JMS / HMS Bokaro steel plant

JMS / HMS Bokaro steel plant Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from JMS / HMS Bokaro steel plant, Social service, Bokaro Steel City.

JMS (HMS) BOKARO STEEL PLANT
हिन्द मजदूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रदेश महामंत्री सह जनता मजदूर संघ के महामंत्री सह बोकारो इस्पात संयंत्र जनता मजदूर संघ के अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ गौतम भैया को हमारे प्रस्ताव को स्वीकार करने के लिए धन्यवाद एवं बधाई।

*जनता मजदूर संघ* के सभी साथियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है।*प्रबंधन द्वारा जारी नए *"तुगलकी फरमान"* (AC डिक्लेरेशन सं...
28/02/2026

*जनता मजदूर संघ* के सभी साथियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है।
*प्रबंधन द्वारा जारी नए *"तुगलकी फरमान"* (AC डिक्लेरेशन संबंधी नए नियम) के विरोध में एकजुट होने का समय आ गया है। इस निर्णय के खिलाफ अपना आक्रोश दर्ज कराने के लिए भारी संख्या में उपस्थिति अनिवार्य है।
*विरोध प्रदर्शन का विवरण:*
*दिनांक: 27 फरवरी 2026*
*समय: शाम 5:00 बजे*
*स्थान: नगर सेवा भवन* (Nagar Seva Bhawan)
सभी साथियों से आग्रह है कि इस तानाशाहीपूर्ण आदेश के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करने के लिए समय पर पहुँचें। संगठन की शक्ति ही हमारी जीत है।

*निवेदक*

*निवेदक*
** जनता मजदूर संघ**
केंद्रीय कमेटी

आज जनता मजदूर संघ संम्बध हिन्द मजदूर सभा ने 14 अगस्त दिन गुरुवार को पूर्व घोषित 20 अगस्त को अधिशासी निदेशक (वर्कस) कार्य...
14/08/2025

आज जनता मजदूर संघ संम्बध हिन्द मजदूर सभा ने 14 अगस्त दिन गुरुवार को पूर्व घोषित 20 अगस्त को अधिशासी निदेशक (वर्कस) कार्यालय चलो, हल्ला बोल कार्यक्रम के समर्थन में हॉट स्ट्रीप मिल में सभी मिल्स जोन विभाग के मजदूर साथियों के साथ मजदूर सभा किया गया और सभी साथियों का समर्थन और विचार लिया गया। सभा का संचालन करते हुए संयुक्त महामंत्री अरुण कुमार ने ज्वलंत 15 मुददो को जोरदार तरीके से उठाया और कहा की जन जागरण कार्यकम के तहत आज पांचवा पड़ाव के क्रम में हॉट स्ट्रीप मिल में संवाद किया जा रहा है लेकिन प्रबंधन कुंभकर्णी नींद में है और इसको हमलोग सभी लोग मिलकर 20 अगस्त को जगाने का काम करेंगे। महामंत्री प्रमोद कुमार देव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा आज के वर्तमान परिस्थित मे हम मजदूर साथी अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं इसलिए अपने अधिकार व सम्मान के लिए संगठित रहना होगा। अपने हक अधिकार के लिए प्रबंधन को कुंभकर्णी नींद से जगाना होगा। प्रबंधन के तुगलकी फरमान का मुंह तोड जवाब देना होगा और इस वित्त वर्ष जो हमने अपना खून पसीना बहा कर बोकारो स्टील प्लांट को अप्रत्याशित लाभ दिलाया है जिसपर प्रबंधन को स्वतः हमारी लंबित पड़े मांगो पर पर पहल करना चाहिए था और इसका निराकरण करना चाहिए था मगर प्रबंधन के नकारात्मक रवैए से मजदूरों में आक्रोश है।इसलिए हम इस सभा के माध्यम से प्रबंधन से मांग करते है ,की तत्काल हमारा बकाया सम्पूर्ण एरियर, और दुर्गा पूजा से पहले रुपये 80000/= का भुगतान करे। ठेका कर्मी का भी मुनाफा मे अहम योगदान है इसलिए प्रबंधन इस पर अविलंब पहल करे और पूजा पूर्व इनको भी 8.33% के हिसाब से बोनस का भुगतान करे ।महामंत्री ने मजदूरों से अपील किया आने वाले 20 अगस्त को अधिशासी निदेशक (संकाय) कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करेंगे और इस प्रबंधन को कुंभकर्णी नींद से जगाने का काम करेंगे साथ ही प्रबंधन को बताने का काम करेंगे की कान खोलकर सुन लो ये हल्ला बोल प्रदर्शन एक झलक और चेतावानी है।महामंत्री ने NGCS नेता पर निशाना साधते हुए कहा इनका कोई ऐसा सगा नहीं जिसको इनलोगों ने ठगा नहीं।
इस कार्यक्रम में प्रकाश चटर्जी, नर्मदेश्वर सिंह, मुकेश रंजन सिंह, सत्येंद्र सिंह,प्रदीप प्रसाद भगत, गौतम सिंह चौधरी,पंकज कुमार सिंह, मनोज भारती, रामजी यादव ,लखन महतो , मुबारक अंसारी, चंद्रशेखर मंडल,कुमार अंकित मिश्रा,नरसिंह गोस्वामी , हिमांशु शेखर, संजीत कुमार, भरत भारती, सुमित कुमार, वीर विक्रम सिंह,अजय शर्मा, कुमार अभिषेक,सुजीत कुमार, अभिषेक,बबलू, रणवीर,यंशवत,प्रताप अरविंद इमरान, आदि सैकड़ों मजदूर साथीगण शामिल थे।

आज जनता मजदूर संघ सम्बंध हिन्द मजदूर सभा ने पूर्व घोषित 20 अगस्त को अधिशासी निदेशक संकाय कार्यालय के समक्ष हल्ला-बोल प्र...
07/08/2025

आज जनता मजदूर संघ सम्बंध हिन्द मजदूर सभा ने पूर्व घोषित 20 अगस्त को अधिशासी निदेशक संकाय कार्यालय के समक्ष हल्ला-बोल प्रदर्शन के जनसमर्थन के तहत आज द्वितीय जन जागरण कार्यक्रम सिंटर प्लांट में सभा किया गया ।जिसमे मजदुरो के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा किया गया।सभा को संबोधित करते हुए संघ के महामंत्री प्रमोद कुमार देव कहा की आगामी दुर्गापूजा के पहले कर्मचारियों को 80000 रूपये बोनस का भुगतान एवं बकाया एरियर का भुगतान करना होगा और सभी ठेका श्रमिको को 8.33% के हिसाब से पूजा के पहले बोनस का भुगतान करना होगा। इसलिए सभी से आग्रह किया गया कि सभी लोग 20 अगस्त को ज्यादा से ज्यादा साथियों के साथ निदेशक संकाय कार्यालय के पास पहुंचे। कार्यक्रम में विशेष प्रकाश डालते हुए संयुक्त महामंत्री अरूण कुमार ने कहा कि ESI की सुविधा से वंचित ठेका श्रमिको को ओएनजीसी के तर्ज पर मेडिक्लेम की सुविधा बहाल किया जाए । इनके अलावे सत्येंद्र नारायण सिंह, गौतम सिंह चौधरी, मनोज भारती ने विशेष आग्रह किया कि हल्ला बोल कार्यक्रम को हजारों की संख्या में अधिशासी निदेशक कार्यालय पहुंचे एवं अपने हक अधिकार के लिए अपनी आवाज को बुलंद करें।इस कार्यक्रम में प्रदीप प्रसाद भगत, पंकज कुमार सिंह लखन महतो, आंनद कुमार अंकित मिश्रा, चंद्रशेखर मंडल,नरसिंह गोस्वामी, शिव कुमार यादव, राजेंद्र सिंह, शिव कुमार आदि सैकड़ों कर्मचारी एवं ठेका श्रमिक शामिल थे।

आज जनता मजदूर संघ सम्बंध हिन्द मजदूर सभा ने पूर्व घोषित 20 अगस्त को अधिशासी निदेशक संकाय कार्यालय के समक्ष हल्ला-बोल प्र...
07/08/2025

आज जनता मजदूर संघ सम्बंध हिन्द मजदूर सभा ने पूर्व घोषित 20 अगस्त को अधिशासी निदेशक संकाय कार्यालय के समक्ष हल्ला-बोल प्रदर्शन के जनसमर्थन के तहत आज द्वितीय जन जागरण कार्यक्रम सिंटर प्लांट में सभा किया गया ।जिसमे मजदुरो के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा किया गया।सभा को संबोधित करते हुए संघ के महामंत्री प्रमोद कुमार देव कहा की आगामी दुर्गापूजा के पहले कर्मचारियों को 80000 रूपये बोनस का भुगतान एवं बकाया एरियर का भुगतान करना होगा और सभी ठेका श्रमिको को 8.33% के हिसाब से पूजा के पहले बोनस का भुगतान करना होगा। इसलिए सभी से आग्रह किया गया कि सभी लोग 20 अगस्त को ज्यादा से ज्यादा साथियों के साथ निदेशक संकाय कार्यालय के पास पहुंचे। कार्यक्रम में विशेष प्रकाश डालते हुए संयुक्त महामंत्री अरूण कुमार ने कहा कि ESI की सुविधा से वंचित ठेका श्रमिको को ओएनजीसी के तर्ज पर मेडिक्लेम की सुविधा बहाल किया जाए । इनके अलावे सत्येंद्र नारायण सिंह, गौतम सिंह चौधरी, मनोज भारती ने विशेष आग्रह किया कि हल्ला बोल कार्यक्रम को हजारों की संख्या में अधिशासी निदेशक कार्यालय पहुंचे एवं अपने हक अधिकार के लिए अपनी आवाज को बुलंद करें।इस कार्यक्रम में प्रदीप प्रसाद भगत, पंकज कुमार सिंह लखन महतो, आंनद कुमार अंकित मिश्रा, चंद्रशेखर मंडल,नरसिंह गोस्वामी, शिव कुमार यादव, राजेंद्र सिंह, शिव कुमार आदि सैकड़ों कर्मचारी एवं ठेका श्रमिक शामिल थे।

जनता मजदूर संघ जिन्दाबाद,  सिद्धार्थ गौतम जिन्दाबाद ।20 Augast ED OFFICE चलो ,साथियो, वर्तमान परिस्थित मे सेल को हम कर्म...
06/08/2025

जनता मजदूर संघ जिन्दाबाद, सिद्धार्थ गौतम जिन्दाबाद ।
20 Augast ED OFFICE चलो ,
साथियो,
वर्तमान परिस्थित मे सेल को हम कर्मी अप्रत्याशित लाभ हाडतोड मेहनत व अपने खुन पसीने बहा कर दिलाया है। अब प्रबंधन को कर्मियों के ज्वलंत मुद्दो पर सार्थक पहल करना होगा ।
1)एकमुश्त 39 माह का एरियर शीघ्र भुगतान करो,
2)रुपये 80,000/= बोनस का भुगतान दुर्गा पूजा से पूर्व करो,
3) पुराना वेजरिविजन पुरा करो नये वेजरिविजन का शुरुआत करो,
4)मोबाइल फोन दो,
5)Incentive and Reward मे सुधार करो,
6)Steel Club की सुविधा बहाल करो,
7)जूनियर ईनजिनियर को C type आवास व सुश्रुत वार्ड का सुविधा बहाल करो,
8)RH avail प्रक्रिया सरल करो,
9)बिना भेदभाव के सभी कर्मचारी को कार पास का अनुमति दो,
10)सभी nun ex.का 2nd DL अविलंब दो और सभी कैजुअल कर्मी का कैजुअल पीरियड को भी पेनसन मे जोडो,

11)ESIC से बाहर ठेका कर्मी (SW) का ईलाज का व्यवस्था करो,
12)कार्य के दौरान अपंग ठेका कर्मी के आश्रित को स्थायी नौकरी दो,
13)रु.10 लाख का इंश्योरेंस सब को दो ,

14)ठेका कर्मी को रात्रि पाली भत्ता दो,
15) ठेका कर्मी को ग्रेड प्रमोशन दो।
साथी इन 15 सूत्री मांग को लेकर ED (W)OFFICEमे हल्ला बोल कार्यक्रम 20 अगस्त को किया जाएगा। अतः आप से जनत मजदूर संघ अपिल करती है कि इस एतिहासिक आंदोलन मे भाग लेकर अपनी चट्टानी एकता का परिचय दे।
निवेदक
हिन्द मजदूर सभा
सम्बन्ध जनता मजदूर संघ

JMS/HMS ZINDABAAD
06/08/2025

JMS/HMS ZINDABAAD

आज जनता मजदूर संघ सम्बंध हिन्द मजदूर सभा ने पूर्व घोषित 20 अगस्त को ED (W) में हल्ला बोल प्रदर्शन के जनसमर्थन के तहत आज ...
05/08/2025

आज जनता मजदूर संघ सम्बंध हिन्द मजदूर सभा ने पूर्व घोषित 20 अगस्त को ED (W) में हल्ला बोल प्रदर्शन के जनसमर्थन के तहत आज प्रथम जन जागरण कार्यक्रम कोक-ओवन एंड कोक केमिकल्स के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के सामने कृष्णा कैंटीन में किया गया जिसमे नियमित कर्मचारी एवं ठेका श्रमिको के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा किया गया।आज के कार्यक्रम में सभी नियमित कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों ने भाग लिया और जनता मजदूर संघ के ज्वलंत मुद्दे एवं माँग को जायज मानते हुए सभी ने समर्थन किया और 20 अगस्त के हल्ला बोल प्रदर्शन के लिए सभी ने एक स्वर में हुंकार भरा। जनता मजदूर संघ के महामंत्री प्रमोद कुमार देव कहा सभी नियमित कर्मचारी एवं ठेका श्रमिको के हक अधिकार के लिए आर - पार की लड़ाई लड़नी होगी इसलिए सभी से आग्रह किया गया कि सभी लोग 20 अगस्त को ज्यादा से ज्यादा साथियों के साथ ED (W) बिल्डिंग के पास पहुंचे। इस कार्यक्रम में महामंत्री के अलावा सत्येंद्र नारायण सिंह, अरुण कुमार, प्रकाश चटर्जी,गौतम सिंह चौधरी, पंकज कुमार सिंह ने संबोधित किया।इस कार्यक्रम में मुकेश रंजन सिंह,मनोज भारती, लखन महतो, अंकित मिश्रा, आनंद कुमार, नरसिंह गोस्वामी, हिमांशु शेखर, सुधांशु निर्मल,अजित महतो, मुकेश सिंह ,उपेन्द्र महतो , राजेंद्र सिंह, अभिषेक,ज्योतिष कुमार, आदि सैकड़ों कर्मचारी एवं ठेका श्रमिक शामिल थे।

मजदूर हित की लडाई में जनता मजदूर संध साथ खड़ा 👍💯 JMS / HMS Bokaro steel plant JMS (HMS) BOKARO STEEL PLANT Gautam Singh ...
28/05/2025

मजदूर हित की लडाई में जनता मजदूर संध साथ खड़ा 👍💯 JMS / HMS Bokaro steel plant JMS (HMS) BOKARO STEEL PLANT Gautam Singh Choudhary Arun Kumar Siddharth Gautam Pramod Kumar Deo

JMS HMS JINDABAAD 🎊💯
28/05/2025

JMS HMS JINDABAAD 🎊💯

27/05/2025

प्रेस विज्ञप्ति

स्थान: बोकारो स्टील प्लांट, CRM-3 – CPL यूनिट

CPL यूनिट के 45 ठेका श्रमिक इंटक (चौबे गुट ) को छोड़ कर जनता मजदूर संघ में हुए शामिल, संघ को बताया ठेका श्रमिकों की असली आवाज |

बोकारो स्टील प्लांट के CRM-3 स्थित CPL यूनिट में आज जनता मजदूर संघ के तत्वावधान में ठेका श्रमिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह आयोजन संयुक्त महामंत्री श्री अरुण कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जबकि मार्गदर्शक भूमिका में महामंत्री श्री प्रमोद कुमार देव ने सभा को संबोधित किया।

सभा में यूनियन की नीतियों, ठेका श्रमिकों के अधिकारों हेतु चल रहे संघर्षों, एवं संगठनात्मक दृष्टिकोण पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। श्री देव ने कहा कि जनता मजदूर संघ केवल संगठन नहीं, बल्कि श्रमिकों की आवाज और उनका आत्मबल है।

इस अवसर पर CRM-3 की CPL यूनिट से 45 ठेका श्रमिकों ने जनता मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की, और यूनियन को “ठेका श्रमिकों की असली आवाज” बताते हुए संगठन से जुड़ने को अपने भविष्य की दिशा में निर्णायक कदम बताया।

नवसदस्य श्रमिकों का स्वागत यूनियन के पदाधिकारियों – श्री पंकज कुमार सिंह, श्री मनोज कुमार भारती, श्री गौतम सिंह चौधरी, श्री लखन महतो , मो मुबारक अंसारी एवं अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने माला पहनाकर किया और संगठित शक्ति की आवश्यकता पर बल दिया।

सभा में शामिल हुए श्रमिक प्रतिनिधियों – श्री अखिलेश्वर यादव, श्री नितेश सिंह, श्री मिथलेश सिंह, श्री राहुल कुमार, एवं श्री ऋतू राज आदि ने भी मंच से अपने विचार साझा करते हुए कहा कि जनता मजदूर संघ ही एकमात्र ऐसा संगठन है जो ठेका श्रमिकों की समस्याओं को समझता है और धरातल पर समाधान के लिए संघर्ष करता है।

महामंत्री श्री प्रमोद कुमार देव ने ओजस्वी संबोधन में कहा:
“अब कोई ठेका श्रमिक अकेला नहीं है — जनता मजदूर संघ उसके साथ है। अधिकार, सम्मान और सुरक्षा की लड़ाई में हम हर कदम पर साथ खड़े हैं।”

इस ऐतिहासिक घड़ी में जनता मजदूर संघ क्षेत्रीय कमिटी बोकारो के अध्यक्ष एवं HMS के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, साथ ही JBCCI एवं स्टैंडिंग कमिटी ऑन सेफ्टी ऑन कोल, भारत सरकार के सदस्य श्री सिद्धार्थ गौतम ने पूरे घटनाक्रम पर विशेष निगाह बनाए रखी तथा पल-पल की जानकारी लेते रहे। उनका सक्रिय मार्गदर्शन और प्रतिबद्धता इस सफलता के पीछे एक प्रेरक शक्ति रही।

जनता मजदूर संघ बोकारो स्टील प्लांट के सर्वांगीण विकास तथा श्रमिकों के अधिकार एवं गरिमा की रक्षा हेतु लगातार संघर्षशील एवं प्रतिबद्ध है।

Address

Bokaro Steel City

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when JMS / HMS Bokaro steel plant posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category