19/07/2026
*सकल कोली कोरी समाज संघ, रजि. के राष्ट्रीय अध्यक्ष का अजमेर 14-15 जुलाई 2 दिनी दौरा संपन्न*
राजस्थान में कोरी कोली समाज के लोगो की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति और उनकी समस्याओं को नजदीक से जानने तथा कोली समाज के कुछ संगठनों द्वारा तरह -तरह के भ्रमजाल फैलाकर समाज बंधुओं को गुमराह करके भ्रमित करने के कुत्सित उद्देश्य को स्पष्ट करके लोगों में एकता व जागरुकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से *सकल कोली कोरी समाज संघ, रजि. के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राकेश जी बामोरिया, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री कौस्तुभ सिंह जी भाटी, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य श्री मदन सिंह जी गडोरिया, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्री कैलाश जी कोली( भीलवाड़ा )* के साथ अजमेर, पुष्कर,केकड़ी एवं सरवाड़ का 2 दिनी दौरा दिनांक 14 एवं 15 जुलाई 2026 को किया गया।
दौरे के दौरान सामाजिक बंधुओं ने फर्जी तरीके से चलाए जा रहे विभिन्न संगठनों के प्रति अत्यधिक रोष जाहिर किया और कहा कि सिर्फ अपने निहित स्वार्थ एवं राजनीति के लिए समाज का इस्तेमाल करने बाले नेताओं को इस बार चुनावी टिकट न दिया जाए ऐसी माँग कांग्रेस , भाजपा सहित देश की सभी बड़ी राजनीतिक पार्टियों से की जाए।समाज के वरिष्ठ नागरिकों एवं युवा बंधुओं ने सकल कोली कोरी संघ की रीति- नीतियों में विश्वास जताया और समाज को विखण्डित करने बाले ऐसे नेताओं के टिकट आवंटन एवं चुनाव के विरोध का आव्हान किया और कहा कि हम ग़ैर राजनीतिक बाले सामाजिक संगठन *सकल कोली कोरी समाज संघ रजि.* के साथ एक जुट होंगे और समाज को धोखे में रखने बाले नेताओं का विरोध करेंगे।अजमेर पहुँचने पर *सकल कोली कोरी समाज संघ रजि.* के स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राकेश बामोरिया जी का अजमेर के सर्किट हाउस में फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।इसके अतिरिक्त सम्पूर्ण दौरे के दौरान जगह जगह राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राकेश जी बामोरिया, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कौस्तुभ सिंह जी भाटी, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य ( बैंकिंग विभाग ऑल इंडिया प्रभारी )श्री मदन सिंह जी गडोरिया एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्री कैलाश जी कोली का लोगो ने स्वागत किया।अजमेर शहर, पुष्कर, केकड़ी,सरवाड़ सहित कई जगह दौरा संपन्न हुआ।दौरे में संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य मदन सिंह जी गडोरिया एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष कैलाश कोली के साथ - साथ राजस्थान प्रदेश कार्यकारणी के मुख्य पदाधिकारीगण-सर्वश्री मूलचंद महावर, भंवर लाल कोली ,खेमचंद कोली ,सुरेंद्र कुमार कोली ,सोहन लाल कोली , उमेश कुमार कोली , युवा राष्ट्रीय पदाधिकारीगण -सर्वश्री कालूराम कोली , सत्यनारायण कोली , हेमनंदनी कोली एवं जिला युवा पदाधिकारगण- सर्वश्री दीपेश राजोरिया ,कौशल सोकरीवाल , दिगंबर सिंह सहित अनेकों पदाधिकारीगण शामिल हुए।दौरे का समापन राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री ललित जी भाटी के पुत्र युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कौस्तुभ सिंह भाटी के कार्यालय मृदंग टॉकीज पर बैठक के साथ दिनांक 15 july 2026 को किया गया।
सादर ,
कैलाश कोली -प्रदेश अध्यक्ष( राज.)
सकल कोली कोरी समाज संघ, रजि.