संदीप गुप्ता

संदीप गुप्ता Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from संदीप गुप्ता, Bilaspur.

13th Apr'2026 - Patrika *बिलासपुर को ‘क्लास B’ शहर का दर्जा दिलाने हेतु विश्व हिन्दू परिषद ने केंद्रीय राज्य मंत्री से क...
14/04/2026

13th Apr'2026 - Patrika

*बिलासपुर को ‘क्लास B’ शहर का दर्जा दिलाने हेतु विश्व हिन्दू परिषद ने केंद्रीय राज्य मंत्री से की मांग*

बिलासपुर। विश्व हिन्दू परिषद, बिलासपुर द्वारा दिनांक 12.04.2026 को माननीय श्री तोखन साहू, केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपकर बिलासपुर शहर को ‘क्लास C’ से ‘क्लास B’ श्रेणी में उन्नयन करने की मांग की गई।

ज्ञापन में बताया गया कि बिलासपुर शहर की जनसंख्या वर्तमान में 8 लाख से अधिक हो चुकी है, जबकि पूरे जिले की जनसंख्या लगभग 35 लाख के आसपास है, जो इसे एक बड़े शहरी एवं क्षेत्रीय केंद्र के रूप में स्थापित करती है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि बिलासपुर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का मुख्यालय होने के कारण राज्य का प्रमुख न्यायिक केंद्र है, वहीं यह संभागीय मुख्यालय होने के कारण प्रशासनिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

रेलवे के क्षेत्र में बिलासपुर का विशेष महत्व बताते हुए कहा गया कि यह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) का मुख्यालय है, जो भारतीय रेलवे का सर्वाधिक राजस्व अर्जित करने वाला जोन है। बिलासपुर जंक्शन देश के प्रमुख रेलवे जंक्शनों में शामिल है, जहां से देश के विभिन्न महानगरों के लिए सीधी रेल सेवा उपलब्ध है।

स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बिलासपुर पूरे संभाग का प्रमुख केंद्र है, जहां छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (CIMS) सहित अनेक सरकारी एवं निजी अस्पताल लाखों लोगों को सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

औद्योगिक एवं आर्थिक गतिविधियों के संदर्भ में ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि बिलासपुर क्षेत्र कोयला उत्पादन, विद्युत उत्पादन (NTPC सीपत) एवं अन्य औद्योगिक इकाइयों के माध्यम से राज्य की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

इसके अतिरिक्त, व्यापार एवं वाणिज्यिक गतिविधियों में निरंतर वृद्धि, शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में प्रगति तथा आधारभूत संरचना के विस्तार ने बिलासपुर को ‘क्लास B’ शहर के मानकों के अनुरूप बना दिया है।

विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि बिलासपुर की वर्तमान स्थिति, जनसंख्या, राजस्व योगदान एवं तीव्र विकास को ध्यान में रखते हुए इसे शीघ्र ‘क्लास B’ शहर का दर्जा प्रदान किया जाए।
ज्ञापन देने वालों में संदीप गुप्ता, प्रांत सह कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रांत, बिलासपुर विभाग मंत्री राजीव शर्मा, बिलासपुर जिला अध्यक्ष सौमित्र गुप्ता तथा अपूर्व श्रीवास्तव रहे।
इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*जारी कर्ता:*
विश्व हिन्दू परिषद
बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

*बिलासपुर को ‘क्लास B’ शहर का दर्जा दिलाने हेतु विश्व हिन्दू परिषद ने केंद्रीय राज्य मंत्री से की मांग*बिलासपुर। विश्व ह...

🚩 जय श्री राम 🚩विश्व हिन्दू परिषद, बिलासपुर द्वारा 9 अप्रैल 2026, गुरुवार को संघ कार्यालय, जूना बिलासपुर में आयोजित जिला...
14/04/2026

🚩 जय श्री राम 🚩

विश्व हिन्दू परिषद, बिलासपुर द्वारा 9 अप्रैल 2026, गुरुवार को संघ कार्यालय, जूना बिलासपुर में आयोजित जिला बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में प्रांत मंत्री श्री पूर्णेन्द्र सिन्हा जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मध्य क्षेत्र के नैतिक शिक्षा प्रमुख श्री सुनील शर्मा, छत्तीसगढ़ उपाध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता बिसेन एवं श्री शिशुपाल सिंह, प्रांत सह मंत्री श्री नंदूराम साहू, प्रांत सह कोषाध्यक्ष श्री संदीप गुप्ता, प्रांत सह सेवा प्रमुख श्री मनीष मोटवानी, प्रांत परावर्तन प्रमुख श्री प्रमोद कश्यप, दुर्गा वाहिनी प्रांत सह संयोजिका श्रीमती प्रीति दुबे एवं भारती सिंह सहित विभाग मंत्री श्री राजीव शर्मा, विभाग सह मंत्री श्री यशवंत सिंह परिहार उपस्थित रहे। बिलासपुर जिले से जिला अध्यक्ष श्री सौमित्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष श्री प्रकाश त्रिवेदी एवं डॉ. के.के. साव, जिला मंत्री श्री विक्रांत केशरवानी, जिला संयोजक गौरव धनकर, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका भूमिका रॉयल एवं नगर अध्यक्ष श्री राकेश गोयल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं मुंगेली जिले से जिला मंत्री श्री पद्मराज, जिला संयोजक श्री ब्रजेश शर्मा एवं जिला कोषाध्यक्ष श्री प्रकाश संतवानी की सहभागिता रही।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत मंत्री श्री पूर्णेन्द्र सिन्हा ने विगत तीन माह के कार्यक्रमों एवं अभियानों की समीक्षा करते हुए बताया कि फरवरी माह में धर्म रक्षा निधि अभियान संचालित किया गया, जिसके पश्चात विभिन्न स्थानों पर रामोत्सव का आयोजन हुआ। उन्होंने जानकारी दी कि मुंगेली जिले में 21 स्थानों पर तथा बिलासपुर में 45 स्थानों पर रामोत्सव सम्पन्न हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की कि कार्य प्रारंभ करने से पूर्व स्थान एवं कार्यकर्ताओं का निर्धारण कर तत्पश्चात तिथि तय करें। वर्तमान में जिले में 88 समितियाँ कार्यरत हैं, जिन्हें और सशक्त बनाने की आवश्यकता है।

बैठक में आगामी वर्गों की जानकारी देते हुए बताया गया कि मातृशक्ति वर्ग 7 से 10 मई को राजनांदगांव में, दुर्गा वाहिनी वर्ग 16 से 23 मई को बिलासपुर में, बजरंग दल वर्ग 24 मई से 1 जून तक रायपुर में तथा परिषद वर्ग 5 से 14 जून तक दुर्ग में आयोजित किए जाएंगे। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि अगली प्रांत बैठक से पूर्व प्रत्येक खंड में समिति गठन का लक्ष्य पूर्ण किया जाए। संगठन के तीन प्रमुख आयाम—आंदोलनात्मक, संगठनात्मक एवं रचनात्मक कार्यों—पर विशेष बल देते हुए प्रखंड स्तर पर दो सत्रों के प्रशिक्षण, नियमित प्रवास एवं मासिक बैठकों में योजना बनाकर अगली बैठक में समीक्षा करने पर जोर दिया गया।

प्रांत सह मंत्री के माध्यम से जानकारी दी गई कि विधि प्रकोष्ठ प्रमुख एवं उप प्रमुखों की बैठक 18 अप्रैल को रायपुर में तथा मंत्रियों का वर्ग 19 से 21 जून को कवर्धा में आयोजित किया जाएगा। साथ ही कार्यकर्ताओं को अपने वाहनों में नेम प्लेट का उपयोग न करने का निर्देश भी दिया गया।

मध्य क्षेत्र के नैतिक शिक्षा प्रमुख श्री सुनील शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में नैतिक मूल्यों का ह्रास गंभीर चिंता का विषय है। परिवारों में संस्कारों की कमी के कारण समाज में लव जिहाद एवं नशाखोरी जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में संगठन द्वारा नैतिक शिक्षा आयाम प्रारंभ किया गया है, जिसके अंतर्गत “सुबोध चरित्र” कार्यक्रम 1 अगस्त से 31 दिसंबर तक विद्यालयों में संचालित किया जाएगा। इसमें 26 अध्याय शामिल हैं तथा इसे शबरी सेवा संस्थान के माध्यम से क्रियान्वित किया जाएगा, जिसके लिए योग्य कार्यकर्ताओं के चयन पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक का समापन संगठन को अधिक सशक्त एवं समाजोपयोगी बनाने के संकल्प के साथ हुआ, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी लक्ष्यों की पूर्ति हेतु पूर्ण समर्पण से कार्य करने का संकल्प लिया।

कृपया छत्तीसगढ़ विश्व हिंदू परिषद के व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें

https://whatsapp.com/channel/0029VagW3fDBA1ewOD6u1u1V

31/03/2026

भारतीय राष्ट्रवादी , विश्व जननायक असली धुरंधर मोदी जी।

29/03/2026

Who controls India's nuclear button ?

08/03/2026

सांच को आंच क्या

गहरी साजिश का शिकार हुआ भारत

28/02/2026

ईरान, इजराइल अमेरिका का सयुक्त बयान भारतीय मीडिया से शान्ति बनाये रखने की अपील की गयी है 😂😂😃

26/02/2026

फ्रांस के राष्ट्रपति

इमैनुएल मैक्रॉन कहते हैं 🗣️

अल्फाबेट के सीईओ भारतीय हैं ...

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ भारतीय हैं ...

आईबीएम के सीईओ भारतीय हैं ....

एडोब के सीईओ भारतीय हैं ......

पालो अल्टो नेटवर्क्स के सीईओ भारतीय हैं .....

चैनल के सीईओ भारतीय हैं ....

🇮🇳 भारत वैश्विक इनोवेशन में सिर्फ हिस्सा नहीं लेता बल्कि उसका नेतृत्व करता है🔥

कालकर कुंज संघ कार्यालय में देहदान संकल्पनारायण नामदेव जी का प्रेरक उद्बोधन, लाल बिहारी जी का अनुकरणीय संकल्पबिलासपुर (ज...
13/02/2026

कालकर कुंज संघ कार्यालय में देहदान संकल्प
नारायण नामदेव जी का प्रेरक उद्बोधन, लाल बिहारी जी का अनुकरणीय संकल्प

बिलासपुर (जूना बिलासपुर)।
सह प्रांत प्रचारक श्री नारायण नामदेव जी ने कहा कि प्रचारक तरुण अवस्था में ही परिवार, सुख-सुविधा और व्यक्तिगत आकांक्षाओं का त्याग कर अपना सर्वस्व मां भारती को समर्पित कर देते हैं। प्रचारक का जीवन राष्ट्र सेवा की जीवंत मिसाल होता है और देहदान उसी सेवा भावना की सर्वोच्च अभिव्यक्ति है। उन्होंने महर्षि दधीचि का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत की परंपरा त्याग, बलिदान और परोपकार की रही है तथा आज समाज को ऐसे संकल्पों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
इसके पश्चात देहदान संकल्प लेने वाले प्रचारक श्री लाल बिहारी जी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि मनुष्य का जीवन परोपकार और भलाई के लिए है, इसलिए मृत्यु के पश्चात भी शरीर का उपयोग मानवता और राष्ट्र के हित में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन के साथ-साथ मृत्यु के बाद शरीर के उपयोग को लेकर भी प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं चिंतन कर निर्णय लेना चाहिए।
श्री लाल बिहारी जी वर्तमान में जशपुर स्थित शारदा धाम प्रकल्प के संयोजक हैं तथा पूर्व में महाकौशल प्रांत के प्रांत सेवा प्रमुख रह चुके हैं।
यह प्रेरणादायी कार्यक्रम कालकर कुंज संघ कार्यालय, जूना बिलासपुर में विश्व हिंदू परिषद के सेवा प्रकल्प के अंतर्गत संपन्न हुआ, जिसमें देहदान जैसे विषय पर समाज को जागरूक करने का सशक्त संदेश दिया गया।
विहिप प्रांत सह सेवा प्रमुख श्री मनीष मोटवानी ने कहा कि सेवा प्रकल्प के माध्यम से निरंतर ऐसे कार्य किए जा रहे हैं, जिनसे चिकित्सा शिक्षा, शोध और समाज सेवा को सीधा लाभ मिलता है। देहदान सेवा का अत्यंत श्रेष्ठ रूप है।
जिला सेवा प्रमुख श्री नीरज जगयासी ने आयोजन की व्यवस्थाओं और समन्वय में सक्रिय भूमिका निभाते हुए कहा कि समाज में देहदान को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करना आवश्यक है।
जिला सह सेवा प्रमुख श्री विवेक पंजवानी ने युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों से आह्वान किया कि वे आगे आकर इस पुनीत कार्य से जुड़ें और राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनें।
चिकित्सकीय दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए डा. निलेश महोबिया (सिम्स मेडिकल कॉलेज, बिलासपुर) ने बताया कि एनाटॉमी विषय का व्यावहारिक ज्ञान देह के अध्ययन से ही संभव है। कंप्यूटर या स्क्रीन पर देखकर वह अनुभव प्राप्त नहीं किया जा सकता, जो वास्तविक अध्ययन से मिलता है। देहदान से योग्य चिकित्सक और उपयोगी शोध संभव हो पाता है।
इस अवसर पर प्रचारक श्री नंद किशोर शुक्ला जी, श्री पुरुषोत्तम पिपरिया जी, जिला कार्यवाह श्री गणपति रॉयल, विभाग मंत्री श्री राजीव शर्मा, डा. संजय, विहिप प्रांत सह कोषाध्यक्ष श्री संदीप गुप्ता सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में देहदान संकल्प प्रपत्र भरकर सिम्स मेडिकल कॉलेज, बिलासपुर के एनाटॉमी विभाग के प्राध्यापकों को सौंपा गया।
यह आयोजन समाज को यह संदेश देता है कि राष्ट्र सेवा जीवन तक सीमित नहीं, बल्कि देहदान के माध्यम से मृत्यु के बाद भी संभव है।

#देहदान

16/01/2026

भारत में 6 लेन 156 किलोमीटर की सड़क पे 24 घंटे में टार रोड डाली गई 56000 टन माल डाला गया देश के लिए और दुनिया के लिए नया रिकॉर्ड बना लेकिन मीडिया ने आपको ये नहीं बताया होगा क्योंकि अंग्रेजों ने जो सिस्टम बनाया हुआ है उसमें भारतीय लोगों को सिर्फ वही जानकारी बढ़ा चढ़ा के दी जाती है जिस से आप शर्मिंदा हो और आप गर्व कर सके ऐसा कोई खबर नहीं दिखाया जाता है भारत की मीडिया चीन में ऐसा कुछ होने पे आपको उसका गुणगान करके याद दिलाएगी कि चीन बहुत आगे है हम बहुत पीछे है और फिर मंदबुद्धि लोग यही राग हर जगह गाते फिरते है🪷🚩🙏

14/01/2026

अवश्य देखें, विचार करें और साझा करें।

14/01/2026

*‘अजेय दीवार’! वैश्विक भू-राजनीतिक चुनौतियों और उथल-पुथल के बीच नरेंद्र मोदी भारत की सुरक्षात्मक दीवार हैं: मुकेश अंबानी*
* रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तेजी से बदलते वैश्विक माहौल और भू-राजनीतिक अनिश्चितता के समय भारत की रक्षा करने वाली एक "अजेय सुरक्षात्मक दीवार" बताया।
* अंबानी ने कहा कि दुनिया तेजी से और अप्रत्याशित बदलावों से गुजर रही है, जिसमें नई भू-राजनीतिक चुनौतियाँ और अप्रत्याशित उथल-पुथल शामिल हैं। हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व के कारण इन वैश्विक चुनौतियों ने भारत के आत्मविश्वास या प्रगति को नहीं हिलाया है।
* अंबानी ने प्रधानमंत्री को भारत के सभ्यतागत आत्म-विश्वास को बहाल करने और पूरे देश में अभूतपूर्व आत्मविश्वास और जीवंतता लाने का श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि इतिहास इस वर्तमान काल को "मोदी युग" के रूप में दर्ज करेगा, जब भारत निर्णायक रूप से क्षमता से प्रदर्शन की ओर, आकांक्षा से कार्रवाई की ओर, और एक अनुयायी से वैश्विक शक्ति बनने की ओर बढ़ा।
हर हर मोदी घर-घर मोदी जय हो मोदी जी की।

Address

Bilaspur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when संदीप गुप्ता posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to संदीप गुप्ता:

Share