Sanjay Tomar- BJP

Sanjay Tomar- BJP प्रदेश मीडिया प्रभारी,भाजपा युवा मोर्चा (उत्तराखंड)
पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्च (देहरादून)

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी एवं प्रख्यात अधिवक्ता श्री शरत चन्द्र बोस जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धां...
06/09/2026

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी एवं प्रख्यात अधिवक्ता श्री शरत चन्द्र बोस जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत्-शत् नमन।

देश की स्वतंत्रता और राष्ट्रहित के लिए उनका समर्पण, संघर्ष एवं त्याग सदैव हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा। उनके विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक हैं।

विनम्र श्रद्धांजलि! 🇮🇳🙏

आज भारतीय जनता पार्टी जिला देहरादून ग्रामीण की “सेवा संकल्प अभियान 17 सितम्बर से 17 अक्तूबर तक चलने वाले कार्यक्रम की जि...
05/09/2026

आज भारतीय जनता पार्टी जिला देहरादून ग्रामीण की “सेवा संकल्प अभियान 17 सितम्बर से 17 अक्तूबर तक चलने वाले कार्यक्रम की जिला कार्यशाला बैठक सहसपुर ब्लॉक सभागार में आयोजित की गई।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रभारी श्रीमती Neha Joshi कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री Meeta Singh जी सहसपुर विधायक श्री Sahdev Singh Pundir जी जिला महामंत्री गण यशपाल सिंह नेगी जी, अमित डबराल जी, प्रशांत नेगी जी तथा प्रदेश एव जिले के पदाधिकारीगण उपथित रहे l

05/09/2026

शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर सभी गुरुजनों को हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏

गुरु केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि हमारे जीवन को सही दिशा, संस्कार और सफलता का मार्ग दिखाते हैं। शिक्षक हमारे व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सभी सम्माननीय शिक्षकों को सादर नमन एवं शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई!

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।भगवान श्रीकृष्ण की कृपा आप सभी पर बनी रहे और ...
04/09/2026

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

भगवान श्रीकृष्ण की कृपा आप सभी पर बनी रहे और आपके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो, यही कामना करता हूं।

आज विधानसभा चकराता के ग्राम लखवाड़ में चकराता के भूतपूर्व विधायक (1977) आदरणीय स्वर्गीय श्री शूरवीर सिंह चौहान जी की प्र...
03/09/2026

आज विधानसभा चकराता के ग्राम लखवाड़ में चकराता के भूतपूर्व विधायक (1977) आदरणीय स्वर्गीय श्री शूरवीर सिंह चौहान जी की प्रतिमा स्थापना का उद्घाटन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देहरादून आदरणीय श्री Ram Sharan Nautiyal जी द्वारा किया गया। यह गौरवपूर्ण अवसर क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं भावुक रहा। शूरवीर सिंह विचार मंच एवं तरुण संघ खत लखवाड़ की ओर से श्री राम शरण नौटियाल जी का विशेष आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उनके अथक प्रयासों एवं सहयोग से ही यह प्रतिमा स्थापित एवं अनावरण संभव हो सका। यह प्रतिमा स्वर्गीय शूरवीर सिंह जी के जनसेवा, संघर्ष और क्षेत्र के प्रति समर्पण की स्मृति को सदैव जीवंत रखेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता परमश्रद्धेय पं.शंकर दत्त उनियाल जी द्वारा की गई। जौनसार बावर के विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों से आए समस्त जनमानस का कोटि कोटि साधुवाद।

राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली का अनुभव भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली जाने का अवसर मेरे लिए एक अविस...
01/09/2026

राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली का अनुभव

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली जाने का अवसर मेरे लिए एक अविस्मरणीय और प्रेरणादायी अनुभव रहा। संगठन की कार्यप्रणाली, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के संकल्प को करीब से महसूस करने का अवसर मिला।

यह अनुभव संगठन के प्रति मेरी जिम्मेदारी, निष्ठा और समर्पण को और मजबूत करने वाला रहा।

संगठन सर्वोपरि, राष्ट्र प्रथम। 🇮🇳

श्रद्धांजलि एवं स्मृति समारोहपूर्व विधायक चकराता स्वर्गीय श्री शूरवीर सिंह चौहान जी की जयंती के अवसर पर उनकी स्मृति एवं ...
29/08/2026

श्रद्धांजलि एवं स्मृति समारोह

पूर्व विधायक चकराता स्वर्गीय श्री शूरवीर सिंह चौहान जी की जयंती के अवसर पर उनकी स्मृति एवं क्षेत्र के विकास तथा जनसेवा में उनके अतुलनीय योगदान को नमन करते हुए “प्रतिमा स्थापना समारोह” का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
📅 दिनांक: 3 सितंबर 2026
⏰ समय: प्रातः 11:30 बजे
📍 स्थान: ग्राम लखवाड़, कालसी, देहरादून
स्वर्गीय शूरवीर सिंह चौहान जी का क्षेत्र के विकास, जनसेवा और समाजहित के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उनकी स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने की दिशा में यह प्रतिमा स्थापना समारोह एक महत्वपूर्ण पहल है।
आप सपरिवार सादर आमंत्रित हैं।
निवेदक:
शूरवीर सिंह विचार मंच, जौनसार-बावर
तरुण संघ, खत लखवाड़, कालसी, देहरादून

रक्षाबंधन के पावन पर्व की आप सभी को बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और रक्षा के संकल्प क...
28/08/2026

रक्षाबंधन के पावन पर्व की आप सभी को बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।

भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और रक्षा के संकल्प का यह पर्व हमारे सांस्कृतिक मूल्यों और पारिवारिक बंधनों को और सुदृढ़ करता है।

यह पावन अवसर सभी के जीवन में प्रेम, खुशियां और सुख-समृद्धि लेकर आए, यही कामना है।
हैप्पी रक्षा बंधन

भगवान विष्णु के हयग्रीव अवतार को ज्ञान, विद्या, बुद्धि और विवेक का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि भगवान हयग्रीव ने व...
27/08/2026

भगवान विष्णु के हयग्रीव अवतार को ज्ञान, विद्या, बुद्धि और विवेक का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि भगवान हयग्रीव ने वेदों की रक्षा कर ज्ञान की ज्योति को पुनः स्थापित किया। हयग्रीव जयंती के पावन अवसर पर हम सभी भगवान हयग्रीव से प्रार्थना करें कि वे प्रत्येक व्यक्ति को सद्बुद्धि, ज्ञान और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करें। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता और समाज में ज्ञान एवं संस्कार का प्रकाश फैलाने की शक्ति मिले। सभी को हयग्रीव जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

जौनसार-बावर(चकराता) के लिए ऐतिहासिक खुशी का दिन।जौनसार-बावर के इतिहास में आज निश्चित रूप से एक खुशी और गौरव का दिन है। ज...
25/08/2026

जौनसार-बावर(चकराता) के लिए ऐतिहासिक खुशी का दिन।

जौनसार-बावर के इतिहास में आज निश्चित रूप से एक खुशी और गौरव का दिन है। जजरेड ट्रीटमेंट परियोजना का टेंडर समाचार पत्र में प्रकाशित होना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। टेंडर नोटिस में क. संख्या-7 पर जजरेड परियोजना का शामिल होना इस महत्वपूर्ण कार्य के धरातल पर आगे बढ़ने की दिशा में बड़ा कदम है।

इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी,तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री Ram Sharan Nautiyal जी के अथक प्रयासों, निरंतर पैरवी और सकारात्मक पहल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। जौनसार-बावर के विकास और जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए सभी का आभार। यह परियोजना क्षेत्र के लिए नई उम्मीद और विकास का महत्वपूर्ण अध्याय साबित होगी।
जय भाजपा
तय भाजपा

Address

Dehra Dun

Telephone

09808880097

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sanjay Tomar- BJP posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Sanjay Tomar- BJP:

Shortcuts

Share