Johar Army । जोहार आर्मी

Johar Army । जोहार आर्मी Johar...!🏹🙏

This is the Official Page of " Johar Army । जोहार आर्मी " on Facebook and is Managed by " टीम जोहार आर्मी ".

महान समाज सुधारक, मीणा आरक्षण संघर्ष के योद्धा और स्वतंत्रता सेनानी एडवोकेट भीम सिंह मीणा जी की जयंती पर उन्हें क्रांतिक...
15/04/2026

महान समाज सुधारक, मीणा आरक्षण संघर्ष के योद्धा और स्वतंत्रता सेनानी एडवोकेट भीम सिंह मीणा जी की जयंती पर उन्हें क्रांतिकारी जोहार नमन 💐🙏

राजस्थान के आदिवासी समुदायों — भील, मीणा, गरासिया, डामोर, कथोड़ी सहरिया के जैविक डेटा के कथित दुरुपयोग की खबरें अत्यंत ग...
01/03/2026

राजस्थान के आदिवासी समुदायों — भील, मीणा, गरासिया, डामोर, कथोड़ी सहरिया के जैविक डेटा के कथित दुरुपयोग की खबरें अत्यंत गंभीर हैं। बिना स्पष्ट, सूचित सहमति किसी भी प्रकार का डीएनए संग्रह और साझा करना संविधान व निजता के अधिकार का उल्लंघन है। हम निष्पक्ष न्यायिक जांच, पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग करते हैं। आदिवासी अस्मिता कोई प्रयोगशाला की वस्तु नहीं है।

आदिवासी समाज की आस्था प्रकृति और सहअस्तित्व में है, किसी धर्म के वर्चस्व में नहीं।जोहार जागरूकता 🏹
05/01/2026

आदिवासी समाज की आस्था प्रकृति और सहअस्तित्व में है, किसी धर्म के वर्चस्व में नहीं।

जोहार जागरूकता 🏹

"स्वाभिमान से जीने के लिए पढ़ाई करो, पाठशाला ही इंसानों का सच्चा गहना है" – क्रांतिज्योति सावित्री बाई फुले,भारत में नार...
03/01/2026

"स्वाभिमान से जीने के लिए पढ़ाई करो, पाठशाला ही इंसानों का सच्चा गहना है" – क्रांतिज्योति सावित्री बाई फुले,

भारत में नारी शिक्षा की जनक, पहली महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले को उनकी जन्मजयंती पर नमन 🙏🏾

संविधान सभा मे आदिवासी समाज की आवाज को प्रमुखता से उठाने वाले झारखंड के वीर आदिवासी जननायक  #जयपालसिंह_मुंडा जी की जन्मज...
03/01/2026

संविधान सभा मे आदिवासी समाज की आवाज को प्रमुखता से उठाने वाले झारखंड के वीर आदिवासी जननायक #जयपालसिंह_मुंडा जी की जन्मजयंती पर उन्हें हूल जोहार...!🏹✊🏽

🏹 1 जनवरी 1948 — खरसावां गोलीकांडयह कोई तारीख़ नहीं,आदिवासियों के खून से लिखा इतिहास है।आजाद भारत में,जल–जंगल–ज़मीन की र...
01/01/2026

🏹 1 जनवरी 1948 — खरसावां गोलीकांड
यह कोई तारीख़ नहीं,आदिवासियों के खून से लिखा इतिहास है।
आजाद भारत में,जल–जंगल–ज़मीन की रक्षा के लिएशांतिपूर्ण सभा में जुटे
निहत्थे आदिवासियों पर गोलियाँ चलाई गईं।
महिलाएँ, बच्चे, बुज़ुर्ग —किसी को नहीं छोड़ा गया।हज़ारों शहीद हुए,लेकिन सच को दबा दिया गया।देश आज़ाद हुआ,पर आदिवासी नहीं।
🏹1 जनवरी = आदिवासियों का काला दिन
✊ खरसावां के शहीद अमर रहें
🏹 जोहार 🏹
#खरसावां_शहादत_दिवस

राजस्थान, गुजरात,मध्यप्रदेश के आदिवासी समुदाय के प्ररेणा स्त्रोत रहें संत गोविन्द गुरु जिन्होंने समस्त आदिवासी समुदाय को...
20/12/2025

राजस्थान, गुजरात,मध्यप्रदेश के आदिवासी समुदाय के प्ररेणा स्त्रोत रहें संत गोविन्द गुरु जिन्होंने समस्त आदिवासी समुदाय को नई दिशा दी उन गुरु की जन्म जयंती पर शत शत नमन जोहार🙏 💐💐

#गोविन्दगुरु_जयंती_मानगढ़_धाम

90% अरावली को संरक्षण से बाहर करने वाला नया 100-मीटर नियम सिर्फ एक नीति नहीं, पर्यावरण के खिलाफ सुनियोजित हमला है। जिन प...
06/12/2025

90% अरावली को संरक्षण से बाहर करने वाला नया 100-मीटर नियम सिर्फ एक नीति नहीं, पर्यावरण के खिलाफ सुनियोजित हमला है। जिन पहाड़ियों ने सदियों से दिल्ली-एनसीआर को धूल, प्रदूषण, सूखे और तापमान वृद्धि से बचाया, अब वही पहाड़ आर्थिक हितों की बलि चढ़ाए जा रहे हैं।

हम स्पष्ट कहते हैं —
1. विकास के नाम पर विनाश मंज़ूर नहीं
2. अरावली की जैव-विविधता, जंगल और जलस्रोतों के साथ खिलवाड़ नहीं

हम मांग करते हैं:
1. अरावली को संपूर्ण भू-आकृतिक सीमा में संरक्षित घोषित किया जाए।
2. खनन + रियल एस्टेट + अतिक्रमण पर सख्त रोक लगे।
3. समुदायों और पर्यावरण विशेषज्ञों की राय से नया संरक्षण मॉडल बने।

अरावली नहीं बचेगी तो भविष्य नहीं बचेगा।

🏹देश की राष्ट्रपति आदिवासी,राज्य का मुख्यमंत्री आदिवासी फिर सबसे अधिक आदिवासी अत्याचार छत्तीसगढ़ में ही हो रहा है!!जब रा...
06/12/2025

🏹देश की राष्ट्रपति आदिवासी,राज्य का मुख्यमंत्री आदिवासी फिर सबसे अधिक आदिवासी अत्याचार छत्तीसगढ़ में ही हो रहा है!!
जब राष्ट्रपति मुख्यमंत्री अपने समुदाय का भला नहीं कर सकते है
और किस्से उम्मीद रखे आदिवासी समाज #छत्तीसगढ़_आदिवासी_बचाओ

एक ओर सुप्रीम कोर्ट खुद कह रहा है कि दिल्ली की हवा सांस लेने लायक नहीं बची, दूसरी ओर वही अदालत सरकार की उस सिफारिश पर मु...
06/12/2025

एक ओर सुप्रीम कोर्ट खुद कह रहा है कि दिल्ली की हवा सांस लेने लायक नहीं बची, दूसरी ओर वही अदालत सरकार की उस सिफारिश पर मुहर लगा देती है जिसके बाद अरावली का 90% हिस्सा नक्शों और क़ानूनी सुरक्षा से गायब हो जाएगा। यह तकनीकी हेरफेर खनन और निर्माण माफिया को खुली छूट देने के अलावा और कुछ नहीं है। पहाड़ों की ऊंचाई 100 मीटर तय कर देना सिर्फ पर्यावरणीय सच्चाई को दबाने का तरीका है। अरावली दिल्ली-एनसीआर के लिए धूल, रेगिस्तान और प्रदूषण से बचाने वाली अंतिम प्राकृतिक ढाल है, और इसे कानूनी तौर पर मिटाना राजधानी को रेगिस्तान में बदलने का लाइसेंस देने जैसा है। यह निर्णय आने वाली पीढ़ियों के भविष्य पर सीधा प्रहार है। साफ़ हवा, जल संरक्षण, जैव विविधता और वन्यजीवों की सुरक्षा को उद्योगपतियों के मुनाफे के लिए बलि चढ़ा दिया गया है।

1️⃣ जब खुद सरकार और वैज्ञानिक रिपोर्टें चेतावनी दे रही हैं कि अरावली दिल्ली-एनसीआर को रेगिस्तान बनने से रोकती है, तो उसके 90% हिस्से को कानूनी सुरक्षा से बाहर करने की जल्दबाज़ी किसके दबाव में की गई?

2️⃣ अगर केवल 100 मीटर से ऊंची पहाड़ियों को ही "अरावली" माना जाएगा, तो क्या देश की पर्यावरणीय नीतियां विज्ञान से नहीं, खनन और रियल एस्टेट लॉबी की ऊंचाई से तय होंगी?

3️⃣ दिल्ली की हवा ज़हरीली बताने वाला न्यायालय ही अरावली को काटने का दरवाजा खोल दे क्या यह विरोधाभास नहीं, बल्कि सीधे-सीधे जनता के स्वास्थ्य और पर्यावरण के साथ विश्वासघात नहीं है?

छत्तीसगढ़ का आदिवासी अपने ही घर में बेगाना बनाया जा रहा है। जंगल कट रहे हैं, गांव उजड़ रहे हैं, संस्कृति मिटाई जा रही है...
06/12/2025

छत्तीसगढ़ का आदिवासी अपने ही घर में बेगाना बनाया जा रहा है। जंगल कट रहे हैं, गांव उजड़ रहे हैं, संस्कृति मिटाई जा रही है। यह विकास नहीं, विनाश है।
#छत्तीसगढ़_आदिवासी_बचाओ

Address

मत्स्य प्रदेश
Dausa

Telephone

+919999999999

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Johar Army । जोहार आर्मी posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Johar Army । जोहार आर्मी:

Share

Category