31/10/2025
दिल्ली में शीशमहल के बाद अब केजरीवाल ने चंडीगढ़ में भी भ्रष्टाचारी शीशमहल बना लिया है।
2 एकड़ में बना ये 50 नंबर का फार्महाउस बंगला, जिसमें स्पा, जिम और 7 सितारा होटल जैसी सुविधाएँ हैं, जो केजरीवाल का नया विलास भवन बन गया है।
दिल्ली में तो आपने एक बंगला ले ही लिया, अब पंजाब की गाढ़ी कमाई पर ऐश करने निकल पड़े; आपने दावा किया था कि आप कोई सरकारी आवास नहीं लेंगे, पर आपकी विलासिता की लत है कि जाती ही नहीं।
मैं पंजाब के “सुपर CM” से पूछना चाहता हूँ कि बताइए, आप न पंजाब के विधायक हैं, न मंत्री, न सांसद।
तो फिर पंजाब सरकार ने आपको ये आलीशान बंगला किस हैसियत में दिया है?
केजरीवाल का ‘शीशमहल प्रेम’ और ‘बंगला प्रेम’ खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा।
केजरीवाल जवाब दें कि Sheesh Mahal 2.0 दिखाएँगे क्या?