Zila panchayat sadashya Preeti Singh Rawat

Zila panchayat sadashya Preeti Singh Rawat Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Zila panchayat sadashya Preeti Singh Rawat, Biswan.

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं यह दिन हमें याद दिलाता है कि भारत की असली ताकतउसके संविधान, लोकतंत्र और जन-जन की एकता...
26/01/2026

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
यह दिन हमें याद दिलाता है कि भारत की असली ताकत
उसके संविधान, लोकतंत्र और जन-जन की एकता में है।
आइए, हम सब मिलकर न्याय, समानता और भाईचारे के भारत का निर्माण करें।
तिरंगा हमेशा ऊँचा रहे, भारत हमेशा महान रहे!

06/11/2025

सभी सम्मानित साथियों को प्रणाम, आदाब, जय भीम
आज आप सभी से अनुरोध करना चाहती हूं।

आज लोग चंदा जुटाते हैं मंदिर बनवाने के लिए
ये भी बहुत अच्छी बात है,
क्योंकि देव स्थान हमारी आस्था हैं।
पर क्या कभी किसी ने
गरीब, भूखे, ठिठुरते लोगों के लिए
आपके पुराने कपड़े मांगे हैं?

अगर नहीं —
तो कृपया मुझसे संपर्क करें।

हम कोई बड़ा संगठन नहीं हैं,
बस कुछ संवेदनशील लोग हैं,
जो एक छोटी-सी कोशिश कर रहे हैं
किसी की ठंडी रातों में आपके दिए कपड़ों की गर्माहट पहुँचाने की।

हम आपके घरों में रखे
छोटे, पुराने या बेकार लगने वाले कपड़े
स्लम एरिया के छोटे बच्चों, माताओं और बहनों तक पहुँचाना चाहते हैं।

मैं प्रीति सिंह रावत,
आप सभी सशक्त माताओं और बहनों से प्रार्थना करती हूँ
आपकी वो साड़ी, सूट या ड्रेस
जो अब आपकी अलमारी में भूली पड़ी हैं,
वो किसी की ज़िंदगी में इज़्ज़त और मुस्कान बन सकती हैं।

आइए जुड़िए हमारे हेल्पिंग ग्रुप #उन्नतभविष्य से,
जहाँ हम ज़रूरतमंदों के लिए
मानवता की एक छोटी सी ज्योति जलाने निकले हैं।

आपकी छोटी सी मदद
किसी बच्चे के चेहरे पर मुस्कान,
किसी माँ की आँखों में दुआ,
और किसी गरीब की ठंडी रात में
एक गर्माहट बन सकती है।

मंदिरों में भगवान ढूँढने से पहले,
कभी किसी गरीब की आँखों में देखिए
वहाँ भी वही मिलेंगे।

धन्यवाद 🙏
प्रीति सिंह रावत
#उन्नतभविष्य 🤝

मूर्तिथना और डीवहा गांव में अपने लोगों के साथ
29/09/2025

मूर्तिथना और डीवहा गांव में अपने लोगों के साथ

29/09/2025

प्यारे बच्चों के साथ

अपने जिला पंचायत क्षेत्र में प्यारे बच्चों के साथ
29/09/2025

अपने जिला पंचायत क्षेत्र में प्यारे बच्चों के साथ

29/09/2025

आज जिला पंचायत क्षेत्र में
मूर्तिथना गांव के बाहर जाने वाले रास्ते का पुल बहुत ही जर्जर हो गया था कई बार लिखित प्रार्थना पत्र और जिला पंचायत सदस्य के लेटर पैड पर लिखित रूप से देने के बावजूद आदरणीया जिला पंचायत अध्यक्ष महोदया जी ने कभी न तो इसको रिपेयर करवाया न ही इसका पुनः निर्माण कार्य करवाया।
यही है सबका साथ सबका विकास
जिला पंचायत सदस्य समाजवादी पार्टी की एक कार्यकर्ता है इसलिए मौजूदा सरकार के पार्टी से जनता द्वारा चुने सदस्यों का भी कोई मोल नहीं है माननीय अध्यक्ष जी के लिए।
जनता जवाब तो अपने जिला पंचायत सदस्य से मांगती है लेकिन कोई निधि और वेतन न होने के कारण माननीय जिला पंचायत सदस्य एक नाम का ही पद है कोई काम का नहीं।



होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएंइस शुभ अवसर पर आपके सभी दुखों का निवारण हो प्रभु से ऐसी प्रार्थना करते हैं। #होलिका दहन ...
13/03/2025

होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं
इस शुभ अवसर पर आपके सभी दुखों का निवारण हो प्रभु से ऐसी प्रार्थना करते हैं।

#होलिका दहन
Holi

Happy republic day
26/01/2025

Happy republic day

सभी को मकर संक्रांति पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
14/01/2025

सभी को मकर संक्रांति पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।

असाधारण व्यक्ति, प्रबुद्ध नेता , मील का पत्थर,सत्य और सौम्य व्यक्तित्व के धनी महान अर्थशास्त्री भूतपूर्व प्रधानमंत्री मन...
27/12/2024

असाधारण व्यक्ति, प्रबुद्ध नेता , मील का पत्थर,सत्य और सौम्य व्यक्तित्व के धनी महान अर्थशास्त्री भूतपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी का निधन एक अंतरराष्ट्रीय अपूरणीय क्षति है।

भावभीनी श्रद्धांजलि!

विकसित भारत की यात्रा में बाबा साहब जी का अतुल्य योगदानआज ही की तारीख को 1956 में बाबा साहब ने परिनिर्वाण प्राप्त किया थ...
06/12/2024

विकसित भारत की यात्रा में बाबा साहब जी का अतुल्य योगदान

आज ही की तारीख को 1956 में बाबा साहब ने परिनिर्वाण प्राप्त किया था। इस समय उनकी आयु केवल 65 वर्ष की थी लेकिन वे भारतवर्ष के लिए सबसे महत्वपूर्ण काम पूरा कर चुके थे- आधुनिक भारत का ब्लूप्रिंट, हमारा संविधान लिख चुके थे। सामाजिक न्याय का ऐसा मॉडल आपने दिया जिसे उसके बाद बने लगभग हर संविधान ने अपनाया।

आप जैसा कोई नहीं
"Real hero of India"

आपको शत शत नमन।

जय भीम
जय संविधान

सभी को धनतेरस पर्व शुभ हो।
29/10/2024

सभी को धनतेरस पर्व शुभ हो।

Address

Biswan

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Zila panchayat sadashya Preeti Singh Rawat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Zila panchayat sadashya Preeti Singh Rawat:

Share