26/08/2025
मंगलवार दिनांक 12.08.2025 को निदेशालय बाल अधिकारिता विभाग एवं श्रीमान जिला कलक्टर महोदय दौसा श्री देवेन्द्र कुमार के निर्देशन में बाल विवाह रोकथाम जनजागरुकता अभियान के तहत जारी की गई अर्द्धवार्षिक कार्य योजना के तहत जिला प्रशासन एवं बाल अधिकारिता विभाग दौसा द्वारा राजस्थान कॉलेज आफ नर्सिंग दौसा में अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के 200 से अधिक युवा विद्यार्थियों ने बाल विवाह रोकथाम एवं बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने की शपथ ली गई। सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई दौसा श्री विश्व देव पांडेय द्वारा बताया गया कि इस अर्द्धवार्षिक कार्य योजना के तहत आगामी माहों में आयोजित होने वाले विभिन्न दिवसों पर विविध गतिविधियां आयोजित कर बाल विवाह प्रतिषेध की जनजागरुकता का प्रयास किया जावेगा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य श्रीमति दक्षायिनी शर्मा, उपप्राचार्य श्री नरेन्द्र सिंह राजपूत, सहायक आचार्य चेतन कुमार मिश्रा, जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी श्री मनमोहन सिंह राजावत, ओआरडब्ल्यू श्री मनोज, चाईल्ड हेल्प लाईन प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर श्री नरेश मीना, काउन्सलर श्री लोकेश मीना, सुपरवाईजर शेरसिंह एवं महाविद्यालय के शिक्षक, छात्र - छात्राएं आदि उपस्थित रहे।
District Collector & Magistrate - Dausa