08/12/2025
*साथियों नमस्कार*
मैं डॉ उषा खरे, फिर एक बार नए रूप में समाज को जागृत करने, दिशा देने और एकत्रित करने के कार्य में जुड़ने एवं आपको जोड़ने की मंशा से कुछ नया करने जा रही हूँ।
भारत-वर्ष के आध्यात्मिक गुरुओं, आचार्य-गणों, संतो एवं शैक्षणिक संस्थाओं के प्रमुखों से सहमति बनाकर विश्व की अनूठी संस्था ISO Council ने *International Spirituality Olympiad - अंतर्राष्ट्रीय अध्यात्म ओलंपियाड* का कार्यक्रम बनाया है।
साथियों, जैसा कि आपको मेरे बारे में मालूम है की 40 वर्षों तक मैंने स्कूल शिक्षा विभाग में मनोयोग से कार्य किया और परिणाम स्वरूप मुझे 2018 में राष्ट्रपति पुरस्कार मिला, प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ 10 मिनट तक बात करने एवं उनके द्वारा ट्विटर पर फोटो शेयर किया गया। 2020 में अमिताभ बच्चन जी का प्रसिद्ध शो *कौन बनेगा करोड़पति* के माध्यम से कर्मवीर अवार्ड प्राप्त हुआ और 25 लाख की जीती हुई राशि को कन्या जहांगीराबाद स्कूल में दान करने का अवसर प्राप्त हुआ।
साथियों, मध्य प्रदेश मे शिक्षा जगत में काम करने के परिणाम स्वरूप 2001, 2019, 2020 राज्यपाल जी से सम्मानित होने का अवसर प्राप्त हुआ।
इसी कड़ी में, अब एक नई पारी के रूप में 'अंतरराष्ट्रीय अध्यात्म ओलंपियाड' के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं सनातन ज्ञान पर आधारित एक दो-स्तरीय परीक्षा का प्रचार-प्रसार विस्तार करना है। यह परीक्षा क्या है, कैसे इस परीक्षा में बहुत बड़ी राशि के पुरस्कार जीते जा सकते हैं, वह सब मैं आपको बताती हूँ।
International Spirituality Olympiad (ISO) की परीक्षा दो चरणों में होगी।
A. प्रथम चरण में *27 सितंबर 2026* को देशभर के 200 जिलों में एक साथ ISO Prelims की परीक्षा होगी।
B. उसमें से 480 लोगों का चयन होगा जिसमें आप भी हो सकते हैं। द्वितीय चरण ISO Finals की परीक्षा, दिसंबर 2026 में होगी।
1. *पांच प्रथम पुरस्कार 10-10 लाख रुपये*
2. *पांच द्वितीय पुरस्कार 5-5 लाख रुपये*
3. *पांच तृतीय पुरस्कार 2.5-2.5 लाख रुपये*
फिर 2-2 लाख रुपये और 1.5-1.5 लाख रुपये के अतिरिक्त बहुत सारे अन्य पुरस्कारों को प्राप्त करने के अवसर भी आपको प्राप्त होंगे। साथियों, स्वाध्याय जीवन-पर्यंत चलने वाली प्रक्रिया है। यदि हमें पठन-पाठन में रुचि है तो हम यह अवसर प्राप्त करके पूरे भारत में अपना नाम रोशन कर सकते हैं साथ ही अच्छी धनराशि पुरस्कार में प्राप्त कर सकते हैं।
आपको घर बैठे पुस्तक प्राप्त होगी और परीक्षा में बैठने का अवसर प्राप्त होगा। विस्तार से जानने के लिए आप संस्था की वेबसाइट पर जाइए। हमारे साथ जुड़िए, 'अंतरराष्ट्रीय अध्यात्म ओलंपियाड' का फॉर्म ऑनलाइन भरिए। ज्ञान के इस महाकुंभ में बहुत बड़ी नगद राशि का प्राप्त करें, साथ ही सनातन व सांस्कृतिक-ज्ञान को अर्जित कर जन-जन तक पहुंचाने का महान कार्य भी करें।
आपकी शुभचिंतक
*डॉ उषा खरे*
Chief Resource Person
ISO Council
Noida