25/04/2026
आज दिनांक 25 अप्रैल 2026, शनिवार को चरखी दादरी स्थित अपने निवास पर क्षेत्र की सम्मानित जनता से मिलकर उनकी समस्याएँ, सुझाव एवं विचार जानने का अवसर मिला। जनसेवा ही मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य है, और मेरा प्रयास रहता है कि हर समस्या का समाधान समयबद्ध तरीके से हो।
इसी दौरान चरखी दादरी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न गौशाला समितियों के प्रतिनिधि भी मेरे निवास पर पधारे। हरियाणा सरकार के हरियाणा गौ सेवा आयोग द्वारा गौशालाओं को प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता के अंतर्गत आज कुल ₹36,17,440 की अनुदान राशि के चेक संबंधित समितियों को वितरित किए गए।
अनुदान प्राप्त करने वाली गौशालाएँ इस प्रकार हैं—
• आदर्श नंदीशाला, गांव अटेला कलां — ₹6,15,940
• बाबा जमनागिरी गौ सेवा समिति, गांव छपार — ₹3,88,700
• श्री गोपाल गौशाला, गांव रामपुरा — ₹2,10,220
• श्री कृष्ण गौशाला, नई अनाज मंडी, चरखी दादरी — ₹13,54,700
• श्री कृष्ण सेवा दल, चरखी दादरी — ₹10,47,880
यह अनुदान सीधे गौशालाओं को दिया जाता है, ताकि गौ संरक्षण एवं कल्याण हेतु आवश्यक व्यवस्थाएँ—जैसे चारा, शेड निर्माण, चिकित्सा सुविधाएँ एवं संचालन—और सुदृढ़ हो सकें।
आपका विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।
आपका सहयोगी, आपका सेवक
— सुनील सतपाल सांगवान
विधायक, चरखी दादरी विधानसभा