Chhindwara Police

Chhindwara Police This Page Is Not Official Page Of Chhindwara Police. But This Page Updates All The News Related To C

आज नवागत पुलिस अधीक्षक श्री अजय पाण्डेय (भा.पु.से) द्वारा पुलिस अधीक्षक जिला छिंदवाड़ा का पदभार ग्रहण किया गया।
20/11/2024

आज नवागत पुलिस अधीक्षक श्री अजय पाण्डेय (भा.पु.से) द्वारा पुलिस अधीक्षक जिला छिंदवाड़ा का पदभार ग्रहण किया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनीष खत्री जी के आदेश पर समस्त थाना के महिला अधिकारी कर्मचारी गरबा दुर्गा पंडाल एवं महिलाओं की ...
04/10/2024

पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनीष खत्री जी के आदेश पर समस्त थाना के महिला अधिकारी कर्मचारी गरबा दुर्गा पंडाल एवं महिलाओं की सुरक्षा के लिए पेट्रोलिंग करेंगे ! इसी के पालन में आज पुलिस लाइन से महिला आरक्षक स्कूटी के साथ पेट्रोलिंग हेतु रवाना की गई ! उपरोक्त स्कूटी पेट्रोलिंग महिला आरक्षक देर रात्रि गरबा से लौटने वाली महिलाओं बच्चियों की सुरक्षा हेतु तैनात की गई है ! और यह दुर्गा पंडाल में भी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे !

*पुलिस सब-इंस्पेक्टर स्व: श्री टीडी धार्वे जी का असमय देवलोक गमन होना निःसंदेह पुलिस विभाग के लिए बहुत दुःखद है विभाग को...
18/09/2024

*पुलिस सब-इंस्पेक्टर स्व: श्री टीडी धार्वे जी का असमय देवलोक गमन होना निःसंदेह पुलिस विभाग के लिए बहुत दुःखद है विभाग को उनके जाने से गहन क्षति पहुंची है कोतवाली,देहात और कुण्डी पूरा थाने में रहते हुए उन्होंने कई गंभीर अपराधों को सुलझाया है दुःख की इस घड़ी में हम सब छिन्दवाड़ा वासी पुलिस विभाग और धार्वे साहब के परिजनों के साथ है भगवान धार्वे साहब की पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान दे-ॐ शांति..🙏😢*

22/01/2024

एएसपी छिंदवाड़ा श्री अवधेश प्रताप सिंह द्वारा भजन कीर्तन किया गया।।
हनुमान मंदिर पुलिस लाइन छिंदवाड़ा

ब्रैकिंग न्यूज तामिया छिन्दवाड़ापरासिया के न्यूटन पेट्रोल पंप से बोलेरो कैपर में डीजल भरा कर भागा   माहुलझिर थाने के सामन...
18/01/2024

ब्रैकिंग न्यूज
तामिया छिन्दवाड़ा

परासिया के न्यूटन पेट्रोल पंप से बोलेरो कैपर में डीजल भरा कर भागा
माहुलझिर थाने के सामने A.S.I शर्मा के ऊपर चढ़ाई गाड़ी A.s.i.गंभीर रूप से घायल तामिया हॉस्पिटल से छिंदवाड़ा के लिए रेफर किया गया
माहुलझिर थाने का मामला..

बुरी तरह से जख्मी हुए ASI शर्मा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कथित वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है वही मामले की जांच जारी है।

नशे की हालत में था कार सवार

पुलिस की माने तो आरोपी कार चालक नशे की हालत में था, उसने काफी तेज गति से चलते हुए पुलिसकर्मी को इस कदर टक्कर मारी की नाक और सर में गंभीर चोट आएगी जिससे उनकी मौत हो गई। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

कार्यवाहक पद पदोन्नत हुए छिंदवाड़ा जिले के सूबेदार एवं उप निरीक्षकों के लिए पुलिस लाइन में आयोजित हुई स्टार सेरेमनी02 सू...
31/12/2023

कार्यवाहक पद पदोन्नत हुए छिंदवाड़ा जिले के सूबेदार एवं उप निरीक्षकों के लिए पुलिस लाइन में आयोजित हुई स्टार सेरेमनी

02 सूबेदार तथा 03 उप निरीक्षक को डीआईजी सचिन अतुलकर एवं एसपी विनायक वर्मा ने लगाए स्टार

मध्य ख़बर,छिंदवाड़ा :-आज पुलिस लाइन में डीआईजी सचिन अतुलकर के वार्षिक निरीक्षण के अवसर पर पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश से पदोन्नत हुए सूबेदार एवं उप निरीक्षकों के लिये स्टार सेरेमनी का आयोजन किया गया। स्टार सेरेमनी में डीआईजी छिंदवाड़ा रेंज सचिन अतुलकर एवं पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा विनायक वर्मा ने छिंदवाड़ा जिले में पदस्थ 02 सूबेदार एवं 03 उप निरीक्षकों को निरीक्षक के स्टार लगाये गये। इस अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, एसडीओपी परासिया जाट एसडीओपी चौरई सौरव तिवारी ,एसडीओपी जुन्नारदेव के के अवस्थी एवं डीएसपी यातायात रामेश्वर प्रसाद चौबे , रक्षित निरीक्षक आशीष तिवारी सहित पुलिस के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

स्टार सेरेमनी में सूबेदार राकेश तिवारी, हेमलता झरबडे,को स्टार लगाकर रक्षित निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया। इसके साथ ही उप निरीक्षक प्रीति मिश्रा, मीनाक्षी पंद्राम,माधुरी मर्सकोले को निरीक्षक के पद के स्टार लगाए गए । डीआईजी श्री अतुलकर एसपी ,श्री वर्मा ने सभी अधिकारियों को पदोन्नति की बधाई देते हुए नवीन पदस्थापना के लिये शुभकामनाएं दी।

सचिन अतुलकर होंगे छिन्दवाड़ा के नए डी आई जी ।।
25/03/2023

सचिन अतुलकर होंगे छिन्दवाड़ा के नए डी आई जी ।।

चोरई थाना प्रभारी शशी विश्वकर्मा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।।
25/02/2023

चोरई थाना प्रभारी शशी विश्वकर्मा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।।

दुखद निधन..छिंदवाड़ा- कोतवाली सहित जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ रहे पुलिस निरीक्षक श्री भूपेंद्र गुलबाके (टी.आई) छिंद...
13/11/2022

दुखद निधन..

छिंदवाड़ा- कोतवाली सहित जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ रहे पुलिस निरीक्षक श्री भूपेंद्र गुलबाके (टी.आई) छिंदवाड़ा का आज प्रातः काल दुखद निधन हुआ, अंतिम संस्कार रविवार दोपहर बैतूल में हमलापुर स्थित मोक्षधाम में किया जाएगा।

छिंदवाड़ा- जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा पहुंचे छिंदवाड़ा, ग्रहण किया पदभार।छिंदवाड़ा- जिले के नए प्रभारी पु...
03/11/2022

छिंदवाड़ा- जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा पहुंचे छिंदवाड़ा, ग्रहण किया पदभार।

छिंदवाड़ा- जिले के नए प्रभारी पुलिस अधीक्षक (SP) होंगे विनायक वर्मा, विगत दिनों जबलपुर में पदस्थ रेल एसपी विनायक वर्मा को छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था, गुरुवार को श्री वर्मा ने छिंदवाड़ा पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया, ज्ञात हो कि जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल एक माह की विशेष ट्रेनिंग पर हैदराबाद रवाना हुए हैं।

महिला थाना प्रभारी एवं निर्भया मोबाइल टीम ने जन चेतना शिविर मानव तस्करी के संबंध में बालिकाओं को महिला अपराधों से  कराया...
28/09/2022

महिला थाना प्रभारी एवं निर्भया मोबाइल टीम ने जन चेतना शिविर मानव तस्करी के संबंध में बालिकाओं को महिला अपराधों से कराया अवगत।।

छिन्दवाड़ा-

छिन्दवाड़ा में आज महिला थाना प्रभारी प्रीति मिश्रा एवं निर्भया मोबाइल टीम ने जन चेतना शिविर के अंतर्गत आज महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल में जा कर बालिकाओं को मानव तस्करी के संबंध एवं महिला अपराधों से अवगत कराया।।

इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी प्रीति मिश्रा ,,महिला थाना स्टाफ एवं निर्भया मोबाइल स्टाफ के साथ महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल के प्राचार्य ,, शिक्षक एवं स्कूल की बालिकाएं मौजूद रही।।

छिन्दवाड़ा गणेश विसर्जन अपडेट।।*छिन्दवाड़ा में गणेश विसर्जन का कायक्रम लगभग सम्पन्न।।जिला प्रशासन,,छिन्दवाड़ा पुलिस एवं नगर...
11/09/2022

छिन्दवाड़ा गणेश विसर्जन अपडेट।।*

छिन्दवाड़ा में गणेश विसर्जन का कायक्रम लगभग सम्पन्न।।

जिला प्रशासन,,छिन्दवाड़ा पुलिस एवं नगर निगम ने निभाई गणेश विसर्जन के कायक्रम में मुख्य भूमिका।।

छिन्दवाड़ा-

छिन्दवाड़ा में बीते दिन गणेश विसर्जन का कायक्रम हर्ष और उल्लास के साथ शांति से सम्पन्न हुआ।।

गणेश विसर्जन के कायक्रम को देखने हज़ारो भक्त छोटा तालाब पहुँचे।।

नगर निगम द्वारा क्रैन के इस्तेमाल कर गणेश विसर्जन किया गया।।

चप्पे चप्पे पर थी छिन्दवाड़ा पुलिस की नज़र-

छिन्दवाड़ा पुलिस द्वारा गणेश विसर्जन के कायक्रम को शांति प्रिय ढंग से सम्पन्न कराने में विशेष सहयोग मिला।।

भारी बारिश में भी पुलिस रही शहर के चप्पे चप्पे पर मौजूद,,छोटा तालाब में कोई अप्रिय घटना ने हो जिस देखते हुए छिन्दवाड़ा पुलिस मुस्तेदी से सभी पर नज़र रखी हुई थी।।

हम मेरा छिन्दवाड़ा ग्रुप जिला प्रशासन,,छिन्दवाड़ा पुलिस एवं नगर निगम को हृदय से धन्यवाद देते है कि जिसने कारण यह कायक्रम इतना सफतला पूर्वक सम्पन्न हुआ।।

Address

Chhindwara
480001

Opening Hours

Tuesday 9am - 12am
Wednesday 9am - 12am
Thursday 9am - 12am
Friday 9am - 12am
Saturday 9am - 12am
Sunday 9am - 12am

Telephone

+919926555566

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chhindwara Police posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share