Jan chetna bharat party - JCBP

Jan chetna bharat party - JCBP जन चेतना भारत पार्टी – जागरूक नागरिक, मजबूत भारत।
हमारा लक्ष्य: समान अधिकार, पारदर्शिता और जनकल्याण।
जुड़ें हमारे साथ, बदलाव की शुरुआत करें।

17/07/2026

हर सरकार को अपनी योजनाएं बताने का अधिकार है, लेकिन जनता के टैक्स पैसे का इस स्तर का इस्तेमाल तब सवालों के घेरे में आता है जब विकास के ठोस परिणाम कम दिखें। पारदर्शिता, मापदंड और संतुलन जरूरी है।

समस्त प्रदेशवासियों एवं युवाओं को विश्व युवा कौशल दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
15/07/2026

समस्त प्रदेशवासियों एवं युवाओं को विश्व युवा कौशल दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

07/07/2026

राजनांदगांव जिले में लगभग ₹22 करोड़ की लागत से बना ओवरब्रिज, जिसका जून में लोकार्पण हुआ था, जुलाई की पहली ही बारिश में उसकी सच्चाई सामने आ गई।

6–7 फीट तक गहरी दरारें इस निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। आखिर जनता की गाढ़ी कमाई से बने विकास कार्यों का यही हाल होगा?

"स्पेस टेक्नोलॉजी" के दावों के बीच ज़मीन पर यह तस्वीर बहुत कुछ बयान कर रही है… सांय-सांय।

05/07/2026

छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की अमिट पहचान, पद्म विभूषण से अलंकृत विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

अपने अद्वितीय स्वर, विलक्षण प्रस्तुति और आजीवन साधना के माध्यम से उन्होंने पंडवानी को विश्वभर में नई पहचान दिलाई। उनकी कला व प्रतिभा छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपरा, संस्कृति और विरासत की सशक्त अभिव्यक्ति थी।

तीजन बाई जी का प्रेरणादायी जीवन और सांस्कृतिक योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा तथा आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जुड़े रहने की प्रेरणा देता रहेगा।

ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

भावपूर्ण श्रद्धांजलि🙏

स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन 🙏
04/07/2026

स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन 🙏

02/07/2026

गरीब परिवार की छैया भुइया उजाड़ दी! 😔

Raipur, Chhattisgarh | गरीब परिवारो की मेहनत की कमाई से बनी छोटी सी छैया भुइयां को बेरहमी से तोड़ दिया।

क्या गरीबों के घर भी सुरक्षित नहीं हैं? कब तक चलेगा ये जुल्म?

पामगढ़-डोंगाकोहरौद के ग्रामीणों को अपनी मूलभूत सड़क की मांग लेकर SDM कार्यालय तक जाना पड़ रहा है। यह घटना स्पष्ट रूप से ...
02/07/2026

पामगढ़-डोंगाकोहरौद के ग्रामीणों को अपनी मूलभूत सड़क की मांग लेकर SDM कार्यालय तक जाना पड़ रहा है।

यह घटना स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि भाजपा सरकार के विकास के बड़े-बड़े दावे ज़मीनी हकीकत से कितने दूर हैं।

ग्रामीणों की यह मांग पूरी तरह जायज़ और उचित है। सड़क ग्रामीण जीवन की रीढ़ है — स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और रोजगार सब इससे जुड़े हैं।

सरकार को अब बहाने बनाने की बजाय ठोस समाधान देना चाहिए — तत्काल सर्वे कराना, बजट आवंटित करना और समयबद्ध निर्माण सुनिश्चित करना।

01/07/2026

नकटी गाँव के मुद्दे पर भाजपा सरकार की संवेदनहीनता अब किसी से छिपी नहीं है।

जिस परिवार का आशियाना उजड़ गया, उसी पीड़ित महिला पर दबाव डालकर अपनी सरकार की तारीफ करवाना क्या यही सुशासन है?

टूटी हुई दीवारें दोबारा खड़ी की जा सकती हैं, लेकिन गरीब की टूटी उम्मीदें और उसके आँसू नहीं। सत्ता के दबाव से कुछ पल के लिए आवाज़ दब सकती है, मगर सच्चाई कभी हारती नहीं।

खुद सुनिए, उस पीड़ित महिला की जुबानी उसकी दर्दभरी कहानी।

01/07/2026

आज सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या प्रदेश का नेतृत्व सच में जनता के हित में काम कर रहा है?

अगर जनता के सवालों का जवाब नहीं मिलेगा, तो यह चिंता पूरे छत्तीसगढ़ की होगी।

📍 ग्राम नकटी,

देश की आर्थिक संरचना को सशक्त बनाने वाले सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को ‘चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं।आ...
01/07/2026

देश की आर्थिक संरचना को सशक्त बनाने वाले सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को ‘चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं।

आपकी निष्ठा, दक्षता और पारदर्शिता उद्योग-जगत व अर्थव्यवस्था की प्रगति में आधारस्तंभ है।

Address

Bilaspur
495001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jan chetna bharat party - JCBP posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share