aimim bilasipara

aimim bilasipara रोजगार सुरक्षा और सम्मान
यही पहचान पतंग का निशान
दलित मुस्लिम पिछड़ा आदिवासी
ये चारो देश के मूलनिवासी

11/06/2026
11/06/2026

हैदराबाद में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने वोटर लिस्ट मैपिंग और परिवार के आकार को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट मैपिंग के दौरान यह कहा जा रहा है कि पांच से ज़्यादा बच्चों को मैप नहीं किया जा रहा। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि भारत के संविधान में कोई कानून नहीं है जो अधिक बच्चे होने के कारण किसी नागरिक का मतदान का अधिकार छीनता हो।

ओवैसी ने उदाहरण देते हुए कहा कि उनके खुद छह बच्चे हैं, और अगर उनके छह बच्चे होने से वोट का अधिकार छिनता है, तो यह गलत है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि मोदी के परिवार में भी भाई-बहन मिलाकर छह है, अमित शाह के परिवार में भी दादा जी के छह बच्चे है, और योगी आदित्यनाथ के परिवार में भी छह भाई-बहन है।

ओवैसी ने कहा कि संविधान हर नागरिक को वोट देने का अधिकार देता है और इसे परिवार के आकार से जोड़ना गलत है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वोटर लिस्ट के दस्तावेज़ समय पर जमा करें और चुनाव आयोग से प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग की।

11/06/2026

मंच पर अपमान: क्या यही है कांग्रेस का 'मोहब्बत की दुकान' का सच?
​मंच पर एक मुस्लिम समर्थक को राहुल गांधी का स्वागत करने से रोकना और दूर धकेलना बेहद शर्मनाक है। यह घटना साफ उजागर करती है कि कांग्रेस के लिए मुसलमान सिर्फ एक वोट बैंक हैं, जिन्हें चुनाव में इस्तेमाल तो किया जाता है लेकिन मंच पर वास्तविक सम्मान नहीं दिया जाता। सुरक्षा का बहाना बनाकर सरेआम किया गया यह अपमान बेहद निंदनीय है, जो साबित करता है कि अल्पसंख्यकों का इस्तेमाल सिर्फ भीड़ बढ़ाने के लिए होता है, नेतृत्व या हक देने के लिए नहीं।

11/06/2026

बिलासीपारा में इसके खिलाफ अभी जोरदार धरना प्रदर्शन हुआ है। गुवाहाटी में नबी ﷺ की शान में की गई गुस्ताखी बेहद निंदनीय है जिससे हमारी भावनाएं आहत हुई हैं। मैं असम प्रशासन से मांग करता हूँ कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

05/05/2026

असदुद्दीन ओवैसी ने पश्चिम बंगाल के जनादेश को स्वीकार करने की बात कही और 'धर्मनिरपेक्ष' दलों पर सवाल उठाए. भारतीय जनता पार्टी ने 207 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल किया, जबकि तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों तक सिमट गई. राजारहाट-न्यू टाउन में पीयूष कनोडिया ने मामूली अंतर से जीत दर्ज की. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी भवानीपुर से हार गईं. बीजेपी का वोट शेयर करीब 45% पहुंचा, जो बड़े राजनीतिक बदलाव का संकेत है.

पूरी खबर: https://intdy.in/9h3302

30/04/2026

अहमदाबाद, गुजरात "हम कमाकर पैसे भेजेंगे ताकि बच्चे पढ़ सकें। अब हम क्या करें? हमने सोचा कि आत्महत्या कर लें।"गुजरात "हम कमाकर पैसे भेजेंगे ताकि बच्चे पढ़ सकें। अब हम क्या करें? हमने सोचा कि आत्महत्या कर लें।" दुकान में आग लगा दी, - वे मुझे भी मार डालते इसलिए छुप गया था, मैंने किसी का क्या बिगाड़ा था?"

बिहार से आए मोहम्मद साबिर ने कर्ज लेकर एक पंचर की दुकान खोली थी। उग्रवादियों की भीड़ ने उनकी दुकान में आग लगा दी, जिससे उन्हें 5-55 लाख रुपये का नुकसान हुआ। उन्होंने दुकान बंद कर रखी थी और दूर खड़े होकर देख रहे थे - वे मुझे भी मार डालते। वे छुप गए थे और उन्होंने उनकी आंखों के सामने दुकान में आग लगा दी। उनमें बाहर आकर बोलने की हिम्मत नहीं हुई। उन्होंने मेरी दुकान में आग क्यों लगाई? मैंने किसी का क्या बिगाड़ा था? वे 15-20 लोग थे।

29/04/2026

सहर शेख मुंब्रा, महाराष्ट्र से AIMIM पार्टी की पार्षद ने अपने X अकाउंट पे पोस्ट करते हुए लिखी "अगर आप भारतीय मुस्लिम हैं तो आपके खिलाफ लगे आरोपों की जांच या उन्हें साबित करने की कोई जरूरत नहीं है! आपका मुस्लिम होना ही आपके जुर्म का सबूत माना जाता है! अलथान में अज़ीज़ नाम के एक व्यक्ति पर पाटीदार समुदाय की एक महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था! पुलिस ने उसे घुमाया और सजा के लिए भीड़ के हवाले कर दिया! यहां तक कि पुलिसकर्मियों ने भी उस पर हमला किया!"

29/04/2026

लद्दाख में 5 नए जिले बनाने का फैसला राजनीतिक मकसद से लिया गया है. उन्होंने कहा कि ये कदम बौद्ध और मुसलमानों के एकजुट राज्य आंदोलन को कमजोर करने और आपसी एकता को तोड़ने की कोशिश है.

29/04/2026

अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। नवाब अली बहादुर ने अंत तक रानी का साथ दिया था





Address

Bilasipara
783348

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when aimim bilasipara posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share