28/12/2023
"भोपाल देहात पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार सिन्हा द्वारा देर रात्रि को थाना ईटखेड़ी व थाना सुखी सेवनिया का औचक निरीक्षण किया गया।"
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा रात्रि गस्त में लगे अधिकारी कर्मचारी को चेक किया व गस्त में लगे अधिकारी कर्मचारी को क्षेत्र में सतत पेट्रोलिंग कर संदिग्ध लोगों को चिन्हित कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए व थाना पहुंचकर थाने की हवालात, जरायम रजिस्टर , सीएम हेल्पलाइन रजिस्टर , स्थाई वारंट , माल खाना को चैक किया एवम थाने के रिकॉर्ड को दुरुस्त करने, निगरानी बदमाशों की चेकिंग कर डोजियर फॉर्म भरने, अपराध निकाल व माल बरामद, स्थाई वारंटीयो की धरपकड़ हेतु निर्देश दिए गए ।
थाना चेकिंग के दौरान थाना बिलखिरिया प्रभारी कुंवर सिंह मुकाती , थाना सुखीसेवानिया में रात्रि गस्त अधिकारी उप.निरी. श्री धर चंदेरिया व थाना ईटखेड़ी में थाना प्रभारी दुर्जन सिंह उपस्थित रहे।