झामुमो युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष Ankit kumar tiwary

  • Home
  • India
  • Chandwa
  • झामुमो युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष Ankit kumar tiwary

झामुमो युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष Ankit kumar tiwary > युवा आवाज़ झारखंड की ✊
झारखंड मुक्ति मोर्चा (युवा मोर्चा)
जनता की सेवा, जनहित की लड़ाई 🇮🇳

खनिज हमारा, अधिकार हमारा!झारखंड के खनिज पर अगर केंद्र की नीतियों से राज्य के अधिकार और राजस्व पर असर पड़ा, तो इसका सीधा ...
19/08/2026

खनिज हमारा, अधिकार हमारा!

झारखंड के खनिज पर अगर केंद्र की नीतियों से राज्य के अधिकार और राजस्व पर असर पड़ा, तो इसका सीधा असर मंईयां सम्मान योजना समेत गरीबों और जरूरतमंदों की जनकल्याणकारी योजनाओं पर पड़ सकता है।

👉 खनिज से मिलने वाला पैसा झारखंड की जनता के काम आता है।
👉 हमारे हक और अधिकार से समझौता मंजूर नहीं!

झारखंड का खनिज — झारखंड के लोगों का अधिकार।
मंईयां सम्मान हमारा हक, इसे कमजोर नहीं होने देंगे!



#झारखंड #मंईयां_सम्मान #अधिकार

⚠️ झारखंड के हक पर बड़ा सवाल!चंदवा के भाइयों-बहनों,MMDR Amendment Bill 2026 संसद से पास हो चुका है। इसमें झारखंड जैसे खन...
18/08/2026

⚠️ झारखंड के हक पर बड़ा सवाल!

चंदवा के भाइयों-बहनों,
MMDR Amendment Bill 2026 संसद से पास हो चुका है। इसमें झारखंड जैसे खनिज-rich राज्यों की खनिज पर टैक्स/सेस लगाने की शक्ति को केंद्र के नियंत्रण में लाने का प्रावधान है।

👉 खनिज से राज्य की आमदनी कम हुई तो राज्य की अपनी योजनाओं के लिए वित्तीय ताकत भी कमजोर होगी।

इसका असर आगे चलकर—

मंईयां सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन, 200 यूनिट बिजली राहत, अबुआ आवास, CM Excellence School, स्वास्थ्य, सड़क-पानी और गरीबों की दूसरी योजनाओं पर पड़ने वाली राज्य की वित्तीय क्षमता पर हो सकता है।

सवाल साफ है—
झारखंड की जमीन से खनिज निकले, नुकसान झारखंड सहे, तो खनिज से मिलने वाले राजस्व पर पहला अधिकार भी झारखंड का होना चाहिए।

❗ झारखंड का हक दिल्ली से तय नहीं होना चाहिए।

✊ जल-जंगल-जमीन और खनिज पर झारखंड का अधिकार।

#झारखंड_का_हक #चंदवा #लातेहार

चंदवा सड़क हादसा बेहद दुखद और चिंताजनक है।कंटेनर और ऑटो की टक्कर में 6 लोगों की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया ...
15/08/2026

चंदवा सड़क हादसा बेहद दुखद और चिंताजनक है।

कंटेनर और ऑटो की टक्कर में 6 लोगों की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। इस मार्ग पर बड़े वाहनों का परिचालन बंद कराने को लेकर मैं पूर्व में भी अपने लेटर पैड के माध्यम से लातेहार DC एवं SP को पत्र देकर आग्रह कर चुका हूँ।

आज घटनास्थल पर माननीय वित्त मंत्री महोदय से भी इस विषय में ठोस कदम उठाने का आग्रह किया है। यह मार्ग NH नहीं है, बड़े वाहन केवल लगभग 20 किलोमीटर की दूरी बचाने के लिए इस शॉर्टकट का इस्तेमाल करते हैं, जिससे लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

मेरा आग्रह है कि लातेहार एवं लोहरदगा के DC-SP से बात कर इस मार्ग पर बड़े वाहनों के परिचालन को तत्काल बंद/नियंत्रित कराया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

जनहित में लिया गया एक ठोस निर्णय कई जिंदगियां बचा सकता है। 🙏

— अंकित तिवारी
जिला उपाध्यक्ष, JMM युवा मोर्चा
#चंदवा_सड़क_हादसा #सड़क_सुरक्षा #वित्तमंत्री #जनहित #जनसुरक्षा #बड़े_वाहनों_पर_रोक #सड़क_दुर्घटना

इसे कहते है किसी का आंदोलन हाईजैक कर लेना
11/08/2026

इसे कहते है किसी का आंदोलन हाईजैक कर लेना



10/08/2026

🎂🌸 झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🌸🎂

#जनमदिनकीहार्दिकशुभकामनाएं #हेमंतसोरेन #झारखंड

बधाई हो प्रशांत किशोर जी......भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के विधानसभा क्षेत्र बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव जितने पर...
03/08/2026

बधाई हो प्रशांत किशोर जी......
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के विधानसभा क्षेत्र बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव जितने पर जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह केवल भाजपा की हार नहीं बल्कि पूरे भाजपा नेतृत्व की हार है।

24/07/2026

लातेहार में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर NEET परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं और छात्रों के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।

युवा शक्ति की आवाज़ है कि देश के विद्यार्थियों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था मिले तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हो।

छात्रों के भविष्य से समझौता नहीं चलेगा।

10/07/2026

हर हर महादेव

02/07/2026

हर कदम माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आपके साथ जय झारखंड जय जोहार

Address

Chandwa Latehar
Chandwa
829203

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when झामुमो युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष Ankit kumar tiwary posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category