05/06/2026
जिला कांग्रेस कमेटी चरखी दादरी द्वारा विधानसभा बाढ़ड़ा क्षेत्र में BLA 2 की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर BLA 2 से विस्तृत चर्चा की गई व प्रशिक्षण शिविर लगाया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं SIR चरखी दादरी प्रभारी श्री एम.एल. रंगा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील धानक ने की। इस अवसर पर पूर्व विधायक सोमवीर सिंह जी,AICC ट्रेनर अरुण सर्राफ ने भी बूथ एंजेंटो को संबोधित किया।
बैठक के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं को SIR अभियान की प्रक्रिया, मतदाता सूची के पुनरीक्षण तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में अनेक स्थानों पर योग्य मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की शिकायतें सामने आई हैं। ऐसे में कांग्रेस BLA की जिम्मेदारी है कि वे प्रत्येक बूथ पर सतर्क रहकर पात्र मतदाताओं के नाम सूची में सुनिश्चित करवाएं तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता के विरुद्ध आवाज उठाएं।
बैठक में जिला कांग्रेस महासचिव एडवोकेट आनंद विजारणिया, AICC ट्रेनर,जिला सचिव संदीप फोगाट, जिला कोषाध्यक्ष सुनील दुरेजा, जिला सचिव वीरेंद्र जिला महासचिव जगबीर बेरला,जिला महासचिव रोहतास खटीक,जिला सचिव रोहतास रोहिला,सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं बूथ एजेंट उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कांग्रेस बूथ एजेंट घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करेंगे तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए SIR अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
Indian National Congress - Haryana
Rao Narender Singh Indian National Congress s AICC Communications Rahul Gandhi Jitendra Baghel