05/10/2026
मात्र 12 वर्ष की उम्र में देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर बालक बाजी राउत को शत-शत नमन।
प्रजामंडल आंदोलन की वानर सेना के सदस्य बाजी राउत ने अंग्रेजी हुकूमत के सामने झुकने से इनकार कर दिया। ढेंकानाल के नीलकंठपुर घाट पर अंग्रेजों का प्रतिकार करते हुए उन्होंने अदम्य साहस का परिचय दिया और गोलियों का सामना करते हुए वीरगति प्राप्त की।
वीर बालक बाजी राउत के अमर बलिदान को कोटि-कोटि नमन।