Vir Vijay Singh Pathik Foundation

Vir Vijay Singh Pathik Foundation Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Vir Vijay Singh Pathik Foundation, Social service, Guthawali, Bulandshahr.

यह ग्रुप क्रांतिकारी वीर विजय सिंह पथिक जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके आदर्शों पर चलने हेतु प्रेरित करने के लिए है। इसके अलावा आप अपने विचार या कोई भी वीडियो इस ग्रुप में शेयर करते हैं,अथवा डालते हैं, उसकी जिम्मेदारी आपकी स्वयं की होगी ।

24/06/2026

हम आपके साथ हैं

24/06/2026
24/06/2026

अध्यक्ष जी,
पथिक हर्बल वाटिका, बुलंदशहर की भूमि पर लोक निर्माण विभाग द्वारा कब्जा लेकर राजकीय निर्माण कार्य करा दिया गया है। यह स्थिति कहीं न कहीं संस्था के नेतृत्व की निष्क्रियता एवं समय रहते आवश्यक प्रयास न किए जाने का परिणाम है। यदि इस विषय पर समय रहते गंभीर पहल की गई होती तो संभवतः यह धरोहर सुरक्षित रह सकती थी।
दुर्भाग्यपूर्ण तथ्य यह भी है कि वीर विजय सिंह पथिक जी के विचारों एवं सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार में आपकी अपेक्षित रुचि कभी दिखाई नहीं दी। किसी महापुरुष के सिद्धांतों का प्रचार करने से पहले उन्हें स्वयं के आचरण में उतारना आवश्यक होता है। जब नेतृत्व स्वयं उन मूल्यों का पालन न करे तो दूसरों को उनका अनुसरण करने की सीख देना प्रभावी नहीं रह जाता।
यह भी देखने में आया है कि संघर्ष और जनहित के मुद्दों से अधिक व्यक्तिगत एवं स्थानीय राजनीतिक हितों को प्राथमिकता दी गई। गांव की राजनीति में लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से आपकी माताजी को चुनाव मैदान में उतारा गया, किंतु उसका परिणाम अपेक्षानुसार नहीं रहा और अनावश्यक रूप से प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा।
तीनों गांवों के अनेक लोगों की यह धारणा बन चुकी है कि आपका आचरण और कार्यशैली वीर विजय सिंह पथिक जी के आदर्शों के अनुरूप नहीं है। पथिक फाउंडेशन के संचालन में पारदर्शिता, जवाबदेही और लोकतांत्रिक परंपराओं की लगातार उपेक्षा की गई है, जिससे सदस्यों में असंतोष और अविश्वास बढ़ा है।
ऐसी परिस्थितियों में नैतिक उत्तरदायित्व स्वीकार करते हुए आपको पथिक फाउंडेशन के अध्यक्ष पद से तत्काल त्यागपत्र देने पर गंभीरतापूर्वक विचार करना चाहिए, ताकि संस्था का संचालन अधिक पारदर्शी, लोकतांत्रिक एवं उद्देश्यपरक ढंग से हो सके और वीर विजय सिंह पथिक जी के आदर्शों के अनुरूप आगे बढ़ सके।

1857 की प्रथम स्वतंत्रता क्रांति के नायक शहीद कोतवाल धन सिंह गुर्जर के सम्मान में पथिक परिवार गुठावली-अख्तियारपुर बुलन्द...
10/05/2026

1857 की प्रथम स्वतंत्रता क्रांति के नायक शहीद कोतवाल धन सिंह गुर्जर के सम्मान में पथिक परिवार गुठावली-अख्तियारपुर बुलन्दशहर द्वारा शीतल पेय वितरण का आयोजन जौली की मड़ैया 8 किमी बुलंदशहर-सैदपुर मार्ग पर किया गया।

मां भारती के अमर सपूत शहीद कोतवाल धन सिंह गुर्जर को शत-शत नमन।

— महेंद्र सिंह राठी, गुठावली, बुलंदशहर, उ.प्र.

20/04/2026
03/04/2026

Request to PM

Address

Guthawali
Bulandshahr

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vir Vijay Singh Pathik Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category