170 Bn CRPF

170 Bn CRPF 170 BN Official page of 170 Bn CRPF, Bijapur, Chhattisgarh.

आज 26 जनवरी 2026 को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 170वीं वाहिनी में कमांडेंट श्री सरकार राजा रमन द्वारा ध्वजारोहण किया ग...
26/01/2026

आज 26 जनवरी 2026 को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 170वीं वाहिनी में कमांडेंट श्री सरकार राजा रमन द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जवानों व उनके परिजनों को शुभकामनाएँ दी गईं तथा पदक धारकों को सम्मानित किया गया। 🇮🇳

आज दिनांक 1 दिसंबर 2025 को श्री सरकार राजा रमन कमांडेंट महोदय के नेतृत्व में स्वच्छता पखवाड़ा 2025 का उद्घाटन बटालियन मु...
01/12/2025

आज दिनांक 1 दिसंबर 2025 को श्री सरकार राजा रमन कमांडेंट महोदय के नेतृत्व में स्वच्छता पखवाड़ा 2025 का उद्घाटन बटालियन मुख्यालय में किया गया साथ ही सभी अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी गण, जवानों ने स्वच्छता का शपथ लिया एवं कैंप परिसर में साफ सफाई करके स्वच्छता पखवाड़ा का शुरूआत किया ।

दिनांक 7 नवम्बर 2025 को 170वीं वाहिनी के प्रांगण में “वंदे मातरम” के प्रथम सार्वजनिक गायन की 150वीं वर्षगांठ बड़े ही हर्...
08/11/2025

दिनांक 7 नवम्बर 2025 को 170वीं वाहिनी के प्रांगण में “वंदे मातरम” के प्रथम सार्वजनिक गायन की 150वीं वर्षगांठ बड़े ही हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर वाहिनी के कमांडेंट श्री सरकार राजा रमन के नेतृत्व में वाहिनी के अन्य अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों ने सामूहिक रूप से “वंदे मातरम” गीत का उच्च स्वर में गायन किया।
कार्यक्रम के दौरान कमांडेंट श्री सरकार राजा रमन ने वंदे मातरम के ऐतिहासिक महत्व और इसके राष्ट्र जागरण में योगदान के बारे में सभी को अवगत कराया तथा देशप्रेम की भावना को सशक्त बनाने का संदेश दिया।
CRPF Press Information Bureau - PIB, Government of India कृष्ण मोहन यादव Bijapur district, Chhattisgarh

07/11/2025

भारतीय हॉकी के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आज केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 153वीं वाहिनी तथा 170वीं वाहिनी के बीच एक मैत्रीपूर्ण हाकी खेल का आयोजन किया गया।
CRPF 170 Bn CRPF कृष्ण मोहन यादव MHA Press Information Bureau - PIB, Government of India

दिनांक 7 नवम्बर 2025 को 170वीं वाहिनी के प्रांगण में “वंदे मातरम” के प्रथम सार्वजनिक गायन की 150वीं वर्षगांठ बड़े ही हर्...
07/11/2025

दिनांक 7 नवम्बर 2025 को 170वीं वाहिनी के प्रांगण में “वंदे मातरम” के प्रथम सार्वजनिक गायन की 150वीं वर्षगांठ बड़े ही हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर वाहिनी के कमांडेंट श्री सरकार राजा रमन के नेतृत्व में वाहिनी के अन्य अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों ने सामूहिक रूप से “वंदे मातरम” गीत का उच्च स्वर में गायन किया।
कार्यक्रम के दौरान कमांडेंट श्री सरकार राजा रमन ने वंदे मातरम के ऐतिहासिक महत्व और इसके राष्ट्र जागरण में योगदान के बारे में सभी को अवगत कराया तथा देशप्रेम की भावना को सशक्त बनाने का संदेश दिया।

🌸✨ श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की लख-लख बधाइयाँ ✨🌸🙏दया का अर्थ केवल किसी पर तरस खाना नहीं,बल्कि हर प्राणी में ई...
05/11/2025

🌸✨ श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की लख-लख बधाइयाँ ✨🌸

🙏
दया का अर्थ केवल किसी पर तरस खाना नहीं,
बल्कि हर प्राणी में ईश्वर का अंश देखकर उसकी सहायता करना है।

श्री गुरु नानक देव जी ने सिखाया -

“दयालु बनो, सबका भला चाहो,
यही सच्चा धर्म और सच्ची भक्ति है।” 🌼

आइए, उनके उपदेशों को अपने जीवन में उतारें- प्रेम, दया और सेवा के मार्ग पर चलें। 💫

🌿 वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह! 🌿

दिनांक 31/10/2025 को श्री बी एस नेगी, उप महानिरीक्षक रेंज बीजापुर के नेतृत्व में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती क...
31/10/2025

दिनांक 31/10/2025 को श्री बी एस नेगी, उप महानिरीक्षक रेंज बीजापुर के नेतृत्व में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में 170वीं वाहिनी में राष्ट्रीय एकता दिवस “रन फोर यूनिटी” का आयोजन समस्त केरिपुबल वाहिनींयों के साथ-साथ आम नागरिकों के साथ मिलकर किया गया ।

wachhata Hi Seva-2025 campaign conducted on 20/09/2025 at Ankur public school, Bijapur (CG).
20/09/2025

wachhata Hi Seva-2025 campaign conducted on 20/09/2025 at Ankur public school, Bijapur (CG).









भारत सरकार द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर पर मनाए जा रहे राष्ट्रीय खेल दिवस-2025 (29 - 31 अगस्...
01/09/2025

भारत सरकार द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर पर मनाए जा रहे राष्ट्रीय खेल दिवस-2025 (29 - 31 अगस्त) के अंतर्गत 170वीं वाहिनी में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में रस्साकसी, वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन शामिल रहे। बैडमिंटन प्रतियोगिता में वाहिनी के जवानों के साथ-साथ शहीद वेंकट राव स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। 31 अगस्त को प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को वाहिनी के कमांडेंट श्री सरकार राजा रमन द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जवानों एवं छात्रों को खेलों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया।

CRPF Press Information Bureau - PIB, Government of India

राष्ट्रीय खेल दिवस-2025 (29 - 31 अगस्त) के अंतर्गत 170वीं वाहिनी में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्र...
01/09/2025

राष्ट्रीय खेल दिवस-2025 (29 - 31 अगस्त) के अंतर्गत 170वीं वाहिनी में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में रस्साकसी, वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन शामिल रहे। बैडमिंटन प्रतियोगिता में वाहिनी के जवानों के साथ-साथ शहीद वेंकट राव स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। 31 अगस्त को प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को वाहिनी के कमांडेंट श्री सरकार राजा रमन द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जवानों एवं छात्रों को खेलों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया।
इसके पश्चात 01 सितम्बर 2025 को 170वीं वाहिनी में हिंदी पखवाड़ा-2025 का शुभारंभ किया गया, जो 15 सितम्बर तक आयोजित होगा। पखवाड़े के दौरान निबंध लेखन, वाद-विवाद, हिंदी टंकण, प्रश्नोत्तरी एवं कविता पाठ जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर वाहिनी के कमांडेंट श्री सरकार राजा रमन ने अधिकारियों एवं जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी हमारी पहचान है तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी को कार्यक्षेत्र एवं दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग हेतु प्रेरित किया।


CRPF Press Information Bureau - PIB, Government of India

Address

BIJAPUR
Bilaspur
494444

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when 170 Bn CRPF posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share