17/03/2026
गैस सिलेंडर की किल्लत से जनता त्रस्त
- Ashok Dangi Bagda
दतिया जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिले में घरेलू रसोई गैस की किल्लत और लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने एक अनूठे तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गैस एजेंसी के सामने सीतासागर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पुराने बयान पर तंज कसते हुए सीतासागर में पाइप डालकर गैस चूल्हा जलाने का सांकेतिक प्रयास किया।प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आम जनता को हो रही परेशानियों का मुद्दा उठाया कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि गैस की कमी और महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा
केन्द्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आज आम आदमी महंगाई से परेशान है रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं और दूसरी ओर गैस सिलेंडर की किल्लत से जनता त्रस्त है सरकार को तुरंत गैस की कीमतों में की गई वृद्धि वापस लेना चाहिए और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि जिससे जनता को राहत मिल सके।
विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा, जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला,रिंकू यादव,वासुदेव कमरिया, रामकुमार मोंगिया,हंसमुखी राजपूत,डॉ राकेश खरे,रामदास उत्साही, दिनेश यादव,आशीष तिवारी,अमरीश वाल्मीक,सद्दाम खान,स्वदेश अहिरवार,राघवेंद्र जादौन,अमित पाठक,हरिमोहन जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव,जाकिर मंसूरी आदि उपस्थित रहे!
Indian National Congress - Madhya Pradesh
Indian National Congress
Rahul Gandhi
K.C. Venugopal
Mallikarjun Kharge
Jitu Patwari
Umang Singhar
Harish Chaudhary
Sanjna Jatav