14/04/2026
आज विधानसभा सढ़ौरा के मण्डल बिलासपुर के मछरौली विलासपुर कपाल मोचन में भारत रत्न, संविधान निर्माता
डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस गरिमामयी अवसर पर
पूर्व विधायक सढ़ौरा चौधरी बलवंत सिंह जी,मार्किट कमटी चेयरमैन श्री विपिन सिंगला
तथा मंडल अध्यक्ष श्री नरेश सैनी जी चन्द्रमोहन कटारिया परवीन शर्मा राम कुमार मास्टर श्री चंद जी श्री सतीश सरपंच
विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करते हुए
समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।
आइए, हम सभी मिलकर बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लें।
🙏 जय भीम | जय भारत 🙏