UPWWA SDRF

UPWWA SDRF upwwa sdrf

उत्तराखण्ड पुलिस वाईव्स वेलफेयर एसोसिएशन (उपवा) के तत्वाधान में दिनांक 28 से 30 अक्टूबर तक पुलिस लाइन रेसकोर्स, देहरादून...
30/10/2023

उत्तराखण्ड पुलिस वाईव्स वेलफेयर एसोसिएशन (उपवा) के तत्वाधान में दिनांक 28 से 30 अक्टूबर तक पुलिस लाइन रेसकोर्स, देहरादून में प्रचलित ‘दीपावली मेला’ का आज सकुशल समापन हो गया। SDRF उत्तराखंड द्वारा महामहिम राज्यपाल महोदय, उत्तराखंड तथा पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड की गरिमामयी उपस्थिति में अत्यंत मनोहारी व मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। SDRF टीम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में द्वितीय स्थान प्राप्त SDRF उत्तराखंड पुलिस का मान बढ़ाया गया। महामहिम राज्यपाल महोदय द्वारा SDRF टीम को सम्मान चिन्ह देकर पुरष्कृतकरते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम की अत्यधिक प्रशंसा की गई।


उत्तराखण्ड पुलिस वाईव्स वेलफेयर एसोसिएशन (उपवा) के तत्वाधान में दिनांक 28 से 30 अक्टूबर तक पुलिस लाइन रेसकोर्स, देहरादून...
28/10/2023

उत्तराखण्ड पुलिस वाईव्स वेलफेयर एसोसिएशन (उपवा) के तत्वाधान में दिनांक 28 से 30 अक्टूबर तक पुलिस लाइन रेसकोर्स, देहरादून में आयोजित हो रहे ‘दीपावली मेला’ का आज शुभारंभ हो गया है। दीपावली मेले की मुख्य अतिथि श्रीमती गीता धामी व उपवा अध्यक्षा श्रीमती अलकनन्दा अशोक द्वारा दीप प्रज्वलन के उपरांत मेले में लगे सभी स्टॉल का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान मुख्य अतिथि व उपवा अध्यक्षा द्वारा SDRF द्वारा लगाए गए स्टॉल पर स्वनिर्मित हस्त उत्पादों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।



श्रीमती अलकनंदा अशोक, उपवा अध्यक्षा की प्रेरणा से श्री मणिकांत मिश्रा, सेनानायक SDRF के दिशानिर्देशन में वाहिनी मुख्यालय...
19/08/2023

श्रीमती अलकनंदा अशोक, उपवा अध्यक्षा की प्रेरणा से श्री मणिकांत मिश्रा, सेनानायक SDRF के दिशानिर्देशन में वाहिनी मुख्यालय में हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। SDRF में कार्यरत व वाहिनी परिसर में निवासरत पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा हरियाली तीज कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेकर कार्यक्रम का आंनद लिया गया।
तीज कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे संगीत, रैंप वॉक, ड्रेस एंड हेयर स्टाइल, डांस, मेहंदी इत्यादि के माध्यम से कार्यक्रम को और भी अधिक आकर्षक व रोमांचक बनाया गया, जिसमें उपस्थित महिलाओं द्वारा बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया गया।
प्रतिभागियों के प्रदर्शन के अनुसार बेस्ट ग्रुप डांस के लिए झुमैलो को प्रथम, जौनसारी डांस को द्वितीय तथा लगालु मंडान गाने पर डांस करने वाले प्रतिभागियों को तृतीय स्थान, बेस्ट सोलो डांस के लिए सोनी को प्रथम, बेस्ट ड्रेस के लिए दीपा गुसाईं को प्रथम, बेस्ट मेहंदी के लिए किरण को प्रथम, रैंप वॉक के लिये शमाँ प्रवीन को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ व सम्पूर्ण कार्यक्रम में तीज क्वीन का खिताब नंदिनी के नाम रहा।



हरेला पर्व के अवसर पर SDRF वाहिनी तथा आवासीय परिसर में वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। वाहिनी के आवासीय परिसर में आवासरत...
18/07/2023

हरेला पर्व के अवसर पर SDRF वाहिनी तथा आवासीय परिसर में वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। वाहिनी के आवासीय परिसर में आवासरत महिलाओं द्वारा वृक्षारोपण अभियान में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया गया।



19/10/2022

उत्तराखण्ड पुलिस वाईव्स वेलफेयर एसोसिएशन (उपवा) के तत्वाधान में पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय उपवा दीपावली वेलफेयर मेला 2022 में संध्याकालीन खूबसूरत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच SDRF उत्तराखंड पुलिस द्वारा माँ नन्दा राजजात यात्रा को प्रदर्शित करते हुए बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी गयी।

उत्तराखण्ड पुलिस वाईव्स वेलफेयर एसोसिएशन (उपवा) के तत्वाधान में पुलिस लाइन देहरादून में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय उपवा दीप...
18/10/2022

उत्तराखण्ड पुलिस वाईव्स वेलफेयर एसोसिएशन (उपवा) के तत्वाधान में पुलिस लाइन देहरादून में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय उपवा दीपावली वेलफेयर मेला 2022 का शुभारंभ हो गया है। मेले में SDRF उत्तराखण्ड पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा साज-सज्जा हेतु हस्तनिर्मित उत्पादों का स्टॉल लगाया गया।

06/09/2022
27/08/2022

गौरव जी ने फेसबुक पोस्ट पर कमेन्ट कर बताया कि कैसे उन्हें व उनके परिवार को, आपदा के दौरान, द्वारा रेस्क्यू किया गया और उनका कैसा अनुभव रहा।

आपकी सुरक्षा और सहयोग के लिए सदैव कटिबद्ध है।

आज दिनाँक 30 जुलाई 2022 को उत्तराखंड पुलिस वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (उपवा) के तत्वाधान में SDRF वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रां...
31/07/2022

आज दिनाँक 30 जुलाई 2022 को उत्तराखंड पुलिस वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (उपवा) के तत्वाधान में SDRF वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट में हरियाली तीज कार्यक्रम का धूमधाम से आयोजन किया गया।

श्री मणिकांत मिश्रा, सेनानायक SDRF के दिशानिर्देशन में वाहिनी मुख्यालय में हरियाली तीज कार्यक्रम हेतु SDRF परिवार के समस्त अधिकारियों व कार्मिकों के परिवारों का सादर आमंत्रित किया गया। SDRF में कार्यरत व परिवार की अन्य महिलाओं द्वारा हरियाली तीज कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेकर कार्यक्रम का आंनद लिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती आरती सिंह W/O श्री मिथिलेश कुमार, उपसेनानायक SDRF द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कीर्तन मंडली द्वारा मनमोहक व भक्तिमय कीर्तन कार्यक्रम से सांस्कृतिक कार्यक्रम आरम्भ किया गया। तीज कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे संगीत, रैंप वॉक, ड्रेस, हेयर स्टाइल, डांस, मेहंदी, म्यूजिकल चेयर, क्विज इत्यादि के माध्यम से कार्यक्रम को और भी अधिक आकर्षक व रोमांचक बनाया गया, जिसमें उपस्थित महिलाओं द्वारा बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया गया।

प्रतिभागियों के प्रदर्शन के अनुसार क्रमानुसार प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार बेस्ट डांस के लिए वैशाली, हेमलता व सोनिया को, बेस्ट ड्रेस के लिए रक्षा, मानसी व इंदु को, बेस्ट मेहंदी के लिए शमां परवीन, अनुपमा व प्रियंका को, रैंप वॉक के लिए माधवी, नीरू व रश्मि को व तीज क्वीन का प्रथम खिताब किरन के नाम रहा जबकि मीनाक्षी सती व रक्षा ने दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम समाप्ति पर मुख्य अतिथि को धन्यवाद ज्ञापन देने के उपरांत स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

*SDRF वाहिनी जॉलीग्रांट में SDRF उत्तराखंड पुलिस परिवार की महिलाओं एवं महिला कर्मियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु लगाया गय...
25/07/2022

*SDRF वाहिनी जॉलीग्रांट में SDRF उत्तराखंड पुलिस परिवार की महिलाओं एवं महिला कर्मियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु लगाया गया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर।*

दिनांक *25.07.2022* को UPWWA( *उत्तराखण्ड पुलिस वाइव्स वेलफेयर एसोसियेशन*) के तत्वाधान में
अध्यक्षा ,उपवा डॉ0 अलकनन्दा अशोक की प्रेरणा व श्री मणिकांत मिश्रा, सेनानायक SDRF के दिशा निर्देशन में SDRF पुलिस परिवार की महिलाओं/महिला कर्मियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु SDRF वाहिनी परिसर जॉलीग्रांट में निशुल्क मैडिकल कैंप का आयोजन किया गया।

उक्त मेडिकल कैम्प में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डोईवाला से महिला चिकित्सक डा0 ज्योति मय कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर व नर्सिंग स्टाफ, सीमा डेंटल कॉलेज से डॉ राहुल व डॉ विभुति दन्त चिकित्सक ,डॉ वंदना, आयुर्वेदिक डॉक्टर और डॉ लाल पैथ लैब से श्री कृष्ण मय लैब टेक्नीशियन टीम द्वारा उपस्थित सभी SDRF परिवार की महिलाओं/महिला कर्मियों का चिकित्सा परीक्षण किया तथा परीक्षण के दौरान पायी गयी बीमारियों/समस्याओं के उपचार हेतु निशुल्क दवाईयां व उचित चिकित्सकीय परामर्श दिये गए। साथ ही कोलेस्ट्रॉल, हीमोग्लोबिन व शुगर की निःशुल्क जांच भी की गई।

श्री राजीव रावत, शिविरपाल SDRF द्वारा मेडिकल कैम्प में सम्मिलित होने वाले समस्त चिकित्सकों एवं सहायक स्टाफ का ,उनके द्वारा दिये गए अमूल्य सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया गया तथा मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।

Address

Jollygrant
Dehra Dun
2481140

Telephone

+911352410197

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when UPWWA SDRF posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to UPWWA SDRF:

Share