20/08/2026
#इंजीनियरिंग की चमक फीकी,डिग्री का बढ़ता संकट!
✍️एक समय था जब बीटेक को बेहतर भविष्य की गारंटी माना जाता था। आज वही इंजीनियरिंग की डिग्री बेरोजगारी के सवाल से घिरती जा रही है। देश में इंजीनियरिंग कॉलेजों की भरमार हुई,लाखों युवाओं ने बीटेक किया,लेकिन रोजगार बाजार उस रफ्तार से नहीं बढ़ा। नतीजा सामने है- सीटें खाली हैं और अब कॉलेज बंद होने लगे हैं। तमिलनाडु के 23 इंजीनियरिंग कॉलेजों में एक भी दाखिला नहीं होना और छह वर्षों में देश के 93 कॉलेजों का बंद होना इसी बदलती तस्वीर का संकेत है। सबसे गंभीर सवाल प्लेसमेंट को लेकर है। कई संस्थानों ने बेहतर पैकेज और शानदार प्लेसमेंट के सपने दिखाकर दाखिले तो लिए,लेकिन बड़ी संख्या में छात्रों को उम्मीद के मुताबिक नौकरी नहीं मिली। अंततः डिग्री हाथ में लेकर बड़ी संख्या में युवा फिर नौकरी की तलाश में बाजार की ठोकरें खाने लगे। आज कंप्यूटर साइंस,एआई,डेटा और साइबर सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में अवसर हैं,लेकिन सिर्फ बीटेक की डिग्री अब पर्याप्त नहीं है। इंजीनियरिंग का संकट दरअसल डिग्री का नहीं,डिग्री और रोजगार के बीच बढ़ती दूरी का संकट है।
#बीटेक