03/06/2026
अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबुलाल करवा ने मंगलवार को अधिकारियों और पेट्रोल पंप एसोसिएशन की बैठक में हाई स्पीड डीजल (एचएसडी) एवं मोटर स्पिरिट (पेट्रोल) की असामान्य बिक्री, अवैध भंडारण तथा अनधिकृत अंतर्राज्यीय ढुलाई पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि डोर स्टेप डिलीवरी केवन वैध तरीके से ही की जा सकती है। ऐसे में अवैध रूप से डिलीवरी करने वालों पर विशेष फोकस रहेगा।