IGP Bilaspur Range

IGP Bilaspur Range सत्यमेव जयते

28/05/2026

मुंगेली जिले में डायल-112 सेवा शुरू होने से अब आमजन को आपात स्थिति में और तेज़ पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी।

28/05/2026

मुंगेली पुलिस को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन अब अपराध जांच होगी और अधिक वैज्ञानिक, तेज एवं सटीक।

करही गोलीकांड मामले में लगातार सक्रिय रहकर उत्कृष्ट कार्य करने वाली जांजगीर-चांपा पुलिस एवं “ऑपरेशन हंट” टीम को पुलिस मह...
28/05/2026

करही गोलीकांड मामले में लगातार सक्रिय रहकर उत्कृष्ट कार्य करने वाली जांजगीर-चांपा पुलिस एवं “ऑपरेशन हंट” टीम को पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री रामगोपाल गर्ग जी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

‘मरणासन्न कथन’(Dying Declaration) विषय पर बिलासपुर रेंज स्तरीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन ⚖️BSA 2023 की धारा 26 अंतर्गत D...
27/05/2026

‘मरणासन्न कथन’(Dying Declaration) विषय पर बिलासपुर रेंज स्तरीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन ⚖️

BSA 2023 की धारा 26 अंतर्गत Dying Declaration की प्रमाणिकता, Fit State of Mind प्रमाणपत्र, FSL रिपोर्ट, SC/ST Act विवेचना एवं न्यायालयीन साक्ष्य संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण।

कार्यक्रम में श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली द्वारा शासकीय अधिवक्ता श्री रजनीकांत ठाकुर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

23/05/2026

थाना बिर्रा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करही में हुए चर्चित गोलीकांड मामले में जांजगीर-चांपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या की सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है। प्रारंभिक जांच में उधारी विवाद, व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा, बढ़ते प्रभाव से जलन एवं द्वेष हत्या की मुख्य वजह सामने आई है। मामले की जांच के लिए पुलिस टीमों ने 07 राज्यों में दबिश दी, 200+ CCTV फुटेज खंगाले और लगातार तकनीकी एवं साइबर जांच की गई। ऑपरेशन हंट के तहत पुलिस ने 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार एवं मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस महानिरीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग IPS ने “छत्तीसगढ़ डायल-112 (Phase 2 – Next Gen)” के अंतर्गत बिलासपुर जिले को प्राप...
20/05/2026

पुलिस महानिरीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग IPS ने “छत्तीसगढ़ डायल-112 (Phase 2 – Next Gen)” के अंतर्गत बिलासपुर जिले को प्राप्त 24 अत्याधुनिक Dial-112 वाहनों की हरी झंडी दिखाकर रवाना किए जाने के कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की। 🚔🇮🇳

🔹*महिला सुरक्षा और लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक*🔹*श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक ने ली...
13/05/2026

🔹*महिला सुरक्षा और लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक*
🔹*श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक ने ली रेंज की साप्ताहिक समीक्षा बैठक,एक माह में पुराने प्रकरण शून्य करने का दिया लक्ष्य*
🔹*ITSSO*के तहत* *महिला संबंधी अपराधों में 60 दिवस के भीतर निराकरण के सख्त निर्देश*

दिनांक 13.05.2026 को ’श्री राम गोपाल गर्ग’ पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज द्वारा जिले के वरि. पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षकों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली गई।समीक्षा मीटिंग का आयोजन रेंज स्तरीय पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में किया गया। समीक्षा मीटिंग में श्री रजनेश सिंह उमनि. एवं वरि. पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर, श्री शशि मोहन सिंह, उमनि. एवं वरि. पुलिस अधीक्षक, जिला रायगढ़, श्री भोजराम पटेल, वरि. पुलिस अधीक्षक मुंगेली, श्री सिद्धार्थ तिवारी, पुलिस अधीक्षक, जिला कोरबा, श्री मनोज खिलारी, पुलिस अधीक्षक, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही,श्री प्रफुल्ल ठाकुर, पुलिस अधीक्षक, जिला सक्ती, सुश्री निवेदिता पॉल, पुलिस अधीक्षक, जिला जॉजगीर-चाम्पा, श्रीमती निमीषा पाण्डेय, अति. पुलिस अधीक्षक, जिला सारंगढ़, उप पुलिस अधीक्षक, मंजूलता केरकेट्टा पु.म.नि. कार्या. बिलासपुर उपस्थित रहें।

श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा रेंज के सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली गई इस बैठक में माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ द्वारा जारी दिशा-निर्देशों अनुपालन में चर्चा की गई एवं लंबित आपराधिक प्रकरणों को विशेष अभियान चला कर निकाल करने हेतु निर्देशित किया गया।

*न्यायालयीन निर्देशों का पालन और लंबित प्रकरणों की समीक्षाः-*
▪️बैठक का मुख्य केंद्र माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ द्वारा प्रकरण क्रमांक Cr.M.P.No.-3112/2024 में जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन रहा। आईजी श्री गर्ग ने स्पष्ट निर्देश दिए कि एक वर्ष से अधिक पुराने लंबित प्रकरणों का विशेष अभियान चलाकर निराकरण किया जाए।
*बैठक के प्रमुख बिंदुः-*
▪️पुराने प्रकरणों का लक्ष्यः- पुलिस महानिरीक्षक ने पुराने लंबित प्रकरणों को आगामी 01 माह के भीतर शून्य करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
▪️अपराधों का वर्गीकरणः- लंबित गंभीर अपराधों जैसे लूट, डकैती, धोखाधड़ी, अपहरण और दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराधों की राजपत्रित अधिकारियों के माध्यम से प्रकरणवार समीक्षा कर अविलंब चालान मान0 न्यायालय में पेश करें।
▪️फरार आरोपियों की धरपकड़ फरार आरोपियों की समीक्षा कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी कर चालान माननीय न्यायालय में पेश करने निर्देश दिए गए ।
*ITSSO महिला सुरक्षा पुलिस की सर्वाेच्च प्राथमिकता*
महिला संबंधी अपराधों के त्वरित न्याय के लिए संचालित (Investigation Tracking System for Sexual Offence) की समीक्षा करते हुए आईजी श्री गर्ग ने निम्नलिखित निर्देश दिए
▪️60 दिवस की समय-सीमा जो प्रकरण 60 दिनों से अधिक समय से लंबित हैं, उनका शीघ्र निराकरण किया जाए ।
▪️ त्वरित विवेचना जो मामले अभी 60 दिनों की अवधि के भीतर हैं, उनमें निरंतर साक्ष्य संकलन कर समय-सीमा के अंदर ही जांच पूर्ण की जाए ।

बैठक के अंत में आईजी श्री गर्ग ने सभी अधिकारियों को बैठक में दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन करने के निर्देश दिए गए।

60 दिवस में महिला अपराधों का निराकरण अनिवार्य ITSSO प्रकरणों पर बिलासपुर रेंज में IG राम गोपाल गर्ग IPS के सख्त निर्देश.
13/05/2026

60 दिवस में महिला अपराधों का निराकरण अनिवार्य ITSSO प्रकरणों पर बिलासपुर रेंज में IG राम गोपाल गर्ग IPS के सख्त निर्देश.

श्री आंजनेय वार्ष्णेय,(भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ का केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति स्थानांतरण पर रेंज स्तरी...
08/05/2026

श्री आंजनेय वार्ष्णेय,(भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ का केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति स्थानांतरण पर रेंज स्तरीय गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन, श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज एवं कार्यालय में पदस्थ अधि0/कर्म0 द्वारा दी गई आत्मीय विदाई।

साइबर पर संवाद - बिलासपुर में पुलिस–बैंक–RBI की संयुक्त रणनीति,म्यूल अकाउंट से लेकर डिजिटल अरेस्ट तक साइबर अपराध पर बड़ा...
08/05/2026

साइबर पर संवाद - बिलासपुर में पुलिस–बैंक–RBI की संयुक्त रणनीति,म्यूल अकाउंट से लेकर डिजिटल अरेस्ट तक साइबर अपराध पर बड़ा मंथन.

• पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग IPS, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह IPS, भारतीय रिजर्व बैंक के महाप्रबंधक मनीष पराशर, भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी गगन कुमार IPS एवं भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी चंद्रशेखर मेहरा ने म्यूल अकाउंट, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी KYC, शेल कंपनियों और साइबर ठगी के बढ़ते नेटवर्क पर संयुक्त चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस–बैंक–RBI समन्वय, AI आधारित निगरानी एवं सख्त बैंकिंग सत्यापन प्रक्रिया को साइबर अपराध रोकने की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।

Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस GPM police Sarangarh Bilaigarh Police Korba Police Raigarh Police Mungeli Police मुंगेली पुलिस 𝗝𝗮𝗻𝗷𝗴𝗶𝗿 𝗖𝗵𝗮𝗺𝗽𝗮 𝗣𝗼𝗹𝗶𝗰𝗲 𝗢𝗳𝗳𝗶𝗰𝗶𝗮𝗹 Sarangarh Bilaigarh Cyber Dost Thana sakti police

Address

Bilaspur
495001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when IGP Bilaspur Range posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category