IRB 2 dehradun

IRB 2 dehradun सुरक्षा, सहायता एवं सजगता के लिए प्रतिबद्ध...

🏆 सेनानायक महोदया के मार्गदर्शन में आई0आर0बी0 द्वितीय, देहरादून के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन 🏆डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे ...
21/08/2026

🏆 सेनानायक महोदया के मार्गदर्शन में आई0आर0बी0 द्वितीय, देहरादून के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन 🏆

डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे (IPS), सेनानायक, आई0आर0बी0 द्वितीय, देहरादून के कुशल मार्गदर्शन एवं निरंतर प्रोत्साहन से वाहिनी के खिलाड़ियों द्वारा तृतीय प्रादेशिक अन्तर जनपद/वाहिनी पुलिस कबड्डी क्लस्टर-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट उपलब्धियां अर्जित कीं। 👏🏅
📅 दिनांक 17-08-2026 से 19-08-2026 तक 31वीं वाहिनी पीएसी, रूद्रपुर, ऊधमसिंह नगर में आयोजित इस प्रतियोगिता में पीसी श्री अंकित पटवाल के नेतृत्व में वाहिनी के खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया।
🏅 वाहिनी के खिलाड़ियों की उल्लेखनीय उपलब्धियां—
💪 आर्म रेसलिंग— प्रथम स्थान
🥇 आरक्षी मुकेश रावत — 100 किग्रा — प्रथम
🥇 आरक्षी सुनील कुमार — 110 किग्रा — प्रथम
🥈 आरक्षी मोहसीन अली — 70 किग्रा — द्वितीय
🥈 आरक्षी आकाश धीमान — 110 किग्रा — द्वितीय
🥉 आरक्षी अजय नेगी — 55 किग्रा — तृतीय
🥉 आरक्षी प्रदीप आर्य — 65 किग्रा — तृतीय
🏋️ बॉडी बिल्डिंग—द्वितीय स्थान
🥇 आरक्षी संदीप आर्य — 70 किग्रा — प्रथम
🥇 आरक्षी सुनील कुमार — 100 किग्रा — प्रथम
🥈 मु0 आरक्षी धनकुमार — 85 किग्रा — द्वितीय
🥊 बॉक्सिंग—द्वितीय स्थान
🥈 मु0 आरक्षी जितेन्द्र गुप्ता — 90 किग्रा — द्वितीय
🥉 आरक्षी सुहैल खान — 70 किग्रा — तृतीय
🤼 कुश्ती फ्री स्टाइल—द्वितीय स्थान
🥇 आरक्षी प्रदीप आर्य — 65 किग्रा — प्रथम
🥇 आरक्षी हिमांशु शर्मा — 125 किग्रा — प्रथम
🥈 आरक्षी सचिन रावत — 92 किग्रा — द्वितीय
🥉 आरक्षी अजय नेगी — 57 किग्रा — तृतीय
🥉 मु0 आरक्षी जितेन्द्र गुप्ता — 97 किग्रा — तृतीय
🤼‍♂️ कुश्ती ग्रीको रोमन—द्वितीय स्थान
🥇 आरक्षी आकाश धीमान — 130 किग्रा — प्रथम
🥈 आरक्षी सुहैल खान — 77 किग्रा — द्वितीय
🥉 मु0 आरक्षी धनकुमार — 82 किग्रा — तृतीय
🎽 सेनानायक महोदया द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

टीम के उत्क्रष्ट प्रदर्शन पर डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे (IPS), सेनानायक द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कार स्वरूप ट्रैक सूट प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
🌟 सेनानायक महोदया ने खिलाड़ियों को भविष्य में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वाहिनी एवं उत्तराखण्ड पुलिस का नाम रोशन करने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर श्री चक्रधर अन्थवाल, उपसेनानायक, श्री सिद्धार्थ कुकरेती, शिविरपाल, श्री सोहन लाल जोशी, दलनायक , श्री रामपाल सूबेदार सैन्य सहायक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

राज्य स्तरीय परेड में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर बधाई 🏆आज दिनांक 20-08-2026 को डॉ. विशाखा अशोक भदाणे (IPS), सेनानायक, आ...
20/08/2026

राज्य स्तरीय परेड में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर बधाई 🏆

आज दिनांक 20-08-2026 को डॉ. विशाखा अशोक भदाणे (IPS), सेनानायक, आई०आर०बी० द्वितीय, देहरादून द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरियाणा में आयोजित राज्य स्तरीय परेड में वाहिनी के प्लाटून द्वारा प्रतिभाग कर तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सभी पुलिस कार्मिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। 💐👏
यह उपलब्धि वाहिनी के जवानों की अनुशासन, समर्पण, मेहनत एवं उत्कृष्ट परेड कौशल का परिचायक है। 🎉🏅

🏢 आर0टी0सी0 भवन का भ्रमण 🔍👮‍♂️📅 आज दिनांक 19-08-2026 को श्री अनंत शंकर ताकवाले, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण, उत्तराखण्ड...
19/08/2026

🏢 आर0टी0सी0 भवन का भ्रमण 🔍👮‍♂️
📅 आज दिनांक 19-08-2026 को श्री अनंत शंकर ताकवाले, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण, उत्तराखण्ड द्वारा आई0आर0बी0 द्वितीय, देहरादून स्थित आर0टी0सी0 भवन का भ्रमण किया गया। 🔍
🎯 प्रशिक्षण हेतु आने वाले आगामी बैच के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा आर0टी0सी0 भवन के हॉल 🏫, भोजनालय 🍽️ एवं कमरों 🛏️ का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। 📋
इस अवसर पर डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे (IPS), सेनानायक महोदया द्वारा पुलिस महानिरीक्षक महोदय को पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। 🌿
👮‍♀️ इस अवसर पर श्री चक्रधर अन्थवाल, उपसेनानायक, श्री सिद्धार्थ कुकरेती, शिविरपाल, श्री सोहन लाल जोशी, दलनायक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 🤝

हरियाणा परेड में आईआरबी द्वितीय प्लाटून का तृतीय स्थान🏆 👏✨डॉ. विशाखा अशोक भदाणे (IPS), सेनानायक, आईआरबी द्वितीय, देहरादू...
16/08/2026

हरियाणा परेड में आईआरबी द्वितीय प्लाटून का तृतीय स्थान🏆 👏✨
डॉ. विशाखा अशोक भदाणे (IPS), सेनानायक, आईआरबी द्वितीय, देहरादून के मार्गदर्शन में वाहिनी से पीसी श्री युद्धवीर रावत एवं पीसी श्री आशीष नेगी के नेतृत्व में एक प्लाटून को 80वे स्वतंत्रता दिवस की परेड में प्रतिभाग हेतु यमुनानगर, हरियाणा भेजा गया।
परेड में मुख्य अतिथि प्रोफेसर असीम कुमार घोष, राज्यपाल, हरियाणा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस भव्य परेड में कुल 12 प्लाटूनों ने प्रतिभाग किया।
परेड में आईआरबी द्वितीय के प्लाटून द्वारा अनुशासन, उत्कृष्ट टर्नआउट, शानदार कदमताल एवं प्रभावशाली प्रदर्शन का परिचय देते हुए तृतीय स्थान हासिल किया। 🏆💐👏


15/08/2026






🕯️विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस 🕯️आज दिनांक 14-08-2026 को डॉ. विशाखा अशोक भदाणे (IPS), सेनानायक, आई०आर०बी० द्वितीय, देहराद...
14/08/2026

🕯️विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस 🕯️

आज दिनांक 14-08-2026 को डॉ. विशाखा अशोक भदाणे (IPS), सेनानायक, आई०आर०बी० द्वितीय, देहरादून के निर्देशन में वाहिनी मुख्यालय में “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कर्मचारियों को वर्ष 1947 में भारत विभाजन की विभीषिका पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया, जिसके माध्यम से विभाजन के दौरान हुई त्रासदी, विस्थापन एवं लोगों द्वारा झेले गए असहनीय दुःख-दर्द को स्मरण किया गया।
इस अवसर पर सेनानायक महोदया द्वारा वर्ष 1947 में भारत विभाजन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले तथा विस्थापन का असहनीय दर्द झेलने वाले सभी लोगों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए दो मिनट का मौन धारण किया गया।



🛡️ लोकभवन में ‘एफ’ दल का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण 👮‍♂️📅 आज दिनांक 12-08-2026 को श्री चक्रधर अन्थवाल, उपसेनानायक, आई०आर०बी०...
12/08/2026

🛡️ लोकभवन में ‘एफ’ दल का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण 👮‍♂️

📅 आज दिनांक 12-08-2026 को श्री चक्रधर अन्थवाल, उपसेनानायक, आई०आर०बी० द्वितीय, देहरादून द्वारा लोकभवन में सुरक्षा व्यवस्था हेतु नियुक्त ‘एफ’ दल का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।
🔍 निरीक्षण के दौरान ड्यूटी अनुशासन एवं परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
🔫 उनके द्वारा कर्मचारियों से शस्त्र खोलने एवं जोड़ने की प्रैक्टिस कराई गई तथा शस्त्र संचालन में दक्षता बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
👮‍♂️ साथ ही ड्यूटी के दौरान साफ-सुथरी वर्दी धारण करने, सतर्क एवं सजग रहने तथा पूर्ण अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।

11/08/2026





10/08/2026

आज दिनांक 10/08/2026 को डॉ. विशाखा अशोक भदाणे (IPS), सेनानायक, आई०आर०बी० द्वितीय, देहरादून द्वारा वाहिनी मुख्यालय में आंकिक, प्रधानलिपिक, संचार, पत्र व्यवहार शाखा एवं चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।




08/08/2026

आई0आर0बी0 द्वितीय देहरादून में टियर गैस गन , वीएलपी एवं पीएमएफ का प्रशिक्षण कार्यक्रम -




Address

Dehra Dun

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when IRB 2 dehradun posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to IRB 2 dehradun:

Shortcuts

Share