यादव लोक कल्याण सभा, चण्डीगढ़

  • Home
  • India
  • Chandigarh
  • यादव लोक कल्याण सभा, चण्डीगढ़

यादव लोक कल्याण सभा, चण्डीगढ़ यादव लोक कल्याण सभा, चण्डीगढ़ ,(रजि)
पूर्व भारतीय यादव समाज,चण्डीगढ़
(1)

01/06/2026

संगठन में बल है।

#यादव #यादों #अहीर

खुशबू यादव बनीं IPS ग्राम नूरगंज जिला मैनपुरी से शादी होने के बाद मिली पोस्टिंग जिला मथुरा में काफी संघर्ष मेहनत करने के...
31/05/2026

खुशबू यादव बनीं IPS ग्राम नूरगंज जिला मैनपुरी से शादी होने के बाद मिली पोस्टिंग जिला मथुरा में काफी संघर्ष मेहनत करने के उपरांत आईपीएस बन में ऐसी बहन बेटियों पर गर्व करता है बहुत बहुत देर सारी शुभकामनाएं आशा करते हैं आप इस पेन को जरूर बधाई दें जो शादी होने के बाद काफी जिम्मेदारी मिलने के बाद इस पद को प्राप्त किया गुड मॉर्निंग सभी को राधे-राधे

रेवाड़ी की बेटी शिवानी यादव भारतीय नौसेना में बनीं सब-लेफ्टिनेंट, 29 जून से शुरू होगी ट्रेनिंगरेवाड़ी। जिले के गांव लुखी...
31/05/2026

रेवाड़ी की बेटी शिवानी यादव भारतीय नौसेना में बनीं सब-लेफ्टिनेंट, 29 जून से शुरू होगी ट्रेनिंग
रेवाड़ी। जिले के गांव लुखी की होनहार बेटी शिवानी यादव ने भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट (शिक्षा अधिकारी) के पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं गांव और आसपास के क्षेत्र में गर्व की भावना है।
शिवानी यादव के पिता जितेंद्र यादव केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 83वीं बटालियन आरएएफ में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं। पिता की देशसेवा से प्रेरणा लेकर अब शिवानी भी भारतीय नौसेना की शिक्षा शाखा में अधिकारी के रूप में देश की सेवा करेंगी।
शिक्षा में हमेशा रहीं अव्वल
शिवानी शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा कनीना से पूरी की। इसके बाद आरपीएस कॉलेज से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी हमीरपुर से एमएससी (फिजिक्स) की पढ़ाई पूरी की।
उनकी मेहनत और प्रतिभा का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वे नेवल सेक्शन बोर्ड से दो बार रिकमेंड हो चुकी हैं।
शिक्षा शाखा में अधिकारी के रूप में हुआ चयन
शिवानी का चयन भारतीय नेवी की शिक्षा शाखा (एजुकेशन ब्रांच) में सब-लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है। इस पद पर वे नौसेना के अधिकारियों और जवानों के प्रशिक्षण एवं शैक्षणिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
29 जून से एझिमाला में शुरू होगी ट्रेनिंग
शिवानी की 11 महीने की कठिन सैन्य एवं पेशेवर ट्रेनिंग 29 जून से इंडियन नेवल एकेडमी में शुरू होगी। इस प्रतिष्ठित अकादमी में देशभर से चयनित युवा अधिकारी प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।
परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर
शिवानी की सफलता पर परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। लोगों का कहना है कि शिवानी ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से यह साबित कर दिया कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर सकती हैं।
शिवानी यादव की यह उपलब्धि रेवाड़ी जिले की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

गाजियाबाद के फिल्म निर्माता निर्देशक रवि यादव की सुपुत्री विदुषी यादव ने इंडिया विमेन ऑफ डिग्निटी का खिताब जीता।
31/05/2026

गाजियाबाद के फिल्म निर्माता निर्देशक रवि यादव की सुपुत्री विदुषी यादव ने इंडिया विमेन ऑफ डिग्निटी का खिताब जीता।

पर्वतारोही नरेंद्र सिंह यादव अमेरिका की सबसे ऊंची ज्वालामुखी चोटी पर लहराएगा भारत का तिरंगाअहीरवाल कोसली के नेहरूगढ़ गां...
31/05/2026

पर्वतारोही नरेंद्र सिंह यादव अमेरिका की सबसे ऊंची ज्वालामुखी चोटी पर लहराएगा भारत का तिरंगा

अहीरवाल कोसली के नेहरूगढ़ गांव निवासी युवा पर्वतारोही नरेंद्र सिंह यादव उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची ज्वालामुखी चोटी माउंट पिको डी ओरिजाबा (5,636 मीटर) पर अंतरराष्ट्रीय अभियान का नेतृत्व करेंगे।

सातों महाद्वीपों की सर्वोच्च चोटियों पर सफल आरोहण कर चुके नरेंद्र सिंह यादव अब अपने Volcanic Summits Project के तहत विश्व के प्रमुख ज्वालामुखी पर्वतों पर तिरंगा फहराने निकले हैं।

भारत से मेक्सिको के लिए रवाना हो चुके नरेंद्र सिंह यादव का यह अभियान केवल एक पर्वतारोहण अभियान नहीं, बल्कि भारतीय साहस, संकल्प और जुनून का वैश्विक प्रदर्शन है।

पूरे देश और समाज को आप पर गर्व है।
आपकी सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

31/05/2026

अहीर ,भारत का एक प्रमुख समुदाय
उपनाम - यादव
Ahir or Aheer caste of India.
Surname- Yadav

31/05/2026

अपना गांव शहर में।

Congratulations
31/05/2026

Congratulations

अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के लिए चौबेपुर के संतोष कुमार यादव भारतीय बालिका टीम के मैनेजर नियुक्तवाराणसी के य...
31/05/2026

अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के लिए चौबेपुर के संतोष कुमार यादव भारतीय बालिका टीम के मैनेजर नियुक्त

वाराणसी के युवा कुश्ती प्रशिक्षक संतोष कुमार यादव को अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय बालिका कुश्ती टीम का मैनेजर एवं कोच नियुक्त किया गया। उनके चयन की सूचना मिलते ही खेल प्रेमियों, पहलवानों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। भारतीय कुश्ती संघ ने आगामी एशियाई प्रतियोगिता के लिए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। गुरुवार को भारतीय दल वियतनाम के लिए रवाना हो गया, जहां 31 मई तक विभिन्न देशों के पहलवानों के बीच मुकाबले होंगे। संतोष कुमार यादव चौबेपुर क्षेत्र के अजांव गांव निवासी। साधारण परिवार से निकलकर उन्होंने कुश्ती के क्षेत्र में अलग पहचान बनाई। कुश्ती के दम पर ही भारतीय सेना में नौकरी प्राप्त की थी। अब राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह नई जिम्मेदारी खेल जीवन की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही।

खेल जगत के अनुसार, उनके अनुभव, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण को देखते हुए भारतीय कुश्ती संघ ने यह दायित्व सौंपा। नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह बबलू एवं पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने शुभकामनाएं दीं। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद करण भूषण शरण सिंह, महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय, वाराणसी कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष राजीव सिंह रानू और महासचिव राजकुमार मिश्रा सहित अमरदेव यादव, लालजी पहलवान, मनोहर पहलवान, राम सेवक यादव मास्टर साहब, क्षमा पहलवान और गोरख नाथ यादव ने उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। गांव में लोगों ने मिठाइयां बांटकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सुप्रसिद्ध शेफ नरेंद्र यादव को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया।        #होटल
31/05/2026

सुप्रसिद्ध शेफ नरेंद्र यादव को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया।

#होटल

Address

#229 Gali No 2, Burail, Sec 45
Chandigarh
1600047

Telephone

9988338752

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when यादव लोक कल्याण सभा, चण्डीगढ़ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to यादव लोक कल्याण सभा, चण्डीगढ़:

Share

Category