प्रसाद अनिल महामंत्री रहते हुए पूरे भारत के विभिन्न शहरों के अधिवेशन कराने का कार्य करते रहे। श्री ज्वाला प्रसाद अनिल ने लगातार महामंत्री के रूप में कार्य करते रहे। इसके बाद श्री दयाल कृष्ण अध्यक्ष रहे। इसके पश्चात श्री ज्वाला प्रसाद अनिल जी अनेक वर्षों तक महासभा का महामंत्री के रूप में किया। श्री श्रीचन्द जैन (गर्ग) अध्यक्ष एवं श्री अवधेश अग्रवाल को महांत्री पद पर प्रतिष्ठित किया। इनका निर्वाचन सर्वसम्मिती से किया गया। यह सब दिल्ली मे सम्पन्न हुआ। युवा अग्रवाल शाखा का गठन हुआ। वर्तमान युवा अग्रवाल शाखा के अध्यक्ष श्री अजय गुप्ता सी.ए. हैं। वर्तमान में अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल महासभा (पंजी0) के श्री श्रीचन्द्र जैन अध्यक्ष, श्री श्याम अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री अवधेश अग्रवाल महामंत्री, श्री देवी चन्द गुप्ता मंत्री, श्री विष्णु गर्ग मंत्री व श्री किशन चन्द गोयल कोषाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। इनके नेतृत्व में महासभा की कीर्ति को चार चाँद लग गये। वर्तमान में महासभा की शाखायें राज्य स्तर पर उत्तर प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, सिक्कम, चंडीगढ़ एवं हैदराबाद में संगठित एवं सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं।