DCPU Bilaspur HP

DCPU Bilaspur HP District Child Protection Officer works related to Child in need of Care and Protection.

21/12/2025
(सफलता की कहानी)                         (मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना)  रोहल झंडुता के अमन शर्मा का सुख आश्रय योजना से प...
21/12/2025

(सफलता की कहानी) (मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना)

रोहल झंडुता के अमन शर्मा का सुख आश्रय योजना से पूरा हुआ मकान का सपना

प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना में मकान निर्माण को दी है 3 लाख की आर्थिक मदद

बिलासपुर, 21 दिसम्बर: जिला बिलासपुर के झंडुता उपमंडल के गांव रोहल निवासी 25 वर्षीय अमन शर्मा का मकान बनाने का सपना मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत पूरा हुआ है। प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत मकान निर्माण को 3 लाख रुपये की आर्थिक मदद की है। ‘चिल्ड्रन आॅफ दि स्टेट’ अमन शर्मा प्रदेश सरकार की आर्थिक मदद से न केवल स्वयं का मकान निर्मित करने में कामयाब हो पाए हैं बल्कि प्रतिमाह मिलने वाले 4 हजार रुपये जेब खर्च से वह अपना जीवन-यापन भी बेहतर तरीके से कर पा रहे हैं।

आत्मविश्वास से लबरेज 25 वर्षीय अमन शर्मा से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि अढ़ाई वर्ष की आयु में पिता तथा साढ़े तीन वर्ष की आयु में माता का साथ छूट गया। दादा-दादी तथा चाचा ने पालन पोषण किया। दसवीं तक की शिक्षा हासिल करने के उपरांत छोटा-मोटा रोजगार की तलाश में वह लगातार प्रयासरत रहे। उन्होंने स्वयं के भरण-पोषण के लिए कई जगह कार्य किया तथा अंत में उन्होंने पारिवारिक सदस्यों के सहयोग से स्वयं की टैक्सी पा ली। वर्तमान में वह झंडुता में टैक्सी चलाकर भरण-पोषण कर रहे हैं।

अमन शर्मा कहते हैं कि वह 25 वर्ष के हो गए लेकिन आज तक मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना को छोड़कर उन्हें किसी भी अन्य सरकारी योजना में लाभ नहीं मिला है। उनके पिता द्वारा निर्मित मकान इतनी जर्जर हालत में है कि उसमें एक दिन भी रहना खतरे से खाली नहीं है। ऐसे में उसे चाचा या फिर नानी के घर ही निवास करना पड़ रहा है। अमन शर्मा कहते हैं कि जब भी सरकारी योजनाओं की मदद की मांग की तो उन्हें हमेशा अनाथालय छोड़ने का ही दबाव बनाया गया। लेकिन गरीबी के वाबजूद न केवल दादी व चाचा ने उनका पालन-पोषण किया बल्कि आज वह कड़ी मेहनत से स्वयं को अपने पांव में खड़ा कर पाए हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का कोटी-कोटी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह न केवल उनके जैसे हजारों बच्चों और युवाओं के लिए फरिश्ता बनकर सामने आए हैं बल्कि ‘चिल्ड्रन आॅफ दि स्टेट’ का दर्जा प्रदान कर उन्हें समाज में पूरा मान-सम्मान भी प्रदान किया है। मुख्यमंत्री की बदौलत आज न केवल उनका अपना मकान बनकर तैयार हो गया है बल्कि प्रतिमाह दी जा रही आर्थिक मदद भी जीवन में आगे बढ़ने का हौंसला दे रही है। उन्होंने बताया कि तीन किस्तों में अब तक उन्हें अढ़ाई लाख रूपये प्राप्त हो चुके हैं तथा अंतिम किस्त के तौर पर शेष 50 हजार रूपये आने बाकी हैं।

क्या कहते हैं अधिकारी:

जिला कार्यक्रम अधिकारी हरीश मिश्रा का कहना है कि जिला बिलासपुर में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत कुल 166 पात्रों को लाभान्वित किया जा रहा है। जिनमें से 23 को मकान निर्माण के लिए 3-3 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है जिनमें झंडुता के रोहल गांव निवासी अमन शर्मा भी शामिल हंै। इसके अतिरिक्त उच्च शिक्षा के 19, शादी के 20, वोकेशनल कोर्स के 8, स्टार्टअप के 9 तथा कौशल विकास, कोचिंग एवं भू आवंटन के एक-एक मामले में पात्रों को लाभान्वित किया है।

उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार का कहना है कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना को संबंधित विभाग के माध्यम से धरातल पर क्रियान्वित कर जिला के ‘चिल्ड्रन ऑफ दि स्टेट’ को लाभान्वित किया जा रहा हैं। जिसमें मकान निर्माण को आर्थिक मदद, कारोबार शुरू करने को स्टार्टअप के तहत आर्थिक सहायता, शादी होने पर दी जाने वाली आर्थिक मदद, शिक्षा सहायता इत्यादि शामिल है। इसके अतिरिक्त जिला के विभिन्न बाल आश्रमों में रह रहे बच्चों को एक्सपोजर विजिट के साथ-साथ अन्य लाभ भी प्रदान किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला में सभी सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी गंभीरता के साथ लागू किया जा रहा है ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

चाइल्ड हेल्पलाइन बिलासपुर ने प्राथमिक पाठशाला श्री नैना देवी जी से रेस्क्यू किया है 10 वर्षीय बालकअपराजिता अनाथालय संस्थ...
08/12/2025

चाइल्ड हेल्पलाइन बिलासपुर ने प्राथमिक पाठशाला श्री नैना देवी जी से रेस्क्यू किया है 10 वर्षीय बालक

अपराजिता अनाथालय संस्थान भगेड़ में है सुरक्षित, जैविक माता-पिता या कानूनी अभिभावक कर सकते हैं सपंर्क

बिलासपुर, 06 दिसम्बर: जिला बाल संरक्षण अधिकारी बिलासपुर सत्या चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को राजकीय प्राथमिक पाठशाला श्री नैना देवी जी, तहसील श्री नैना देवी जी, जिला बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) के निकट एक दस वर्षीय बालक सावन को चाइल्ड हेल्पलाइन बिलासपुर द्वारा रेस्क्यू किया गया है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में यह बालक बाल देखरेख संस्थान ‘अपराजिता अनाथालय संस्थान’, भगेड़ में सुरक्षित रूप से रह रहा है। यदि इस बालक के जैविक माता-पिता या कानूनी अभिभावक उपलब्ध हों तो वह अपनी पहचान संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत कर बालक की जानकारी हेतु संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए बाल कल्याण समिति बिलासपुर (01978-221714), जिला कार्यक्रम अधिकारी बिलासपुर (01978-221514) या जिला बाल संरक्षण अधिकारी बिलासपुर (01978-221614) के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
-

बिलासपुर में अपराजिता अनाथालय संस्थान भगेड़ के मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लाभार्थियों का शैक्षणिक एक्सपोजर विजिट आयोज...
06/12/2025

बिलासपुर में अपराजिता अनाथालय संस्थान भगेड़ के मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लाभार्थियों का शैक्षणिक एक्सपोजर विजिट आयोजित

बिलासपुर, 06 दिसम्बर: जिला प्रशासन बिलासपुर द्वारा अपराजिता अनाथालय संस्थान भगेड़ के मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लाभार्थियों के लिए आज एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को विभिन्न सामाजिक, प्रशासनिक एवं करियर संबंधी पहलुओं से परिचित कराना, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना और भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना था।

कार्यक्रम के तहत उपायुक्त बिलासपुर द्वारा सभी प्रतिभागियों को दोपहर के भोजन पर आमंत्रित किया गया, जहां बच्चों ने प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर प्रशासनिक कार्यप्रणाली एवं जीवन कौशल से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। एक्सपोजर विजिट के दौरान बच्चों के लिए क्रूज राइडिंग का विशेष प्रबंध किया गया। इस अनुभव ने बच्चों में उत्साह व जिज्ञासा को बढ़ावा दिया तथा उन्हें पर्यटन एवं मनोरंजन से जुड़े नए आयामों से रूबरू कराया।

इसके पश्चात जिला प्रशासन के तीन अनुभवी अधिकारियों द्वारा लाभार्थियों के साथ करियर काउंसलिंग एवं संवाद सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में बच्चों को विभिन्न करियर विकल्पों, शिक्षा अवसरों, प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल विकास कार्यक्रमों तथा भविष्य की संभावनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बच्चों के प्रश्नों का समाधान करते हुए उन्हें उच्च शिक्षा और स्वावलंबन की दिशा में प्रोत्साहित किया। यह संवाद उनके व्यक्तित्व विकास और करियर निर्माण में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर और कार्यक्रम अधिकारी हरीश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा बच्चों को निरंतर प्रोत्साहित करते रहे।

06/12/2025

जिला स्तरीय स्पॉन्सरशिप फोस्टर केयर अनुमोदन समिति की बैठक आयोजित

स्पॉन्सरशिप योजना के 16 नए मामलों को प्रदान की स्वीकृति

बिलासपुर 06 दिसम्बर: उपायुक्त राहुल कुमार की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय स्पॉन्सरशिप फोस्टर केयर अनुमोदन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला बाल संरक्षण इकाई, बिलासपुर के समक्ष प्राप्त स्पॉन्सरशिप योजना के 16 नए मामलों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। विचार-विमर्श उपरांत सभी मामलों को स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि स्पॉन्सरशिप योजना के अंतर्गत अनाथ, अर्ध-अनाथ, परित्यक्त, माता-पिता गंभीर-लाइलाज बीमारी से पीड़ित तथा प्राकृतिक आपदा से प्रभावित बच्चों को 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक 4 हजार रुपये प्रति माह की दर से वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस सहायता का उद्देश्य बच्चों की शिक्षा, चिकित्सीय सुविधा, पोषण एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण को सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिला बिलासपुर में इस योजना के तहत 166 बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं।

उपायुक्त ने जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी हरीश मिश्रा को निर्देशित किया कि जिला में खंड स्तर तथा पंचायत स्तर पर जागरूकता शिविरों का आयोजन सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र बच्चों को योजना की जानकारी मिल सके और कोई भी पात्र बच्चा लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने अनाथ बच्चों को समस्याओं के समाधान के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा ।इसके माध्यम से बच्चों की समस्याओं का समाधान त्वरित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि योजना की विस्तृत जानकारी हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, वृत पर्यवेक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क किया जा सकता है।

बैठक में अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति तृप्ता ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी हरीश कुमार, जिला बाल संरक्षण अधिकारी सत्या चंदेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

19/11/2025

Address

#59-60D, Near Vishwakarma Temple, Diara Sector
Bilaspur
174001

Opening Hours

Monday 10am - 5am
Tuesday 10am - 5am
Wednesday 10am - 5am
Thursday 10am - 5am
Friday 10am - 5am
Saturday 10am - 5am
Sunday 10am - 5am

Telephone

+911978221614

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DCPU Bilaspur HP posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to DCPU Bilaspur HP:

Share