08/02/2024
छात्र प्रकोष्ठ जनसत्ता दल लोकतांत्रिक प्रतापगढ़ के जिलाध्यक्ष प्रवीण चतुर्वेदी एडवोकेट ने आपात बैठक बुलाकर किया प्रदेश अध्यक्ष माननीय विनोद सरोज जी व जिलाध्यक्ष रामअचल वर्मा जी के संस्तुति पर कमेटी का विस्तार।
नवनियुक्त पदाधिकारीओं को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक छात्र प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रवीण चतुर्वेदी एडवोकेट ने मनोनयन पत्र देकर बधाई व शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने आदरणीय राजा भइया जी व पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महासचिव संतोष द्विवेदी जी, जिला सचिव गम्मज तिवारी जी अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रीगन श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।