Gopal Choudhary

Gopal Choudhary My Life My Way......

आदरणीय श्री मुकुंद चौधरी जी के पूज्य पिताजी के निधन उपरांत आज गोविंदपुर स्थित उनके पैतृक आवास पहुँचकर दिवंगत आत्मा को श्...
11/05/2026

आदरणीय श्री मुकुंद चौधरी जी के पूज्य पिताजी के निधन उपरांत आज गोविंदपुर स्थित उनके पैतृक आवास पहुँचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किया तथा शोक संतप्त परिवारजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
ईश्वर शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति 🙏

एल०एन०जे कॉलेज, झंझारपुर में संगठन की नई कॉलेज कार्यकारिणी के गठन के अवसर पर कार्यकर्ता मिलन समारोह संग स्नेहभोज  में सा...
12/04/2026

एल०एन०जे कॉलेज, झंझारपुर में संगठन की नई कॉलेज कार्यकारिणी के गठन के अवसर पर कार्यकर्ता मिलन समारोह संग स्नेहभोज में साथियों का प्यार व सम्मान पाकर अभिभूत हूँ।

अपने संबोधन में कॉलेज की चुनौतियों, भविष्य की संभावनाओं एवं यूजीसी बिल के वास्तविक उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए विशेष रूप से संगठन में महिला साथियों की भूमिका पर बल दिया।

सभी नवनियुक्त साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।।
📍LNJ कॉलेज - झंझारपुर

आज मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा दरभंगा नगर निगम वार्ड संख्या 22 में विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक किया गया सभी के सर...
08/03/2026

आज मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा दरभंगा नगर निगम वार्ड संख्या 22 में विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक किया गया सभी के सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया की विभिन्न मांग को लेकर 16 मार्च को नगर निगम में आंदोलन किया जाएगा✊

मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा आज कुंवर सिंह महाविद्यालय में छात्रों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित छात्रो...
07/03/2026

मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा आज कुंवर सिंह महाविद्यालय में छात्रों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित छात्रों की सर्वसम्मति से महाविद्यालय टीम का गठन किया गया जिसमें चिरंजीव यादव को अध्यक्ष, यशमीत कुमार को उपाध्यक्ष, गोविंद कुमार को उपाध्यक्ष, विकाश कुमार को संगठन मंत्री, विवेक कुमार को कोषाध्यक्ष एवं मुकुंद कुमार को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई वहीं महिला टीम में रुचि सिंह को अध्यक्ष, निशा कुमारी को उपाध्यक्ष, सिमरन को उपाध्यक्ष तथा एरम नसीम को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया सभी नव निर्वाचित साथियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ✊😊

दिल्ली में आयोजित विद्यापति समारोह में पुस्तक विमोचन आ सांस्कृतिक संध्या , होली मिलन में उपस्थित भेनौ।
01/03/2026

दिल्ली में आयोजित विद्यापति समारोह में पुस्तक विमोचन आ सांस्कृतिक संध्या , होली मिलन में उपस्थित भेनौ।

मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा LNJ कॉलेज झंझारपुर में महाविद्यालय ग्राउंड में माटी गिराने एवं ग्राउंड को समतल करने की ...
28/02/2026

मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा LNJ कॉलेज झंझारपुर में महाविद्यालय ग्राउंड में माटी गिराने एवं ग्राउंड को समतल करने की मांग को लेकर शुरू किया गया अनिश्चितकालीन धरना आखिरकार सफल रहा छात्रों के लगातार संघर्ष और एकजुटता के बाद कॉलेज प्रशासन ने ग्राउंड में माटी गिरा दी है। साथ ही प्रशासन ने 1 सप्ताह का समय लिया है, जिसमें कॉलेज ग्राउंड को पूरी तरह समतल कर NCC के छात्रों के लिए दौड़ एवं फिजिकल प्रैक्टिस का मैदान तैयार किया जाएगा इसके साथ ही क्रिकेट पिच बनवाने का भी आश्वासन दिया गया है, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिल सके यह जीत छात्र एकता और संगठित संघर्ष की ताकत को दर्शाती है✊

दरभंगा शहर के अन्दर छात्र कश्यप और उसकी माँ के साथ जो हुआ उसने इंसानियत को झकझोर कर दिया है मिथिला स्टूडेंट यूनियन इस लड...
27/01/2026

दरभंगा शहर के अन्दर छात्र कश्यप और उसकी माँ के साथ जो हुआ उसने इंसानियत को झकझोर कर दिया है मिथिला स्टूडेंट यूनियन इस लड़ाई को अपना फ़र्ज़ मानकर आज से दरभंगा में जिला अध्यक्ष नीरज क्रांतिकारी जी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ चुके है यह भूख हड़ताल पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक जारी रहेगा यह किसी एक परिवार का दर्द नही यह हम सबकी संवेदना सम्मान और भविष्य का सवाल है✊

09/01/2026

स्कूल बंद....

*दरभंगा जिले में दिनांक 11 तक ठंड को देखते हुए कक्षा 08 तक की शैक्षणिक गतिविधियाँ स्थगित*

मिथिला के तकदीर में यही है.....
17/12/2025

मिथिला के तकदीर में यही है.....

मिथिला विश्वविद्यालय में 11 सूत्री मांग को लेकर 17 नवम्बर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल ✊
16/11/2025

मिथिला विश्वविद्यालय में 11 सूत्री मांग को लेकर 17 नवम्बर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल ✊

Address

Darbhanga

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gopal Choudhary posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Gopal Choudhary:

Share

Category