04/06/2026
*’वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान 2026’*
पाली, 04 जून। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा संचालित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 चलाया जा रहा है
गुरूवार 4 जून को मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान-2.1 एवं 2.2 अंतर्गत पूर्ण कार्यों का अवलोकन/लोकार्पण, मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान-2.2 एवं 2.3 अंतर्गत नवीन कार्यों की स्वीकृति/प्रारम्भ करना, औरण/चारागाहों का चिन्हीकरण, पौधारोपण कार्यों /घास बुआई कार्यों की अग्रिम तैयारी, बीज बैंको में गतिविधियों का क्रियान्वयन, हरियालो राजस्थान अंतर्गत पौधारोपण कार्यों की अग्रिम तैयारी, मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान-2.0 अंतर्गत चयनित ग्रामों की ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जल चौपाल (अभियान अंतर्गत निर्मित एवं नवीन प्रस्तावित जल संग्रहण एवं जल संरक्षण कार्यों पर चर्चा), सरकारी भवनों में स्थित आरटीडब्लयूएचएस की साफ-सफाई, आदि का आयोजन किया गया ।
इसी प्रकार शुक्रवार 05 जून को हरियालो राजस्थान हेतु पूर्व तैयारी जैसे गडढे खोदना, सीसीटी, एसजीटी कार्य प्रारम्भ, वन क्षेत्र में विद्यमान जल संग्रहण संरचनाओं की गाद निकालना, विभागीय योजना में निर्मित एवं पूर्ण जल संग्रहण संरचनाओं का अवलोकन/ लोकार्पण, तुलसी के पौधों का वितरण, मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान-2.1 एवं 2.2 अंतर्गत पूर्ण कार्यों का अवलोकन/ लोकार्पण, मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान-2.2 एवं 2.3 अंतर्गत नवीन कार्यों को स्वीकृत करना एवं प्रारम्भ करना, मनरेगा/वीबी जी राम जी योजना अंतर्गत कार्यों को प्रारम्भ करना, नर्सरियों का विशेष स्वच्छता कार्यक्रम। नर्सरियों का अवलोकन, नर्सरियों में पौधो की ग्रेडिंग, चयनित स्थानो पर ईको फ्रेण्डली आर्ट तैयार करना, जिले के नदी/नालों के अपशिष्ट पानी को परिष्कृत करने हेतु एस.टी.पी./सी.ई.टी.पी. सयंत्रों की आवश्यकता एवं उपलब्धता का आंकलन, जिले में स्थापित एस.टी.पी./सी.ई.टी.पी. से प्राप्त परिष्कृत जल का आंकलन एवं इसके उपयोग प्रस्ताव प्राप्त करना, नदियों, तालाबों एवं झीलों की सफाई हेतु जन-जागृति अभियान, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने हेतु जन-जागृति अभियान, प्लास्टिक का उपयोग कम करने हेतु शपथ कार्यक्रम, अभियान का जिला स्तर पर समापन समारोह का आयोजन, ”वंदे गंगा“ जल संरक्षण जन अभियान-2026 के क्रियान्वयन में सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करने वाले तथा जल संरक्षण एवं जन भागीदारी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले भामाशाहों/संस्थाओं/पंचायतों/नगरनिकायों/गैरसरकारीसंस्थाओं/जल-योद्धाओं/पथ-प्रदर्शकों/ जल उपयोगिता संगमों की पहचान कर ”जल गौरव सम्मान“ प्रदान करना, प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अभियान के दौरान सम्पादित कार्यक्रमों की जानकारी देना, सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जायेगा।
Bhajanlal Sharma Diya Kumari Dr. Prem Chand Bairwa CMO Rajasthan Government of Rajasthan DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan Chief Medical and Health Officer, Pali - Raj. DOIT&C Pali Police